History Gk In Hindi – Hello Friends आज के इस Article में हम आपके लिए लेकर आए हैं इतिहास सामान्य ज्ञान भारत में होने वाली सभी प्रतियोगी एग्जाम में पूछा जाता हे। इतिहास से जितने भी महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते हैं और पिछले एग्जाम में पूछे गए हे उन परीक्षा को यह समावेशित किया गया हे।










सभी विषयों की Free PDF हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Free Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Telegram Group को Join कर सकते हैं.
History Gk In Hindi | इतिहास सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन आंसर
1. इण्डिया डिवाइडेड’ नाम की पुस्तक के लेखक कौन थे?
a. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
b. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
c. नरेन्द्र देव
d. अरुणा आसफ़ अली
Ans: b. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
2. बाल गंगाधर तिलक को ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ किसने कहा था?
a. सुभाष चंद्र बोस
b. जवाहरलाल नेहरू
c. महात्मा गाँधी
d. सरदार पटेल
Ans: c. महात्मा गाँधी
3. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने ‘तुर्कान-ए-चिहालगानी’ की स्थापना की थी?
a. कुतुबुद्दीन ऐबक
b. इल्तुतमिश
c. बलबन
d. रज़िया सुल्तान
Ans: b. इल्तुतमिश
4. दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान कौन था, जिसने सैनिकों को नक़द वेतन देना आरम्भ किया?
a. इल्तुतमिश
b. बलबन
c. अलाउद्दीन ख़िलजी
d. मुहम्मद बिन तुग़लक़
Ans: c. अलाउद्दीन ख़िलजी
5. ‘महरोली का स्तम्भ लेख’ किस शासक से सम्बन्धित है?
a. चन्द्रगुप्त द्वितीय
b. चन्द्रगुप्त मौर्य
c. अशोक
d. समुद्रगुप्त
Ans: a. चन्द्रगुप्त द्वितीय
6. किस कुषाण शासक ने सर्वाधिक स्वर्ण मुद्रायें जारी कीं?
a. कडफ़ाइसिस प्रथम
b. कडफ़ाइसिस द्वितीय
c. कनिष्क
d. विम कडफ़ाइसिस
Ans: b. कडफ़ाइसिस द्वितीय
7. किस वंश के शासकों ने ‘क्षत्रप प्रणाली’ का प्रयोग किया?
a. कुषाण
b. हिन्द-यवन
c. ईरानी
d. शक
Ans: a. कुषाण
8. 712 ई. में सिंध पर अरबों के आक्रमण के समय वहाँ का शासक कौन था?
a. दाहिरयाह
b. दाहिर
c. चच
d. राय साहसी
Ans: b. दाहिर
9. किस विदेशी यात्री ने गुर्जर प्रतिहार वंश को ‘अल-गजुर’ एवं इस वंश के शासकों को ‘बौरा’ कहकर पुकारा?
a. सुलेमान
b. अलमसूदी
c. अलबरूनी
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: b. अलमसूदी
10. भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर कौन-सा था?
a. हड़प्पा
b. पंजाब
c. मोहनजोदड़ो
d. सिंध
Ans: a. हड़प्पा
11. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यत: किस रंग का उपयोग हुआ था?
a. लाल रंग
b. नीला रंग
c. पांडु रंग
d. गुलाबी रंग
Ans: a. लाल रंग
12. कौन-सी बौद्ध रचना गीता के समान पवित्र मानी जाती है?
a. जातक
b. धम्मपद
c. पिटक
d. बुद्धचरित
Ans: b. धम्मपद
13. चरक और नागार्जुन किसके दरबार की शोभा थे?
a. कनिष्क
b. चन्द्रगुप्त मौर्य
c. अशोक
d. समुद्रगुप्त
Ans: a. कनिष्क
14. चाणक्य का अन्य नाम क्या था?
a. भट्टस्वामी
b. विष्णुगुप्त
c. राजशेखर
d. विशाखदत्त
Ans: b. विष्णुगुप्त
15. प्राचीन भारत में सर्वप्रथम किस वंश के शासकों ने ‘द्वैध शासन प्रणाली’ की शुरुआत की?
a. शक
b. गुप्त
c. कुषाण
d. मौर्य
Ans: ‘कुषाण’ भी शकों
16. वैदिक नदी ‘कुभा’ (काबुल नदी) का स्थान कहाँ निर्धारित होना चाहिए?
a. अफ़ग़ानिस्तान में
b. चीनी तुर्किस्तान में
c. कश्मीर में
d. पंजाब में
Ans: a. अफ़ग़ानिस्तान में
17. कदम्ब राज्य के संस्थापक ‘मयूरदर्शन’ ने किसे अपनी राजधानी बनाया था?
a. बंगाल
b. कन्नौज
c. वैजयंती या बनवासी
d. इनमें में से कोई नहीं
Ans: c. वैजयंती या बनवासी
18. भारत का राष्ट्रपति किसको सम्बोधित करके अपना त्यागपत्र लिखेगा?
a. प्रधानमंत्री
b. उपराष्ट्रपति
c. मुख्यमंत्री
d. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायधीश
Ans: b. उपराष्ट्रपति
19. ’सर्वोच्च न्यायालय’ की स्थापना कैसे की गई थी?
a. संसद के अधिनियम द्वारा
b. संविधान द्वारा
c. भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत
d. राष्ट्रपति के आदेश द्वारा
Ans: c. भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत
20. अकबर का अंतिम विजय अभियान कौन-सा था?
a. मालवा विजय
b. गुजरात विजय
c. असीरगढ़ विजय
d. हल्दीघाटी का युद्ध
Ans: c. असीरगढ़ विजय
21. सर्वप्रथम रोम के साथ किन लोगों का व्यापार प्रारम्भ हुआ?
a. कुषाणों का
b. तमिल एवं चेरों का
c. वाकाटकों का
d. शकों का
Ans: b. तमिल एवं चेरों का
22. ‘नानू आसन’ किसे कहा जाता था?
a. श्री नारायण गुरु
b. सी. एन. मुदालियार
c. इ. वी. रामास्वामी नायकर
d. टी. एम. नायर
Ans: a. श्री नारायण गुरु
23. कौन-सी घटना महाराष्ट्र में घटित हुई?
a. कोल विद्रोह
b. रम्पा विद्रोह
c. भील विद्रोह
d. संथाल विद्रोह
Ans: c. भील विद्रोह
24. सिन्धु सभ्यता का कौन सा स्थान भारत में स्थित है?
a. हड़प्पा
b. मोहनजोदड़ो
c. लोथल
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: c. लोथल
25. महमूद ग़ज़नवी का दरबारी इतिहासकार कौन था?
