History Gk Questions In Hindi 2022 Hello Friends आज के इस Article में हम आपके लिए लेकर आए हैं इतिहास सामान्य ज्ञान भारत में होने वाली सभी प्रतियोगी एग्जाम में पूछा जाता हे। इतिहास से जितने भी महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते हैं और पिछले एग्जाम में पूछे गए हे
उन परीक्षा प्रश्नो को यह समावेशित किया गया हे। ये आप के आगामी एग्जाम जैसे PSC, IAS / PCS, बैंकिंग, IBPS, SSC, रेलवे, UPPSC, RPSC, BPSC, MPPSC, TNPSC, MPSC, KPSC और अन्य प्रतियोगिता परीक्षाएँ में बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे।

इतिहास सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन आंसर Pdf Download जो की आने वाले सभी Exam के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे और आप इसकी Free PDF भी Download कर सकते है यह जानकारी जो हम शेयर कर रहे हैं, बहुत ही उपयोगी हैं| history quiz questions in hindi 2022 इन प्रश्नों से प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेसा प्रश्न पूछे जाते रहते हैंं
history questions and answers in hindi 2022 – सभी Competitive Exam में पूछे जाते रहते है, और आप निचे दिए गए Download बटन पर click करकेे इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न pdf Download कर सकते है, और यह प्रश्न आपकी तैयारी के लिए बहुत ही महत्पूर्ण साबित होंगे indian history quiz questions and answers in hindi 2022









Read This -:
- 150+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर Free PDF Download
- Science Gk In Hindi Pdf 2022 Free PDF Download
- General Science Questions In Hindi PDF 2022 | साइंस के महत्वपूर्ण प्रश्न Free PDF Download
- Science Questions In Hindi Pdf 2022 साइंस के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- History Questions In Hindi | इतिहास सामान्य ज्ञान Free PDF Download
- 1000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Free PDF Download
- [500] SSC Gd Gk Question In Hindi Free PDF Download
- Top 200 हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर pdf Free Download
- मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर Free PDF Download
- Railway Gk Questions In Hindi 2022 रेलवे ग्रुप डी Gk Free PDF Download
- [100] SSC CHSL Gk Questions In Hindi | Free PDF Download
- Top 100 Gk Questions In Hindi PDF 2022 Free PDF Download
- Railway Group D Science Question In Hindi PDF 2022 Free PDF Download
सभी विषयों की Free PDF हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Free Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Telegram Group को Join कर सकते हैं.
History Gk Questions In Hindi 2022 | इतिहास सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन आंसर
सूचना : हमारा उद्देश्य अपने सभी छात्रों और मित्रों को सही जानकारी देना है| अगर आपको इन प्रश्न उत्तर में कुछ गलती मिलती है तो हम उसके लिए आपसे माफ़ी मांगते है| और कृपया करके प्रश्न नंबर लिखकर उसका सही उत्तर नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में लिखे जिससे बाकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके.
1. ’अभिनव भारत’ नामक संस्था किसके द्वारा संगठित की गयी थी?
a. गोपाल कृष्ण गोखले
b. लाला हरदयाल
c. श्यामजी कृष्ण शर्मा
d. विनायक दामोदर सावरकर
Ans: d. विनायक दामोदर सावरकर
2. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?
a. बक्सर का युद्ध – मीर ज़ाफ़र विरुद्ध रॉबर्ट क्लाइव
b. वाडीवाश का युद्ध – फ़्राँसीसी विरुद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी
c. चिलियाँवाला का युद्ध – डलहौजी विरुद्ध मराठे
d. खर्दा का युद्ध – निज़ाम विरुद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी
Ans: b. वाडीवाश का युद्ध – फ़्राँसीसी विरुद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी
3. लॉर्ड पेथिक लॉरेंस के कार्यकाल में पारित ‘पंजाब टेनेन्सी एक्ट’ का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
a. कृषकों के दख़ल अधिकारों की सुरक्षा।
b. सरकार की राजस्व वसूली को बढ़ाना।
c. भू-स्वामियों का दमन।
d. भू-स्वामियों की वफादारी हासिल करना।
Ans: a. कृषकों के दख़ल अधिकारों की सुरक्षा।
4. निम्नलिखित में से किस एक राजपूत राजवंश द्वारा अपना उद्गम मिथकीय ‘अग्निकुल’ से नहीं जोड़ा गया?