a. हसन निज़ामी
b. उत्बी
c. फ़िरदौसी
d. चन्दबरदाई
Ans: b. उत्बी
26. आर्यों की सबसे प्रमुख नदी कौन सी थी?
a. सरस्वती
b. गंगा
c. सिन्धु
d. विपासा (व्यास)
Ans: c. सिन्धु
27. शिवाजी को ‘राजा’ की उपाधि किसने प्रदान की थी?
a. बीजापुर के शासक ने
b. अहमदनगर के शासक ने
c. औरंगजेब ने
d. महाराजा जयसिंह ने
Ans: c. औरंगजेब ने
28. किस मराठा शासक के शासनकाल को पेशावाओं के शासनकाल के नाम से जाना जाता है।
a. राजाराम
b. औरंगज़ेब
c. शाहू
d. शम्भाजी
Ans: c. शाहू
29. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज कौन-सा था?
a. गेहूँ
b. जौ
c. चावल
d. बाजरा
Ans: c. चावल
30. हिन्दू विधि पर एक पुस्तक ‘मिताक्षरा’ किसने लिखी है?
a. नयचन्द्र
b. अमोघवर्ष
c. विज्ञानेश्वर
d. कंबन
Ans: c. विज्ञानेश्वर
31. भारतीय मज़दूरों के असंतोष की अभिव्यक्ति सर्वप्रथम कहाँ के मज़दूरों की हड़ताल के रूप में देखने को मिलती है?
a. नागपुर
b. कलकत्ता
c. अहमदाबाद
d. बम्बई
Ans: a. नागपुर
32. ‘नेहरू रिपोर्ट’ का मूल विषय क्या था?
a. हिन्दू-मुस्लिम एकता
b. भावी राष्ट्रीय आन्दोलन की रूपरेखा
c. भारतीयों की दयनीय आर्थिक स्थिति
d. भारत का भावी संविधान
Ans: b. भावी राष्ट्रीय आन्दोलन की रूपरेखा
33. किस गवर्नर-जनरल ने अपने को ‘बंगाल का शेर’ कहा था?
a. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
b. लॉर्ड कर्ज़न
c. वारेन हेस्टिंग्स
d. लॉर्ड वेलेज़ली
Ans: d. लॉर्ड वेलेज़ली
34. ‘मुस्लिम लीग’ ने अपने किस अधिवेशन में ‘डिवाइड एण्ड क्विट’ का नारा दिया था?
a. लाहौर अधिवेशन, 1940 ई.
b. कराची अधिवेशन, 1933 ई.
c. कराची अधिवेशन, 1943 ई.
d. लखनऊ अधिवेशन, 1931 ई.
Ans: c. कराची अधिवेशन, 1943 ई.
35., ‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ अन्तिम रूप से कब वापस लिया गया?
a. 5 मार्च, 1933 ई.
b. 1 जुलाई, 1934 ई.
c. मार्च, 1931 ई.
d. 7 अप्रैल, 1934 ई.
Ans: d. 7 अप्रैल, 1934 ई.
36. मुस्लिमों ने ‘असहयोग आन्दोलन’ में भाग लिया। इसका मुख्य कारण क्या था?
a. 931 ई. का मुस्लिम लीग का प्रस्ताव
b. 916 ई. का ‘लखनऊ एक्ट’
c. ‘ख़िलाफ़त आन्दोलन’ में मिला सहयोग
d. जिन्ना के विशेष अनुरोध पर
Ans: c. ‘ख़िलाफ़त आन्दोलन’ में मिला सहयोग
37. ब्राह्मण ग्रंथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन है?
a. ऐतरेय ब्राह्मण
b. शतपथ ब्राह्मण
c. पंचविंश ब्राह्मण
d. गोपथ ब्राह्मण
Ans: b. शतपथ ब्राह्मण
38. ऋग्वेद में उल्लिखित क़रीब 25 नदियों में से सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नदी कौन-सी थी?
a. गंगा
b. यमुना
c. सरस्वती
d. सिन्धु
Ans: c. सरस्वती
39. भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं?
a. तक्षशिला
b. अतरंजीखेड़ा
c. कौशाम्बी
d. हस्तिनापुर
Ans: b. अतरंजीखेड़ा
40. प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध (दाशराज युद्ध) किस नदी के तट पर लड़ा गया?
a. गंगा
b. ब्रह्मपुत्र
c. कावेरी
d. परुष्णी
Ans: d. परुष्णी
41. झेलम नदी के किनारे प्रसिद्ध ‘वितस्ता का युद्ध’ किन-किन शासकों के बीच हुआ था?
a. चन्द्रगुप्त मौर्य एवं सेल्युकस के मध्य
b. धननन्द एवं चन्द्रगुप्त मौर्य के मध्य
c. पुरु एवं सिकन्दर के मध्य
d. सिकन्दर एवं आम्भि के मध्य
Ans: c. पुरु एवं सिकन्दर के मध्य
42. अपने प्रशासन में पश्चिमी प्रक्रियाओं को अपनाने वाला पहला भारतीय शासक कौन था?
a. शिवाजी
b. बाजीराव प्रथम
c. टीपू सुल्तान
d. हैदर अली
Ans: c. टीपू सुल्तान
43. मौर्य काल में शिक्षा का प्रमुख केन्द्र क्या था?
a. वैशाली
b. नालंदा
c. तक्षशिला
d. उज्जैन
Ans: c. तक्षशिला
44. 1857 के विद्रोह का रुहेलखण्ड में नेतृत्व किसने किया था?
a. ख़ान बहादुर ख़ाँ
b. शहज़ादा फ़िरोज़ ख़ाँ
c. राजा बेनी माधोसिंह
d. मुहम्मद हसन ख़ाँ
Ans: a. ख़ान बहादुर ख़ाँ
45. किस मुग़ल शासक को ‘आलमगीर’ कहा जाता था?
a. अकबर
b. शाहजहाँ
c. औरंगजेब
d. जहाँगीर
Ans: c. औरंगजेब
46. पटना को प्रान्तीय राजधानी किसने बनाया था?
a. शेरशाह सूरी ने
b. दारा शिकोह ने
c. इब्राहिम लोदी ने
d. बाबर ने
Ans: a. शेरशाह सूरी ने
47. मुग़ल सम्राट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार कौन था?
a. अबुल फ़ज़ल
b. बिशनदास
c. दशवत
d. उस्ताद मसूर
Ans: c. दशवत
48. चन्देलों की राजधानी कहाँ स्थित थी?
a. खजुराहो
b. महोबा
c. झाँसी
d. ग्वालियर
Ans: a. खजुराहो
49. ‘चरक संहिता’ नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है?
a. अर्थशास्त्र
b. राजनीति
c. चिकित्सा
d. धर्म
Ans: c. चिकित्सा
50. यज्ञ संबंधी विधि-विधानों का पता चलता है-
a. ऋग्वेद से
b. सामवेद से
c. ब्राह्मण ग्रंथों से
d. यजुर्वेद से
Ans: d. यजुर्वेद से
51. ब्राह्मण ग्रंथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन-सा है?
a. ऐतरेय ब्राह्मण
b. शतपथ ब्राह्मण
c. गोपथ ब्राह्मण
d. पंचविंश ब्राह्मण
Ans: b. शतपथ ब्राह्मण
52. निम्न में से कौन-सी स्मृति प्राचीनतम है?
a. मनुस्मृति
b. याज्ञवल्क्य स्मृति
c. नारद स्मृति
d. पाराशर स्मृति
Ans: a. मनुस्मृति
53. हर्षवर्धन प्रत्येक पाँच वर्ष के बाद कहाँ पर सम्मेलन आयोजित करता था?
a. कन्नौज
b. वैशाली
c. प्रयाग
d. थानेश्वर
Ans: c. प्रयाग
54. सातवाहन शासकों की राजकीय भाषा क्या थी?
a. पालि
b. संस्कृत
c. प्राकृत
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: c. प्राकृत
55. मुग़ल काल में निम्नलिखित बन्दरगाहों में से किसको ‘बाबूल मक्का’ (मक्का द्वार) कहा जाता था?
a. कालीकट
b. भड़ौच
c. खम्भात
d. सूरत
Ans: d. सूरत
56. दिल्ली का पुराना क़िला किसके द्वारा बनवाया गया था?
a. शेरशाह सूरी
b. अकबर
c. शाहजहाँ
d. हुमायूँ
Ans: a. शेरशाह सूरी
57. भारतीय इतिहास में सुरकोटदा किस लिए प्रसिद्ध है?
a. परिपक्व हड़प्पा संस्कृति के लिए।
b. घोड़े की हड्डियों के अवशेष के लिए।
c. युगल शवाधान के लिए।
d. उपर्युक्त सभी के लिए।
Ans: b. घोड़े की हड्डियों के अवशेष के लिए।
58. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे प्राचीन वाद्य यंत्र है?
a. सितार
b. तबला
c. सरोद
d. वीणा
Ans: d. वीणा
59. ऋग्वेद में जिस अपराध का सबसे अधिक उल्लेख किया गया है, वह था?
a. हत्या
b. अपहरण
c. पशु चोरी
d. लूट और राहजनी
Ans: c. पशु चोरी
60. 712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम द्वारा सिंध पर किये गये आक्रमण के समय उसे किस स्थानीय सम्प्रदाय का सहयोग मिला?
a. जैनियों का
b. बौद्धों का
c. ब्राह्मणों का
d. इस्लाम के अनुयायियों का
Ans: b. बौद्धों का
61. गुर्जर प्रतिहार वंश की तीन शाखाओं- ‘भृगुकच्छ नन्दीपुर शाखा’, ‘माहय्यपुर मेदंतक शाखा’ तथा ‘उज्जैयिनी शाखा’ में उज्जैयिनी शाखा के गुर्जर-प्रतिहारों के वंश का संस्थापक कौन था?
a. हरिश्चन्द्र
b. नागभट्ट
c. मिहिरभोज
d. नागभट्ट द्वितीय
Ans: b. नागभट्ट
62. दक्षिण भारत में किस चोल शासक ने अपनी सर्वश्रेष्ठता स्थापित की?
a. विजयालय ने
b. आदित्य प्रथम ने
c. राजराज प्रथम ने
d. परान्तक प्रथम ने
Ans: d. परान्तक प्रथम ने
63. दिल्ली सल्तनत की स्थापना कब हुई?
a. 1194
b. 1206
c. 1208
d. 1210
Ans: b. 1206
64. भारत में कृषि का प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से मिला है?
a. हड़प्पा
b. मेहरगढ़
c. कालीबंगा
d. बुर्ज़होम
Ans: b. मेहरगढ़
65. अमरकोश में कुल कितने प्रकार की भूमि का वर्णन मिलता है?
a. 16
b. 12
c. 15
d. 14
Ans: b. 12
66. मुग़ल दरबार में ‘पर्दा शासन’ के लिए ज़िम्मेदार ‘अतका खेल’ या ‘हरम दल’ की सर्वप्रमुख सदस्या कौन थी?
a. माहम अनगा
b. हमीदा बानो बेगम
c. मेहरुन्निसा
d. जहाँआरा बेगम
Ans: a. माहम अनगा
67. निम्न इतिहासकारों में से किसने अकबर को इस्लाम धर्म का शत्रु कहा है?
a. अब्बास ख़ाँ सरवानी
b. बदायूंनी
c. अहमद ख़ाँ
d. मीर अलाउद्दौला कजवीनी
Ans: b. बदायूंनी
68. गुप्त काल का सर्वप्रमुख गणितज्ञ एवं खगोलविद निम्न में से कौन था?
a. वराहमिहिर
b. आर्यभट
c. बाणभट्ट
d. ब्रह्मगुप्त
Ans: b. आर्यभट
69. जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ द्वारा प्रतिपादित चार महाव्रतों में महावीर स्वामी ने पाँचवें व्रत के रूप में क्या जोड़ा?
a. अहिंसा
b. अत्तेय
c. अपरिग्रह
d. ब्रह्मचर्य
Ans: d. ब्रह्मचर्य
70. किस केंद्र शासित प्रदेश का अपना उच्च न्यायालय है?
a. दिल्ली
b. पाण्डिचेरी
c. दमन एवं दीव
d. किसी का नहीं
Ans: a. दिल्ली
71. सम्पत्ति का अधिकार एक-
a. मौलिक अधिकार है।
b. नैसर्गिक अधिकार है।
c. नैतिक अधिकार है।
d. क़ानूनी अधिकार है।
Ans: d. क़ानूनी अधिकार है।
72. भारत का संविधान पूर्ण रूप से कब तैयार हुआ था?
a. 26 जनवरी, 1950
b. 26 नवम्बर, 1949
c. 1 फ़रवरी, 1948
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
Ans: b. 26 नवम्बर, 1949
73. बाबर ने प्रसिद्ध ‘तुगलमा नीति’ का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में किया?
a. खानवा के युद्ध में
b. घाघरा के युद्ध में
c. पानीपत के प्रथम युद्ध में
d. उपर्युक्त सभी में
Ans: c. पानीपत के प्रथम युद्ध में
74. किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह सूरी ने दिल्ली में अफ़ग़ान सत्ता की स्थापना की?