a. परिहार
b. चौहान
c. चन्देल
d. सोलंकी
Ans: c. चन्देल
5. निम्नलिखित में से किसमें विख्यात ‘गायत्री मंत्र’ अंतर्विष्ट है?
a. ऋग्वेद
b. यजुर्वेद
c. अथर्ववेद
d. सामवेद
Ans: a. ऋग्वेद
6. 1 अगस्त, 1920 को कौन-सा आन्दोलन महात्मा गाँधी द्वारा प्रारम्भ किया गया?
a. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
b. सत्याग्रह आन्दोलन
c. भारत छोड़ो आन्दोलन
d. असहयोग आन्दोलन
Ans: d. असहयोग आन्दोलन
7. पौराणिक गाथाओं के अनुसार शकुन्तला की माता कौन थीं?
a. उर्वशी
b. मेनका
c. रम्भा
d. तिलोत्तमा
Ans: b. मेनका
8. ढाका में किस वर्ष ‘मुस्लिम लीग’ की स्थापना की गई थी?
a. 1910
b. 1906
c. 1915
d. 1905
Ans: b. 1906
9. ”मैं कोई तत्ववेत्ता नहीं हूँ। न तो संत या दार्शनिक ही हूँ। मैं तो ग़रीब हूँ और ग़रीबों का अनन्य भक्त हूँ। मैं तो सच्चा महात्मा उसे ही कहूँगा, जिसका हृदय ग़रीबों के लिये तड़पता हो।’ यह कथन किस महापुरुष का है?
a. वीर दामोदर सावरकर
b. ऐनी बेसेन्ट
c. रामकृष्ण परमहंस
d. स्वामी विवेकानन्द
Ans: d. स्वामी विवेकानन्द
10. कश्मीर के किस शासक ने दो आदमियों को काग़ज़ बनाने तथा जिल्दसाजी की कला सीखने के लिए समरकंद भेजा?
a. हैदरशाह
b. राजा सिंहदेव
c. जैनुल अबादीन
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. जैनुल अबादीन
11. हड़प्पा सभ्यता के देवी देवताओं में किसे परवर्ती हिन्दू धर्म में अंगीकार नहीं किया गया?
a. पशुपति शिव
b. सात मातृदेवियाँ
c. मिश्रित प्राणी
d. एकश्रृंगी जीव
Ans: d. एकश्रृंगी जीव
12. निम्नलिखित ग्रंथों में से किसमें गुप्तकालीन प्रशासन एवं नीतियों का उल्लेख प्राप्त होता है?
a. स्मृतिचंद्रिका
b. पराशर माधव
c. कामन्दकीय नीतिशास्त्र
d. नीतकितकम
Ans: c. कामन्दकीय नीतिशास्त्र
13. निम्नलिखित में से कौन-से पुरावशेष सिंधु घाटी सभ्यता के धार्मिक तथा सामाजिक जीवन का अध्ययन करने में सबसे अधिक सहायक सिद्ध हुए हैं?
a. शवाधिस्थान
b. पकी मिट्टी से निर्मित आकृतियाँ और मुहरें
c. फर्नीचर और मिट्टी के बर्तन
d. घरों तथा अन्य भवनों के भग्नावशेष
Ans: b. पकी मिट्टी से निर्मित आकृतियाँ और मुहरें
14. कल्हण प्रणीत ‘राजतरंगिणी’ कश्मीर के संदर्भ में विश्वकोष मानी जाती है। यह किस शासक के शासन काल में लिखी गई?
a. रानी दिद्दा
b. यशस्कर
c. जयसिंह
d. हर्ष
Ans: c. जयसिंह
15. निम्नलिखित में से कौन एक ठीक सुमेलित नहीं है?
a. सुरकोटदा – जुते खेत
b. हड़प्पा – अश्व के अवशेष
c. रंगपुर – धान की भूसी
d. चन्हूदड़ों – गढ़ी क्षेत्र
Ans: c. रंगपुर – धान की भूसी
16. सिन्धु घाटी के लोगों द्वारा भवनों के निर्माण कार्य के लिए धूप में सुखाई गई ईंटों के स्थान पर चूने और पकाई गई ईंटों का प्रयोग क्यों किया जाता था?
a. उनकी प्रौद्योगिकी उच्च व उन्नत थी।
b. बेहतर नगर योजना का उन्हें ज्ञान था।
c. नगरों के नदी घाटियों के समीप स्थित होने के कारण जलवायु नम थी।
d. उन्हें चूना बनाने की जानकारी थी।
Ans: c. नगरों के नदी घाटियों के समीप स्थित होने के कारण जलवायु नम थी।
17. बाल गंगाधर तिलक को ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ किसने कहा था?
a. जवाहरलाल नेहरू
b. भीमराव आम्बेडकर
c. सरदार पटेल
d. महात्मा गाँधी
Ans: d. महात्मा गाँधी
18. प्रसिद्ध पुर्तग़ाली नाविक वास्को द गामा भारत में कहाँ उतरा था?
a. गोवा
b. मुम्बई
c. कालीकट
d. कोचीन
Ans: c. कालीकट
19. पुस्तक ‘मुंतख़ाब अत तवारीख़’ के रचनाकार कौन थे?
a. अलमसूदी
b. बदायूँनी
c. अबुल फ़ज़ल
d. फ़ैज़ी
Ans: b. बदायूँनी
20. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
a. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी – इंडिया टुडे
b. जवाहर लाल नेहरू – डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया
c. सुभाष चन्द्र बोस- फ़ाइट फ़ॉर फ़्रीडम
d. पट्टाभि सीतारमैया- हिस्ट्री ऑफ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस
Ans: a. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी – इंडिया टुडे
21. हम्बूराबी के नियम किस सभ्यता के थे?
a. रोम की सभ्यता
b. ग्रीस की सभ्यता
c. बेबीलोन की सभ्यता
d. चीन की सभ्यता
Ans: c. बेबीलोन की सभ्यता
22. औरंगज़ेब ने जज़िया पुन: किस वर्ष में लगाया?
a. 1675
b. 1679
c. 1681
d. 1682
Ans: b. 1679
23. विदिशा के राजा भागभद्र के पास हिन्द-यवन राजा ने एक दूत भेजा था, उसका नाम क्या था?
a. अगाथोक्लिस
b. एंटियाल्किडस
c. डेमेट्रियस
d. मिनांडर
Ans: b. एंटियाल्किडस
24. हैदराबाद नगर की स्थापना किसने की थी?
a. इब्राहीम क़ुतुबशाह
b. मुहम्मद क़ुली क़ुतुबशाह
c. मुहम्मद क़ुतुबशाह
d. जमशेद क़ुतुबशाह
Ans: b. मुहम्मद क़ुली क़ुतुबशाह
25. निम्नलिखित में से कौन एत्तुतोगै संग्रह का अंग है?
a. पुरुनानूरु
b. मणिमेकलै
c. शिलप्पदिकारम
d. तोलकाप्पियम
Ans: a. पुरुनानूरु
26. क्यूनीफार्म लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग किस प्राचीन सभ्यता ने किया था?
a. चीन
b. क्रीट
c. मिस्र
d. सुमेर
Ans: d. सुमेर
27. निम्नलिखित में से किसे ‘जाटों का प्लेटो’ कहा जाता था?
a. राजाराम
b. चूड़ामन सिंह
c. सूरजमल
d. बदनसिंह
Ans: c. सूरजमल
28. निम्नांकित में से किसने अपने लेखन ‘प्रेज़ ऑफ़ फौली’ में क्षमापात्रों की बिक्री की कटु आलोचना की है?
a. हेनरी तृतीय
b. इरासमस
c. मार्टिन लूथर
d. कैल्विन
Ans: b. इरासमस
29. निम्न में से कौन-सा सूबा मुग़ल बादशाह जहाँगीर के काल में बना था?
a. उड़ीसा
b. कश्मीर
c. सिन्ध
d. बीजापुर
Ans: c. सिन्ध
30. भारत में चिश्ती सूफ़ियों ने ‘विलायत’ नामक संस्था विकसित की, जिसका उद्देश्य निम्नलिखित में से किस एक से था?
a. राज्य नियंत्रण से मुक्त आध्यात्मिक क्षेत्र
b. सूफ़ियों का आवास
c. खानकाह अनुशासन
d. सूफ़ियों का अंतिम विश्राम स्थल
Ans: a. राज्य नियंत्रण से मुक्त आध्यात्मिक क्षेत्र
31. ‘डांडी यात्रा’ के साथ निम्नलिखित में से क्या प्रारम्भ हुआ?
a. होमरूल लीग आंदोलन
b. असहयोग आंदोलन
c. सविनय अवज्ञा आंदोलन
d. भारत छोड़ो आंदोलन
Ans: c. सविनय अवज्ञा आंदोलन
32. 1885 में अकबर ने अपनी राजधानी कहाँ स्थानांतरित की?