a. बिलग्राम का युद्ध
b. कालिंजर का युद्ध
c. चौसा का युद्ध
d. तालीकोटा का युद्ध
Ans: c. चौसा का युद्ध
75. जहाँगीर ने किसके द्वारा अबुल फ़ज़ल की हत्या करवाई?
a. वीरसिंह देव
b. महावत ख़ाँ
c. राजा मानसिंह
d. अस्करी
Ans: a. वीरसिंह देव
76. अंग्रेज़ दूत कैप्टन हॉकिन्स एवं सर टामस रो किस मुग़ल बादशाह के दरबार में आये थे?
a. जहाँगीर
b. अकबर
c. शाहजहाँ
d. औरंगज़ेब
Ans: a. जहाँगीर
77. निम्न इतिहासकारों में से किसने अकबर को ‘इस्लाम का शत्रु’ कहा था?
a. अब्बास ख़ाँ शेरवानी
b. बदायूँनी
c. अहमद यादगार
d. फ़रिश्ता
Ans: c. अहमद यादगार
78. ऋग्वैदिक आर्यों की भाषा क्या थी?
a. द्रविड़ भाषा
b. प्राकृत भाषा
c. संस्कृत भाषा
d. पालि भाषा
Ans: c. संस्कृत भाषा
79. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया?
a. लॉर्ड डलहौजी
b. लॉर्ड कर्ज़न
c. लॉर्ड वेलेजली
d. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
Ans: d. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
80. भारत पर आक्रमण करने वाला पहला विदेशी कौन था?
a. साइरस
b. डेरियस प्रथम
c. अग्रमीज़
d. जेरेक्सस
Ans: a. साइरस
81. निम्नलिखित स्थानों में से किस स्थान पर महावीर का महानिर्वाण हुआ?
a. कुशीनगर
b. वैशाली
c. राजगृह
d. पावापुरी
Ans: d. पावापुरी
82. उस पीपल के वृक्ष को किस नाम से पुकारा गया, जिसके नीचे बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई?
a. वटुकी वृक्ष
b. बोधि वृक्ष
c. वट वृक्ष
d. ज्ञान वृक्ष
Ans: b. बोधि वृक्ष
83. बिन्दुसार के दरबार में आने वाला ग्रीक राजदूत कौन था?
a. डायमेकस
b. एरियन
c. मिनांडर
d. सेल्यूकस
Ans: a. डायमेकस
84. बाल विवाह की प्रथा कब से आरंभ हुई?
a. मौर्य काल से
b. गुप्तकाल से
c. कुषाण काल से
d. हर्षवर्धन काल से
Ans: b. गुप्तकाल से
85. कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली कौन-सी है?
a. पूर्व मीमांसा
b. सांख्य दर्शन
c. न्याय दर्शन
d. उत्तर दर्शन
Ans: b. सांख्य दर्शन
86. ’सभा और समिति प्रजापति की दो पुत्रियाँ थीं’, का उल्लेख किस वेद में मिलता है?
a. ऋग्वेद
b. यजुर्वेद
c. सामवेद
d. अथर्ववेद
Ans: d. अथर्ववेद
87. हर्षवर्धन की आत्मकथा किसने लिखी?
a. फ़िरदौसी
b. वराहमिहिर
c. बाणभट्ट
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. बाणभट्ट
88. प्रसिद्ध भक्त कवयित्री मीराबाई के पति का नाम क्या था?
a. राणा रतन सिंह
b. राजकुमार भोजराज
c. राणा उदयसिंह
d. राणा सांगा
Ans: b. राजकुमार भोजराज
89. अकबर द्वारा बनाई गयी श्रेष्ठतम इमारतें कहाँ पायी जाती हैं?
a. आगरा के क़िले में
b. लाहौर के क़िले में
c. इलाहाबाद के क़िले में
d. फ़तेहपुर सीकरी में
Ans: d. फ़तेहपुर सीकरी में
90. प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई?
a. एक्सला चैपेल की संधि
b. गोडेहू की संधि
c. पाण्डिचेरी की संधि
d. पेरिस की संधि
Ans: a. एक्सला चैपेल की संधि
91. ‘साइमन कमीशन’ का वह कौन-सा सदस्य था, जो बाद में ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना?
a. रैम्जे मैकडोनाल्ड
b. विन्स्टन चर्चिल
c. सैमुअल होर
d. क्लीमेंट एटली
Ans: d. क्लीमेंट एटली
92. दिंडिगल नाम है-
a. केरल के एक पक्षी विहार का
b. कर्नाटक के एक त्योहार का
c. आंध्र प्रदेश के एक तटीय नगर का
d. तमिल नाडु के एक नगर का
Ans: d. तमिल नाडु के एक नगर का
93. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है?
a. हड़प्पा सभ्यता
b. सिंधु सभ्यता
c. सिंधु घाटी सभ्यता
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. हड़प्पा सभ्यता
94. निम्नलिखित में से ‘कर्म का सिद्धांत’ किससे संबंधित है?
a. न्याय से
b. मीमांसा से
c. वेदांत से
d. वैशेषिक से
Ans: b. मीमांसा से
95. टीपू सुल्तान ने अंग्रेज़ों के साथ युद्ध करते हुए कब वीरगति प्राप्त की?
a. 1857 ई.
b. 1793 ई.
c. 1799 ई.
d. 1769 ई.
Ans: c. 1799 ई.
96. उन्नीसवीं सदी के महानतम पारसी समाज सुधारक कौन थे?
a. जमशेदजी
b. रूस्तम बहरामजी
c. नवलजी टाटा
d. बहरामजी एम. मल्लबारी
Ans: d. बहरामजी एम. मल्लबारी
97. हड़प्पा वासियों को निम्नलिखित में से किसका ज्ञान नहीं था?
a. कुओं का निर्माण
b. खम्भों का निर्माण
c. नालियों का निर्माण
d. मेहराबों का निर्माण
Ans: d. मेहराबों का निर्माण
98. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन राजवंश कौन-सा है?
a. मौर्य वंश
b. गुप्त वंश
c. कुषाण वंश
d. कण्व वंश
Ans: a. मौर्य वंश
99. ऋग्वैदिक काल में समाज का स्वरूप किस प्रकार का था?
a. पितृसत्तात्मक
b. मातृसत्तात्मक
c. उपरोक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. पितृसत्तात्मक
100. भारत से उत्तर की ओर के देशों में बौद्ध धर्म के जिस संप्रदाय का प्रचलन हुआ, उसका नाम है-
a. हीनयान
b. महायान
c. शून्यवाद
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: b. महायान
101. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष कौन रहे?
a. अबुल कलाम आज़ाद
b. दादाभाई नौरोजी
c. डब्ल्यू. सी. बनर्जी
d. वल्लभ भाई पटेल
Ans: a. अबुल कलाम आज़ाद
102. भारत एवं पाकिस्तान का विभाजन किस योजना के तहत हुआ था?