a. आगरा
b. दिल्ली
c. लाहौर
d. भरतपुर
Ans: c. लाहौर
33. महात्मा गाँधी ने कुमाऊं की यात्रा सर्वप्रथम कब की थी?
a. मई, 1928
b. जुलाई, 1927
c. अगस्त, 1928
d. जून, 1929
Ans: d. जून, 1929
34. ’नमक सत्याग्रह’ एवं ‘डांडी यात्रा’ पर सरकार की तात्कालिक प्रतिक्रिया क्या थी?
a. कांग्रेस पर प्रतिबन्ध लगाना।
b. महात्मा गाँधी को नज़रबंद करना।
c. किसी भी प्रकार की सभा के आयोजन पर रोक लगाना।
d. इनमें से कोई नहीं।
Ans: a. कांग्रेस पर प्रतिबन्ध लगाना।
35. भारत के किस गणितज्ञ द्वारा ‘शून्य’ की खोज की गई थी?
a. वराहमिहिर
b. भास्कराचार्य
c. आर्यभट
d. रामानुज
Ans: c. आर्यभट
36. कहाँ के शासक ने अफ़ज़ल ख़ाँ के साथ 1659 में शिवाजी के विरुद्ध एक विशाल सेना भेजी?
a. गोलकुण्डा
b. अहमदनगर
c. तंजौर
d. बीजापुर
Ans: d. बीजापुर
37. ऋग्वैदिक काल में ‘निष्क’ किस अंग का आभूषण था?
a. गला
b. कान
c. कमर
d. पैर
Ans: a. गला
38. दसवीं शताब्दी के किस भाष्यकार के भाष्य को सर्वाधिक स्वीकृति मिली?
a. हेमचन्द्र
b. सायणाचार्य
c. रुद्रस्कन्द
d. मेघातिथि
Ans: d. मेघातिथि
39. राजपूत काल में व्यापार एवं वाणिज्य में हुए ह्रास का प्रमुख कारण क्या था?
a. रोमन साम्राज्य का पतन
b. राजनीतिक अस्थिरता
c. मुक्त भूमि अनुदानों से सामंत वर्ग का प्रभुत्व बढ़ा
d. भारत-अरब व्यापार
Ans: c. मुक्त भूमि अनुदानों से सामंत वर्ग का प्रभुत्व बढ़ा
40. सुलेमान ने किस राज्य को ‘रुहमा’ कह कर पुकारा?
a. गुर्जर प्रतिहार राज्य
b. पाल राज्य
c. राष्ट्रकूट राज्य
d. पल्लव राज्य
Ans: b. पाल राज्य
41. सुमेरिया के सूसा नगर से प्राय 30 मोहरों का जिस सिन्धु नगर से सम्बन्ध है, वह है-
a. मोहनजोदड़ो
b. लोथल
c. दैमाबाद
d. कालीबंगा
Ans: b. लोथल
42. अशोक के किस अभिलेख में यह उल्लेख है कि उसने लुम्बिनी गाँव के धार्मिक कर माफ़ कर दिये और मालगुज़ारी के रूप में आठवाँ हिस्सा तय किया।
a. शहबाजगढ़ी
b. रुम्मिनदेई
c. मानसेहरा
d. सारनाथ
Ans: b. रुम्मिनदेई
43. निम्न में से किस वैज्ञानिक को वर्ष 1917 में ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान की गई थी?
a. होमी जहाँगीर भाभा
b. सत्येंद्रनाथ बोस
c. हरगोबिन्द खुराना
d. जगदीश चंद्र बोस
Ans: d. जगदीश चंद्र बोस
44. ’बक्सर का युद्ध’ कब लड़ा गया था?
a. 22 अक्टूबर, 1764
b. 24 अक्टूबर, 1765
c. 28 अक्टूबर, 1766
d. 30 अक्टूबर, 1768
Ans: a. 22 अक्टूबर, 1764
45. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथा चतुष्टय वेदोत्तर काल में प्रचलित हुई?
a. धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष
b. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र
c. ब्रह्मचर्य, गृहस्थाश्रम, वानप्रस्थ, सन्न्यास
d. इन्द्र, सूर्य, रूद्र, मरूत्
Ans: b. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र
46. ’दसराज्ञ युद्ध’ का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है?
a. शांतनु
b. देवापि
c. सुदास
d. दिवोदास
Ans: c. सुदास
47. हड़प्पा संस्कृति के स्थलों का सर्वाधिक संकेंद्रण निम्नांकित में से किसके किनारे प्राप्त हुआ है?
a. सतलुज
b. सिंधु
c. घग्घर-हाकरा
d. रावी
Ans: c. घग्घर-हाकरा
48. ‘अशोक तथा मौर्य साम्राज्य का पतन’ निम्नलिखित में से किसकी रचना है?
a. रोमिला थापर
b. हेमचंद्र रायचौधरी
c. रामचन्द्र शुक्ल
d. वीर सावरकर
Ans: a. रोमिला थापर
49. 972 ई. में किस शासक ने राष्ट्रकूटों की राजधानी मान्यखेत पर आक्रमण कर तहस-नहस कर डाला?
a. पल्लव शासक दन्तिवर्मन
b. चोल शासक राजेन्द्र चोल
c. परमार शासक सीयक
d. चन्देल शासक यशोवर्मन
Ans: c. परमार शासक सीयक
50. निम्नलिखित में से किस स्थान पर शैव शिक्षा केन्द्र नहीं था?
a. कश्मीर
b. श्रृंगेरी
c. मदुरई
d. माउण्ट आबू
Ans: d. माउण्ट आबू
51. ताम्र मूर्तियों का एक निधान, जिसे प्राय: हड़प्पा संस्कृति काल से सम्बद्ध किया जाता है, निम्नांकित स्थान से प्राप्त हुआ है?
a. दैमाबाद
b. ब्रह्मगिरि
c. इनामगाँव
d. नासिक
Ans: a. दैमाबाद
52. ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ के दौरान ‘रौलेट एक्ट’ ने किस कारण से सार्वजनिक रोष उत्पन्न किया?
a. इसने धर्म की स्वतंत्रता को कम किया।
b. इसने भारतीय परमपरागत शिक्षा को दबाया।
c. इसने लोगों को बिना मुकदमा चलाए जेल भेजने के लिए अधिकृत किया।
d. इसने श्रमिक संघ (ट्रेड यूनियन) की गतिविधियों को नियंत्रित किया।
Ans: c. इसने लोगों को बिना मुकदमा चलाए जेल भेजने के लिए अधिकृत किया।
53. निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन को छाँटिये?
a. चोल स्वयं को सूर्यवंशी मानते थे
b. नरसिंह वर्मन द्वितीय ने एक दूतमंडल चीन भेजा था
c. चालुक्य कुलोत्तुंग मातृपक्ष से चोलों से सम्बन्धित था
d. नन्दि वर्मन द्वितीय ने भारतीय संस्कृति के प्रचार में अनिच्छा प्रदर्शित की।
Ans: d. नन्दि वर्मन द्वितीय ने भारतीय संस्कृति के प्रचार में अनिच्छा प्रदर्शित की।
54. मराठों से पूर्व ‘गुरिल्ला युद्ध पद्धति’ का प्रयोग किसने किया था?
a. महावत ख़ाँ
b. मलिक अम्बर
c. राणा प्रताप
d. मलिक काफ़ूर
Ans: b. मलिक अम्बर
55. किस स्थान से प्राप्त अभिलेख से विदित होता है कि नागभट्ट द्वितीय ने तुरुष्क तथा सैन्धव को पराजित किया?
a. भोपाल
b. जयपुर
c. कन्नौज
d. ग्वालियर
Ans: d. ग्वालियर
56. उत्तर वैदिक काल में न्यायालय को क्या कहा जाता था?
a. सभा
b. समिति
c. विश
d. विदथ
Ans: d. विदथ
57. “यदि पुरोहित बलि नहीं देंगे तो सूर्योदय नहीं होगा”, यह उक्ति किस ग्रंथ की है?
a. उपनिषद
b. शतपथ ब्राह्मण
c. वेद
d. उपवेद
Ans: b. शतपथ ब्राह्मण
58. निम्नलिखित में से किस विषय के क्षेत्र में हड़प्पाकालीन सभ्यता में विभिन्नता पाई जाती है?
a. नगर योजना
b. ईटों का आकार
c. बाट एवं नाप प्रणाली
d. घरों का आकार
Ans: d. घरों का आकार
59. ‘वहाबी आन्दोलन’ का दमन किसने किया था?
a. लॉर्ड एलगिन प्रथम
b. सर जॉन लारेंस
c. पेथिक लॉरेंस
d. लॉर्ड एलगिन द्वितीय
Ans: a. लॉर्ड एलगिन प्रथम
60. भारत ने प्रथम अणु युक्ति का परीक्षण कब किया था?