a. माउंटबेटन योजना
b. क्रिप्स योजना
c. चेम्सफ़ोर्ड योजना
d. वेवेल योजना
Ans: a. माउंटबेटन योजना
103. निम्न में से किसे ‘क़ायदे आज़म’ कहा जाता है?
a. मोहम्मद अली जिन्ना
b. भगत सिंह
c. महात्मा गाँधी
d. जवाहरलाल नेहरू
Ans: a. मोहम्मद अली जिन्ना
104. ‘जाति पाति पूछै नहीं कोई, हरि को भजै सो हरि को होई’ ये पंक्तियाँ किसकी हैं?
a. रामानंद
b. कबीर
c. तुलसी
d. सूर
Ans: a. रामानंद
105. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
a. 1526 ई. में
b. 1576 ई. में
c. 1605 ई. में
d. 1660 ई. में
Ans: b. 1576 ई. में
106. कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु किस तरह हुई?
a. बीमारी से
b. युद्ध करते हुए
c. घोड़े से गिरकर
d. आत्महत्या द्वारा
Ans: c. घोड़े से गिरकर
107. महमूद ग़ज़नवी के दरबार में रहते हुए किस विद्वान् ने प्रसिद्ध ग्रंथ ‘शाहनामा’ की रचना की?
a. फ़ारुखी
b. फ़िरदौसी
c. तूसी
d. अलबरूनी
Ans: b. फ़िरदौसी
108. मुग़ल वंश का छठवाँ शासक कौन था?
a. जहाँगीर
b. औरंगज़ेब
c. शाहजहाँ
d. दानियाल
Ans: b. औरंगज़ेब
109 . वर्ष 1947 के बाद निम्नलिखित में से किस राज्य को भारत संघ में सैनिक कार्रवाई द्वारा बलपूर्वक मिलाया गया?
a. हैदराबाद
b. कश्मीर
c. पटियाला
d. मैसूर
Ans: a. हैदराबाद
110. सर्वप्रथम भारत में ‘जज़िया कर’ लगाने का श्रेय मुहम्मद बिन कासिम को दिया जाता है। उसने किस वर्ग को इस कर से पूर्णतः मुक्त रखा था?
a. मुस्लिम
b. बौद्ध
c. ब्राह्मण
d. निम्न जाति के लोग
Ans: c. ब्राह्मण
111. बुद्ध को किस नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त हुआ था?
a. निरंजना
b. ऋजुपालिका
c. गंगा
d. यमुना
Ans: a. निरंजना
112. कौन-सा विदेशी आक्रमणकारी ‘कोहिनूर हीरा’ एवं ‘मयूर सिंहासन’ लूटकर अपने साथ स्वदेश ले गया?
a. नादिरशाह
b. अहमदशाह अब्दाली
c. मुहम्मद ग़ोरी
d. अंग्रेज़
Ans: a. नादिरशाह
113.’ तेलंगाना किसान आन्दोलन’ का मुख्य कारण क्या था?
a. ज़मींदारों का अत्याचार
b. कम क़ीमत पर गल्ला वसूली
c. लगान की दरों में वृद्धि
d. किसानों को भूमि से बेदख़ल करना
Ans: b. कम क़ीमत पर गल्ला वसूली
114. प्राचीन भारत के महान् व्याकरण लेखक पंतजलि किसके समकालीन थे?
a. कनिष्क
b. चन्द्रगुप्त द्वितीय
c. गौतमीपुत्र सातकर्णि
d. पुष्यमित्र शुंग
Ans: d. पुष्यमित्र शुंग
115. किस मध्यकालीन भारतीय शासक ने ‘पट्टा’ एवं ‘क़बूलियत’ की प्रथा आरम्भ की थी?
a. अलाउद्दीन ख़िलजी
b. मुहम्मद बिन तुग़लक़
c. शेरशाह सूरी
d. अकबर
Ans: c. शेरशाह सूर
116. रजिया सुल्तान ग़ुलाम वंश के किस सुल्तान की पुत्री थी?
a. इल्तुतमिश
b. क़ुतुबुद्दीन ऐबक
c. क़ुतुबुद्दीनशाह
d. मसूदशाह
Ans: a. इल्तुतमिश
117. अटाला मस्जिद कहाँ स्थित है?
a. गुजरात में
b. जौनपुर में
c. ख़ानदेश में
d. बंगाल में
Ans: b. जौनपुर में
118. किस सुल्तान ने एक नया मंत्रालय ‘दीवान-ए-रियासत’ (वाणिज्य मंत्रालय) की स्थापना की?
a. अलाउद्दीन ख़िलजी
b. मुहम्मद बिन तुग़लक़
c. गयासुद्दीन तुग़लक
d. फ़िरोज़शाह तुग़लक़
Ans: a. अलाउद्दीन ख़िलजी
119 .वर्ष 1919 ई. में जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड कहाँ पर हुआ?
a. अमृतसर
b. नागपुर
c. चंडीगढ़
d. कलकत्ता
Ans: a. अमृतसर
120. निम्न में से किस महापुरुष से ‘बीजक’ का सम्बन्ध है?
a. सूरदास
b. कबीर
c. रैदास
d. तुलसीदास
Ans: b. कबीर
121. वह प्राचीन नाम क्या है, जिससे पटना नगर को जाना जाता था?
a. कौशल
b. गया
c. पाटलिपुत्र
d. मगध
Ans: c. पाटलिपुत्र
122. ऋग्वेद के दसवें मण्डल में किसका उल्लेख पहली बार मिलता है?
a. योद्धा
b. पुरोहित
c. शूद्र
d. चाण्डाल
Ans: c. शूद्र
123 भूमिदान का प्रथम उल्लेख कब मिला?
a. मौर्यों के समय में
b. शुंगों के समय में
c. सातवाहनों के समय में
d. गुप्तों के समय में
Ans: c. सातवाहनों के समय में
124. दिल्ली के ‘तुग़लक़ वंश’ का संस्थापक कौन था?
a. ग़यासुद्दीन तुग़लक़
b. मुहम्मद बिन तुग़लक़
c. फ़िरोज़शाह तुग़लक़
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: a. ग़यासुद्दीन तुग़लक़
125. मनसब’ किन्हें प्रदान किया जाता था?
a. केवल अमीरों को
b. केवल सैन्य अधिकारियों को
c. राज्य के सभी अधिकारियों को
d. राजा के सगे सम्बन्धियों को
Ans: c. राज्य के सभी अधिकारियों को
126. किस जाट नेता को ‘प्लेटो’ की उपाधि दी गई?
a. बदनसिंह
b. गोकुल सिंह
c. राजाराम
d. सूरजमल
Ans: d. सूरजमल
127. ’सूफ़िया कलाम’, जो एक प्रकार का भक्ति संगीत है, कहाँ की विशेषता है?
a. गुजरात की
b. राजस्थान की
c. कश्मीर की
d. अलीगढ़ की
Ans: c. कश्मीर की
128. निम्नलिखित में से कौन-सा संस्कार स्त्रियों एवं शूद्रों के लिए वर्जित था?
a. चूड़ाकर्म
b. उपनयन
c. नामकरण
d. पुंसवन
Ans: b. उपनयन
129. निम्न में से कौन-सी कर्नाटक की पूर्व राजधानी थी?
a. अर्काट
b. श्रीरंगम
c. तंजौर
d. त्रिचनापल्ली
Ans: a. अर्काट
130. ‘क़ुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद’ का निर्माण किस मुस्लिम शासक ने कराया था?
a. शाहजहाँ
b. क़ुतुबुद्दीन ऐबक
c. ग़यासुद्दीन तुग़लक़
d. फ़िरोज़शाह तुग़लक़
Ans: b. क़ुतुबुद्दीन ऐबक
131. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु कब हुई थी?
a. (18 जून, 1858)
b. (18 जुलाई, 1857)
c. (25 मई, 1858)
d. (29 अक्टूबर, 1859)
Ans: a. (18 जून, 1858)
132. वशिष्ठीपुत्र पुलुमावी ने द्वितीय सदी के मध्य में सातवाहन राज्य की राजधानी किसे बनाया?
a. औरंगाबाद
b. प्रतिष्ठान
c. मदुरा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: b. प्रतिष्ठान
133. भागवत धर्म का प्रधान ग्रंथ निम्न में से कौन-सा था?
a. श्रीमदभागवदगीता
b. रामायण
c. महाभारत
d. उपर्युक्त सभी
Ans: a. श्रीमदभागवदगीता
134. गुप्त काल के किस शासक को ‘कविराज’ कहा गया है?
a. श्रीगुप्त
b. चन्द्रगुप्त द्वितीय
c. समुद्रगुप्त
d. स्कन्दगुप्त
Ans: c. समुद्रगुप्त
135. अंग्रेज़ों का सर्वाधिक विरोध किसने किया था?
a. राजपूतों ने
b. मुग़लों ने
c. सिक्खों ने
d. मराठों ने
Ans: d. मराठों ने
136. पंजाब के राजा रणजीत सिंह की राजधानी कहाँ थी?
a. अमृतसर
b. रावलपिंडी
c. लाहौर
d. पेशावर
Ans: c. लाहौर
137. किस गवर्नर के कार्यकाल के दौरान कलकत्ता के ‘विक्टोरिया मेमोरियल हॉल’ का निर्माण हुआ था?
a. एल्गिन
b. कर्ज़न
c. मिण्टो प्रथम
d. हार्डिंग
Ans: d. हार्डिंग
138. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन किसने तैयार किया था?
a. एनी बेसेंट
b. सरोजनी नायडू
c. विजयलक्ष्मी पंडित
d. मैडम भीकाजी कामा
Ans: d. मैडम भीकाजी कामा
139. ’देवदास’ उपन्यास के रचनाकार कौन हैं?
a. प्रेमचंद
b. शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
c. मैथिलीशरण गुप्त
d. जयशंकर प्रसाद
Ans: b. शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
140. 27 दिसंबर, 1911 में पहली बार ‘जन-गण-मन’ कहाँ पर गाया गया था?
a. मुम्बई
b. लखनऊ
c. कोलकाता
d. गुजरात
Ans: c. कोलकाता
141. ’आना’ सिक्के का प्रचलन किस मुग़ल सम्राट ने करवाया?
a. अकबर
b. शाहजहाँ
c. जहाँगीर
d. औरंगज़ेब
Ans: c. जहाँगीर
142. वैष्णव मत किन शासकों के संरक्षण में अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँचा?
a. मौर्य
b. कुषाण
c. शुंग
d. गुप्त
Ans: d. गुप्त
143. जैन परम्परा के अनुसार जैन धर्म में कुल कितने तीर्थंकर हुए हैं?
a. 25
b. 20
c. 24
d. 23
Ans: c. 24
144. चन्द्रगुप्त द्वितीय ने कब ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की थी?
a. शकों का उन्मूलन करने पर
b. गुप्त सिंहासन पर बैठने के बाद
c. चाँदी के सिक्के जारी करने के बाद
d. उपर्युक्त सभी
Ans: a. शकों का उन्मूलन करने पर
145. गुप्त कालीन सोने की मुद्रा को क्या कहा जाता था?
a. दीनार
b. कर्षापण
c. निष्क
d. काकिनी
Ans: a. दीनार
146. ‘आर्य’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
a. वीर
b. श्रेष्ठ या कुलीन
c. विद्वान
d. यज्ञकर्ता
Ans: b. श्रेष्ठ या कुलीन
147. बोधगया में स्थित वह बोधिवृक्ष, जिसके नीचे बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, किस शासक द्वारा कटवा दिया गया?
a. पुष्यमित्र शुंग
b. हूण राजा मिहिरकुल
c. गौड़ के राजा शशांक
d. महमूद गज़नवी
Ans: c. गौड़ के राजा शशांक
148. आर्यों के मूल निवास स्थान के बारे में सर्वाधिक मान्य मत कौन-सा है?
a. दक्षिणी रूस
b. मध्य एशिया में बैक्ट्रिया
c. भारत में सप्त सिंघव प्रदेश
d. मध्य एशिया का पामीर क्षेत्र
Ans: b. मध्य एशिया में बैक्ट्रिया
149. ऋग्वैदिक काल में विनिमय के माध्यम के रूप में किसका प्रयोग किया जाता था?
a. अनाज
b. मुद्रा
c. गाय
d. दास
Ans: c. गाय
150. जैन धर्म के विषय में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
a. जैन धर्म में देवताओं का अस्तित्व स्वीकार किया गया है।
b. वर्ण व्यवस्था की निन्दा की गई है।
c. पूर्व जन्म में अर्जित पुण्य और पाप के आधार पर मनुष्य का जन्म उच्च या निम्न कुल में होता है।
d. जैन धर्म ने अपने को स्पष्टत: ब्राह्मण धर्म से अलग नहीं किया है।
Ans: b. वर्ण व्यवस्था की निन्दा की गई है।
151. सुभाषचन्द्र बोस से पूर्व ‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ का कमाण्डर कौन था?
a. ज्ञानी प्रीतम सिंह
b. कैप्टन मोहन सिंह
c. मेजर फुजीहारा
d. कैप्टन सूरज मल
Ans: b. कैप्टन मोहन सिंह
152. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था?