a. 16 मई, 1972
b. 17 मई, 1973
c. 18 मई, 1974
d. 19 मई, 1975
Ans: c. 18 मई, 1974
61. फ़ारस से आने वाले अब्दुर्रज्जाक की हम्पी यात्रा के समय दक्षिण भारत में विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था?
a. देवराय प्रथम
b. देवराय द्वितीय
c. मल्लिकार्जुन
d. हरिहर प्रथम
Ans: b. देवराय द्वितीय
62. बाबर ने ‘तुलगमा युद्ध पद्धति’ किससे ग्रहण की थी?
a. अफ़ग़ानों से
b. उज़बेकों से
c. वजीरियों से
d. पठानों से
Ans: b. उज़बेकों से
63. ‘कुवांशी’ नामक गाँव किस राज्य में है, जहाँ से पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले हैं?
a. झारखण्ड
b. राजस्थान
c. गुजरात
d. उत्तर प्रदेश
Ans: c. गुजरात
64. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है?
a. मालती – माधव नाटक
b. पंचतंत्र – दंतकथा
c. मालविकाग्निमित्रम् – जीवनचरित
d. पंचसिद्धान्तिक – खगोलशास्त्र
Ans: c. मालविकाग्निमित्रम् – जीवनचरित
65. हड़प्पाकालीन सभ्यता मुख्यत: निम्नलिखित में से किन प्रदेशों में केन्द्रीयभूत थी?
a. पंजाब, राजस्थान और गुजरात
b. पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश
c. हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली
d. गुजरात, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश
Ans: a. पंजाब, राजस्थान और गुजरात
66. चीनी यात्रियों के भारत भ्रमण की शृंखला में सुंगयुन का उल्लेख प्राप्त होता है। वह बौद्ध ग्रंथों की खोज में भारत आया था। उसके भारत आने का समय क्या था?
a. 518 ई.
b. 629 ई.
c. 642 ई.
d. 817 ई.
Ans: a. 518 ई.
67. कोलकाता नगर की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?
a. 1660 ई.
b. 1670 ई.
c. 1680 ई.
d. 1690 ई.
Ans: d. 1690 ई.
68. तानसेन का वास्तविक नाम क्या था?
a. रामरतन पाण्डे
b. रामप्रसाद पाण्डे
c. रामतनु पाण्डे
d. रामेश्वर पाण्डे
Ans: c. रामतनु पाण्डे
69. महात्मा गाँधी के नाम के पहले ‘महात्मा’ शब्द किस दौरान जोड़ा गया?
a. चम्पारण सत्याग्रह के दौरान।
b. ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के अमृतसर अधिवेशन के दौरान।
c. ख़िलाफ़त आन्दोलन के दौरान।
d. रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह के दौरान।(इतिहास)
Ans: a. चम्पारण सत्याग्रह के दौरान।
70. ’इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) का प्रयोग भारतीय चुनावों में कब से प्रारंभ हुआ?
a. 1998
b. 1999
c. 1997
d. 1995
Ans: a. 1998
71. ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के किस अधिवेशन में इसका ‘नरम दल’ एवं ‘गरम दल’ में विभाजन हुआ?
a. लखनऊ अधिवेशन
b. कलकत्ता अधिवेशन
c. सूरत अधिवेशन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: c. सूरत अधिवेशन
72. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली सल्तनत के सन्दर्भ में ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ (कृषि विभाग) की स्थापना की थी?
a. अलाउद्दीन ख़िलजी
b. मुहम्मद बिन तुग़लक़
c. बहलोल लोदी
d. इल्तुतमिश
Ans: b. मुहम्मद बिन तुग़लक़
73. निम्न में से किसने ‘ई-मेल’ की धारणा का विकास किया?
a. सबीर भाटिया
b. आर्थर सी क्लार्क
c. टिम बर्नर ली
d. बिल गेट्स
Ans: b. आर्थर सी क्लार्क
74. हुमायूँ के मक़बरे एवं ख़ानख़ाना के मक़बरे की वास्तुकला से प्रेरित होने वाला ‘ताजमहल’ का वास्तुकार कौन था?
a. उस्ताद ईसा
b. उस्ताद अहमद लाहौरी
c. मोहम्मद हनीफ़
d. अमानत ख़ाँ
Ans: a. उस्ताद ईसा
75. करोड़ी’ नामक नये अधिकारी की नियुक्ति किस मुग़ल शासक ने की थी?