a. मथुरा
b. प्रयाग
c. वाराणसी
d. पेशावर
Ans: b. प्रयाग
153. ’महमूद बेगड़ा’ किस राज्य का प्रसिद्ध सुल्तान था?
a. मालवा
b. गुजरात
c. ख़ानदेश
d. जौनपुर
Ans: c. ख़ानदेश
154. ‘गुलबदन बेगम’ निम्न में से किसकी पुत्री थीं?
a. बाबर
b. हुमायूँ
c. शाहजहाँ
d. औरंगज़ेब
Ans: a. बाबर
155. ’गोविन्द महल’, जो हिन्दू वास्तुकला का अप्रतिम उदाहरण है, कहाँ स्थित है?
a. दतिया
b. खजुराहो
c. ओरछा
d. ग्वालियर
Ans: a. दतिया
156. कवि मोहम्मद इक़बाल, जिन्होंने ‘सारे जहाँ से अच्छा’ लिखा, भारत के किस स्थान से संबंधित हैं?
a. दिल्ली
b. उत्तर प्रदेश
c. पंजाब
d. कश्मीर
Ans: d. कश्मीर
157. महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह सबसे पहले कहाँ प्रयुक्त किया?
a. दाण्डी
b. चम्पारण
c. खेड़ा
d. अहमदाबाद
Ans: b. चम्पारण
158. हैदराबाद नगर की स्थापना किसने की थी?
a. इब्राहीम क़ुतुबशाह
b. मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह
c. मुहम्मद क़ुतुबशाह
d. जमशेद क़ुतुबशाह
Ans: b. मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह
159. आर्य भारत में बाहर से आए। वे सर्वप्रथम किस स्थान पर बसे थे?
a. सामातट
b. प्राग्ज्योतिषपुर
c. पंजाब
d. पांचाल
Ans: c. पंजाब
160. मोहन जोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत निम्न में से कौन-सी है?
a. अन्नागार
b. स्नानागार
c. ईटों से बना सभा भवन
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: a. अन्नागार
161. अमरकोट के राजा वीरसाल के महल में किस मुग़ल बादशाह का जन्म हुआ था?
a. बाबर
b. औरंगज़ेब
c. अकबर
d. जहाँगीर
Ans: c. अकबर
162. जैन साहित्य को निम्नलिखित में से इस नाम से भी जाना जाता है?
a. आगम
b. निगम
c. ग्रन्थ
d. बखार
Ans: a. आगम
163. महावीर ने ‘जैन संघ’ की स्थापना कहाँ की थी?
a. कुण्डग्राम
b. वैशाली
c. पावापुरी
d. वाराणसी
Ans: c. पावापुरी
164. किस विदेशी दूत ने अपने को ‘भागवत’ घोषित किया था?
a. मेगस्थनीज़
b. हेलिओडोरस
c. प्लूटार्क
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: b. हेलिओडोरस
165. प्रसिद्ध विद्वान् अश्वघोष किसके शासनकाल में हुआ?
a. अशोक
b. हर्षवर्धन
c. कनिष्क
d. पुष्यमित्र शुंग
Ans: c. कनिष्क
165. किस विदेशी यात्री ने कृष्ण को ‘हेराक्लीज’ कहा?
a. फ़ाह्यान
b. ह्वेनसांग
c. मेगस्थनीज़
d. हेलिओक्लीज़
Ans: c. मेगस्थनीज़
166. वैदिक कालीन लोगों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया?
a. लोहा
b. कांसा
c. ताँबा
d. सोना
Ans: c. ताँबा
167. हल सम्बन्धी अनुष्ठान का पहला व्याख्यात्मक वर्णन कहाँ से मिला है?
a. गोपथ ब्राह्मण में
b. शतपथ ब्राह्मण में
c. ऐतरेय ब्राह्मण में
d. पंचविंश ब्राह्मण में
Ans: b. शतपथ ब्राह्मण में
168. किस वेद की रचना गद्य एवं पद्य दोनों में की गई है?
a. ऋग्वेद
b. सामवेद
c. यजुर्वेद
d. अथर्ववेद
Ans: c. यजुर्वेद
169. कुषाण वंश के वृक्ष का पता चलता है-
a. राबाटक अभिलेख से
b. रोसेटा अभिलेख से
c. हाथी गुम्फा अभिलेख से
d. शोडाष अभिलेख से
Ans: a. राबाटक अभिलेख से
170. ’मिलिन्द’ किस हिन्दी-यूनानी राजा को कहा गया है?
a. मिरेकस
b. मिनांडर
c. डेमेट्रियस
d. महापद्मनंद
Ans: b. मिनांडर
171. चित्तौड़ के ‘कीर्ति स्तम्भ’ का निर्माण किसने करवाया था?
a. राणा सांगा
b. राणा कुम्भा
c. राणा प्रताप
d. राणा उदय सिंह
Ans: b. राणा कुम्भा
172. विष्णु के दस अवतारों की जानकारी का स्रोत निम्न में से किस पुराण में है?
a. भागवत पुराण
b. मत्स्य पुराण
c. विष्णु पुराण
d. मार्कण्डेय पुराण
Ans: b. मत्स्य पुराण
173. ’सिंध का बाग़’ या ‘मृतकों का टीला’ हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया है?
a. हड़प्पा
b. कालीबंगा
c. मोहनजोदाड़ो
d. लोथल
Ans: c. मोहनजोदाड़ो
174. निम्नलिखित में से किस मुग़ल बादशाह ने राजा राममोहन राय को दूत बनाकर लंदन भेजा था?
a. आलमगीर द्वितीय
b. शाहआलम द्वितीय
c. अकबर द्वितीय
d. बहादुरशाह द्वितीय
Ans: c. अकबर द्वितीय
175. ’वैज्ञानिक समाज’ की स्थापना किसने की थी?
a. विल्टन कम्पनी
b. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
c. सर सैयद अहमद ख़ाँ
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. सर सैयद अहमद ख़ाँ
176. ’अष्ट दिग्गज’ निम्न में से किस राजा से सम्बन्धित थे?
a. शिवाजी
b. कृष्णदेव राय
c. राजेन्द्र प्रथम
d. यशोवर्मन
Ans: b. कृष्णदेव राय
177. शेरशाह के बाद और अकबर से पहले दिल्ली पर राज करने वाले हिन्दू राजा का नाम क्या था?
a. पृथ्वीराज
b. हेमू
c. भोज
d. पुष्यमित्र
Ans: b. हेमू
178. बुद्ध में वैराग्य भावना किन चार दृश्यों के कारण बलवती हुई?