a. जहाँगीर
b. शाहजहाँ
c. अकबर
d. औरंगज़ेब
Ans: c. अकबर
76. मुस्लिम शासन के दौरान दिल्ली के सिंहासन पर अधिकार करने वाला एक मात्र हिन्दू कौन था?
a. हेमू
b. टोडरमल
c. बीरबल
d. शिवाजी
Ans: a. हेमू
77. मुगरलपुर’ नाम की बस्ती किस ख़िलजी शासक ने बसाई थी?
a. जलालुद्दीन ख़िलजी
b. क़ुतुबुद्दीन मुबारक ख़िलजी
c. अलाउद्दीन ख़िलजी
d. महमूद ख़िलजी
Ans: a. जलालुद्दीन ख़िलजी
78. महात्मा गाँधी द्वारा 1 अगस्त, 1920 को कौन-सा आन्दोलन प्रारम्भ किया गया?
a. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
b. सत्याग्रह आन्दोलन
c. भारत छोड़ो आन्दोलन
d. असहयोग आन्दोलन
Ans: d. असहयोग आन्दोलन
79. निम्न में से किस स्थान पर मुहम्मद बिन तुग़लक़ की मृत्यु हुई?
a. दिल्ली
b. दौलताबाद
c. लाहौर
d. थट्टा
Ans: d. थट्टा
80. ‘मुस्लिम लीग’ का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
a. मुहम्मद अली जिन्ना
b. आगा ख़ाँ
c. हमीद ख़ाँ
d. हसन ख़ाँ
Ans: b. आगा ख़ाँ
81. राष्ट्रकूटों के शासन काल में साम्राज्य के प्रशासन के विभाजन का सही क्रम क्या था?
a. राष्ट्र, विषय, भुक्ति
b. भुक्ति, विषय, ग्राम
c. विषय, राष्ट्र, भुक्ति
d. भुक्ति, पट्टाला, विषय
Ans: a. राष्ट्र, विषय, भुक्ति
82. हड़प्पा काल में मुद्राओं के निर्माण के लिए किसका प्रयोग किया जाता था?
a. लोहा
b. काँसा
c. ताँबा
d. टेराकोटा
Ans: d. टेराकोटा
83. हड़प्पा के नगर और कस्बे किस आकार के विशाल खंडों में विभाजित थे?
a. वर्गाकार
b. आयताकार
c. गोलाकार
d. अर्द्ध गोलाकार
Ans: b. आयताकार
84. किस क्रांतिकारी ने ‘मेरे अंत समय का आश्रय- गीता’ नामक कृति की रचना की?
a. भगत सिंह
b. अश्विनी कुमार दत्त
c. भाई परमानंद
d. मदनमोहन मालवीय
Ans: c. भाई परमानंद
85. ‘परमाणु ऊर्जा संस्थान’, ट्रॉम्बे को डॉ. भाभा के नाम पर ‘भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र’ नाम किसने दिया।
a. जवाहरलाल नेहरू
b. लालबहादुर शास्त्री
c. इंदिरा गाँधी
d. सरदार पटेल
Ans: c. इंदिरा गाँधी
86. ’असेम्बली बमकांड’ की घटना में भगत सिंह के साथ दूसरे क्रांतिकारी कौन थे?
a. बटुकेश्वर दत्त
b. चंद्रशेखर आज़ाद
c. करतार सिंह सराभा
d. जतिन्द्रनाथ दास
Ans: a. बटुकेश्वर दत्त
87. बहुप्रचलित ‘परवर्ती हड़प्पा सभ्यता’ शब्दावली का पुरातत्वविदों द्वारा किस संदर्भ में प्रयोग किया जाता है?
a. संस्कृति का ह्रासोन्मुख चरण
b. हड़प्पायुगीन लोगों द्वारा लोहे का प्रयोग
c. इस संस्कृति का उत्तर-नगरीय चरण
d. इस संस्कृति में क्षेत्रीय विभिन्नता
Ans: c. इस संस्कृति का उत्तर-नगरीय चरण
88. बुर्जहोम का पुरातत्वीय खुदाई स्थल किससे सम्बद्ध है?
a. मोगालिथिक संस्कृति
b. हड़प्पा संस्कृति
c. नियोलिथिक संस्कृति
d. गुप्त काल
Ans: b. हड़प्पा संस्कृति
89. ‘भारतीय पत्रकारिता का राजकुमार’ किसे कहा गया है?
a. काका कालेलकर
b. इन्द्र विद्यावाचस्पति
c. क्रिस्टोदास पाल
d. कन्हैयालाल नंदन
Ans: c. क्रिस्टोदास पाल
90. हड़प्पा सभ्यता में लाजवर्द मणि का आयात किस क्षेत्र से होता था?
a. बदख्शां
b. बलूचिस्तान
c. रंगपुर
d. दैमाबाद
Ans: a. बदख्शां
91. दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने तैमूरी शासक मिर्ज़ा शाहरुख़ के अधिराज्य में जाना स्वीकार किया था?
a. फ़िरोजशाह तुग़लक़
b. मुहम्मद तुग़लक़
c. खिज्र ख़ाँ सैयद
d. सिकंदर शाह लोदी
Ans: c. खिज्र ख़ाँ सैयद
92. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है?
a. मुहम्मद ग़ोरी
b. अलाउद्दीन ख़िलजी
c. अकबर
d. बलबन
Ans: a. मुहम्मद ग़ोरी
93. जैन वास्तुकला का प्राचीनतम उदाहरण कहाँ मिलता है?
a. दिलवाड़ा में
b. खजुराहो में
c. पुरी में
d. वाराणसी में
Ans: a. दिलवाड़ा में
94. प्राचीन समय में लिखने के लिए किस भाषा का प्रयोग किया जाता था?
a. संस्कृत
b. पाली
c. ब्राह्मी
d. भोजपुरी
Ans: a. संस्कृत
95. पारसी धर्म का प्रसिद्ध त्यौहार ‘नौरोज़’ भारत में किसके द्वारा शुरू किया गया था?
a. बलबन
b. इल्तुतमिश
c. अकबर
d. शेरशाह सूरी
Ans: a. बलबन
96. निम्नलिखित में से किसे ‘विक्रमादित्य’ के नाम से भी जाना जाता है?
a. समुद्रगुप्त
b. स्कन्दगुप्त
c. चंद्रगुप्त द्वितीय
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. चंद्रगुप्त द्वितीय
97. किस भारतीय नेता ने ‘भारतीय शासन अधिनियम-1935’ को ‘दासता का नया चार्टर’ कहा था?
a. नीलम संजीव रेड्डी
b. सरदार पटेल
c. महात्मा गाँधी
d. जवाहरलाल नेहरू
Ans: d. जवाहरलाल नेहरू
98. महमूद ग़ज़नवी ने भारत में प्रथम आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया था?
a. हिन्दूशाही
b. अलवर
c. काठियावाड़ के सोलंकी
d. अजमेर के चौहान
Ans: a. हिन्दूशाही
99. किस ग्रंथ में यह विवरण मिलता है कि पुष्यमित्र शुंग ने कई यज्ञ किये थे?
a. पाणिनी के व्याकरण में
b. यास्क के निरुक्त में
c. हेमचन्द्र के परिशिष्ट पर्व में
d. पतंजलि के महाभाष्य में
Ans: d. पतंजलि के महाभाष्य में
100. निम्नलिखित में से किस विदेशी अभिलेख में भारतीय वैदिक मंडल के देवताओं वरुण, इन्द्र एवं नासत्य का विवरण प्राप्त होता है?
a. पर्सिपोलिस के बेहिस्तून अभिलेख
b. एशिया माइनर के बोगाजकोई अभिलेख
c. मितन्नी अभिलेख
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: b. एशिया माइनर के बोगाजकोई अभिलेख
Read This -:
- Computer Gk In Hindi 2022 कंप्यूटर के बारे में जनरल नॉलेज | Free PDF Download
- Bihar Gk In Hindi 2022 | बिहार सामान्य ज्ञान Free PDF Download
- [500] WORLD GK IN HINDI Important विश्व सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण Free PDF Download
- Chhattisgarh General Knowledge 2022 | छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान Free PDF Download
- [Top 200] Current Affairs 2021 Pdf Download In Hindi
- भारत के प्रमुख लोकनृत्य | List of Folk Dance In India Free PDF Download
- प्रमुख वचन एवं नारे | Important Slogans Free PDF Download
- देशों के राष्ट्रीय चिन्ह Free PDF Download
- प्रमुख चिन्ह एवं प्रतीक Free PDF Download
- राष्ट्रीय दिवस की सूची – भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस Free PDF Download
Join Telegram Group Free PDF Download (All Competitive Exam,GK)
Join Telegram Group | Click Here |
दोस्तो आप Gkdailyupdate.in को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!