a. बूढ़ा, रोगी, मृतक, संन्यासी
b. अन्धा, रोगी, लाश, संन्यासी
c. लंगड़ा, रोगी, लाश, संन्यासी
d. युवा, रोगी, लाश, संन्यासी
Ans: a. बूढ़ा, रोगी, मृतक, संन्यासी
179. निम्न में से किस व्यक्ति को ‘बिना ताज का बादशाह’ कहा जाता है?
a. बाल गंगाधर तिलक
b. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
c. राजा राममोहन राय
d. महात्मा गाँधी
Ans: b. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
180. सम्राट अशोक की वह कौन-सी पत्नी थी, जिसने उसे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया था?
a. चंडालिका
b. चारुलता
c. गौतमी
d. कारुवाकी
Ans: d. कारुवाकी
181. ”हिन्दुस्तान तलवार के ज़ोर पर जीता गया था।” यह कथन किसका है?
a. लॉर्ड ऑकलैण्ड
b. लॉर्ड एलगिन द्वितीय
c. लॉर्ड कर्ज़न
d. लॉर्ड डलहौज़ी
Ans: b. लॉर्ड एलगिन द्वितीय
182. अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज़ कौन था?
a. कर्नल टॉड
b. जेम्स प्रिंसेप
c. हेमचंद्र रायचौधरी
d. चार्ल्स मैटकॉफ़
Ans: b. जेम्स प्रिंसेप
183. मौर्यकालीन गुफ़ाओं में सर्वाधिक प्राचीन गुफ़ा निम्न में से किस पहाड़ी पर है?
a. नागार्जुन पहाड़ी
b. नीलगिरि पहाड़ी
c. बराबर पहाड़ी
d. राजगीर पहाड़ी
Ans: c. बराबर पहाड़ी
184. निम्न में से किस ग्रंथ में शूद्रों के लिए ‘आर्य’ शब्द का प्रयोग हुआ है?
a. अर्थशास्त्र
b. मुद्राराक्षस
c. पाणिनि का अष्टाध्यायी
d. बृहत्कथामंजरी
Ans: a. अर्थशास्त्र
185. हड़प्पा वासियों को निम्नलिखित में से किसका ज्ञान नहीं था?
a. कुओं का निर्माण
b. खम्भों का निर्माण
c. नालियों का निर्माण
d. मेहराबों का निर्माण
Ans: d. मेहराबों का निर्माण
186. ’आर्य’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
a. वीर या योद्धा
b. श्रेष्ठ या कुलीन
c. यज्ञकर्ता या पुरोहित
d. विद्धान
Ans: b. श्रेष्ठ या कुलीन
187. ऐसा कौन-सा प्रथम सूफ़ी साधक था, जिसने अपने आपको अनलहक घोषित किया था?
a. मंसूर हल्लाज
b. जलालुद्दीन रूमी
c. फ़रीदुद्दीन अत्तार
d. इब्नुल अरबी
Ans: a. मंसूर हल्लाज
188. 1857 ई. की क्रान्ति का चिह्न क्या निश्चित किया गया था?
a. कमल एवं चपाती
b. कमल एवं गदा
c. कमल एवं गुलाब
d. कमल एवं तलवार
Ans: a. कमल एवं चपाती
189. प्राचीन भारत में ‘निष्क’ किसे कहा जाता था?
a. स्वर्ण आभूषण को
b. गाय को
c. ताँबे के सिक्के को
d. चाँदी के सिक्के को
Ans: a. स्वर्ण आभूषण को
190. जयपुर, दिल्ली, मथुरा, तथा उज्जैन में ‘जन्तर-मन्तर’ के नाम से वेधशाला का निर्माण किसने कराया था?
a. सवाई जयसिंह
b. राणा प्रताप
c. मानसिंह
d. सूरजमल
Ans: a. सवाई जयसिंह
191. फ़ारसी के साप्ताहिक ‘मिरात-उल-अख़बार’ को कौन प्रकाशित करता था?
a. लाला लाजपत राय
b. राजा राममोहन राय
c. सैयद अहमद ख़ाँ
d. मौलाना आज़ाद
Ans: b. राजा राममोहन राय
192. बंगाल का ‘द्वैध शासन’ कब से कब तक चला था?
a. 1757 से 1767 तक
b. 1764 से 1793 तक
c. 1765 से 1772 तक
d. 1760 से 1793 तक
Ans: c. 1765 से 1772 तक
193. राजा राममोहन राय द्वारा ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना कब की गई?
a. 1816 में
b. 820 में
c. 1828 में
d. 1830 में
Ans: c. 1828 में
194. किस सिक्ख गुरु ने ‘अमृत सरोवर’ (अब अमृतसर) नामक एक नये नगर की स्थापना की?
a. गुरु अमरदास
b. गुरु रामदास
c. गुरु अर्जुन देव
d. गुरु गोविंद सिंह
Ans: b. गुरु रामदास
195. रंगपुर, जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, कहाँ पर है?
a. पंजाब में
b. उत्तर प्रदेश में
c. सौराष्ट्र में
d. राजस्थान में
Ans: c. सौराष्ट्र में
196. ग़दर पार्टी’ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
a. 1907 में
b. 1913 में
c. 1917 में
d. 1920 में
Ans: b. 1913 में
197. मगध साम्राज्य की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?
a. पाटलिपुत्र
b. वैशाली
c. गिरिव्रज
d. चम्पा
Ans: c. गिरिव्रज
198. गुप्तकालीन पुस्तक ‘नवनीतकम्’ का संबंध किससे है?
a. खगोलशास्त्र से
b. चिकित्सा विज्ञान से
c. गणित से
d. धातु विज्ञान से
Ans: b. चिकित्सा विज्ञान से
199. निम्नांकित में से दिल्ली का पहला तुग़लक सुल्तान कौन था?
a. ग़यासुद्दीन तुग़लक़
b. महमूद तुग़लक
c. मुहम्मद बिन तुग़लक़
d. फ़िरोज़शाह तुग़लक़
Ans: a. ग़यासुद्दीन तुग़लक़
200. किसके समय में कलकत्ता में प्रथम न्यायालय की स्थापना की गई थी?
a. रॉबर्ट क्लाइव
b. डलहौज़ी
c. वारेन हेस्टिंग्स
d. कैनिंग
Ans: c. वारेन हेस्टिंग्स
Join Telegram Group Free PDF Download (All Competitive Exam,GK)
Join Telegram Group | Click Here |
दोस्तो आप Gkdailyupdate.in को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!
सूचना : हमारा उद्देश्य अपने सभी छात्रों और मित्रों को सही जानकारी देना है| अगर आपको इन प्रश्न उत्तर में कुछ गलती मिलती है तो हम उसके लिए आपसे माफ़ी मांगते है| और कृपया करके प्रश्न नंबर लिखकर उसका सही उत्तर नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में लिखे जिससे बाकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके.