History Question In Hindi | इतिहास सामान्य ज्ञान | Free PDF Download

By | November 26, 2022

History Question In Hindi – Hello Friends आज के इस Article में हम आपके लिए लेकर आए हैं history gk question in hindi जो की आने वाले सभी Exam के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे

History Question In Hindi
telegram
photo 2022 08 22 10 23 49
PDF
Read This -:

सभी विषयों की Free PDF हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Free Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Telegram Group को Join कर सकते हैं.

History Question In Hindi | इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

01. गुप्तकाल में निगम के प्रधान को क्या कहा जाता था?

a. श्रेष्ठी
b. सेठ
c. जेट्ठल
d. ग्राम भोजक

Ans: a. श्रेष्ठी

02. बौद्धों की रामायण ‘बुद्धचरित’ के रचनाकार कौन हैं?

a. वसुमित्र
b. बुद्धघोष
c. अश्वघोष
d. नागार्जुन

Ans: c. अश्वघोष

03. चार धातुओं- सोना, चाँदी, ताँबा एवं सीसा के सम्मिश्रण से बनने वाले सिक्के को क्या कहा जाता था?

a. शतमान
b. निष्क
c. पल
d. कार्षापण

Ans: d. कार्षापण

04. मुजरिस किस वंश के राज्य का प्रमुख बंदरगाह था?

a. चेर
b. चोल
c. पांड्य
d. कदम्ब

Ans: a. चेर

05. नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना का युग कौन-सा था?

a. मौर्य
b. कुषाण
c. गुप्त
d. पाल

Ans: c. गुप्त

06. महाराष्ट्र में ‘रामोसी कृषक जत्था’ किसने स्थापित किया था?

a. न्यायमूर्ति रानाडे
b. गोपाल कृष्ण गोखले
c. वासुदेव बलवंत फड़के
d. ज्योतिबा फुले

Ans: c. वासुदेव बलवंत फड़के

07. ‘आधुनिक युग का मनु’ किसे माना जाता है?

a. भीमराव अम्बेडकर
b. महात्मा गाँधी
c. जवाहरलाल नेहरू
d. राजा राममोहन राय

Ans: a. भीमराव अम्बेडकर

08. वेदों को ‘अपौरुषेय’ क्यों कहा गया है?

a. क्योंकि वेदों की रचना देवताओं द्वारा की गई है।
b. क्योंकि वेदों की रचना पुरुषों द्वारा की गई है।
c. क्योंकि वेदों की रचना ऋषियों द्वारा की गई है।
d. क्योंकि वेदों की रचना ब्रह्मा द्वारा की गई है।

Ans: a. क्योंकि वेदों की रचना देवताओं द्वारा की गई है।

09. ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णत: सोम को समर्पित है?

a. सातवाँ मंडल
b. आठवाँ मंडल
c. नौवाँ मंडल
d. दसवाँ मंडल

Ans: c. नौवाँ मंडल

10. 1857 ई. के विद्रोह की असफलता के बाद मुग़ल बादशाह बहादुरशाह जफ़र द्वितीय को कहाँ निर्वासित कर दिया गया?

a. सिंगापुर
b. नेपाल
c. रंगून
d. बर्मा

Ans: c. रंगून

11. ’इण्डिका’ पुस्तक मूलत: किसके द्वारा लिखी गई थी?

a. अश्वघोष
b. टॉलमी
c. मेगस्थनीज़
d. अरस्तु

Ans: c. मेगस्थनीज़

12. निम्नलिखित में से कौन-सा विवाह ग़ैर-मान्यता प्राप्त है?

a. ब्रह्म विवाह
b. गंधर्व विवाह
c. आर्ष विवाह
d. प्रजापत्य विवाह

Ans: b. गंधर्व विवाह

13. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र को किस शासक ने पहली बार जीता?

a. हर्षवर्धन
b. स्कन्दगुप्त
c. विक्रमादित्य
d. चन्द्रगुप्त मौर्य

Ans: d. चन्द्रगुप्त मौर्य

14. भारत में चारबाग़ शैली का प्रथम मक़बरा कौन-सा है?

a. हुमायूँ का मक़बरा
b. अकबर का मक़बरा
c. जहाँगीर का मक़बरा
d. औरंगज़ेब का मक़बरा

Ans: a. हुमायूँ का मक़बरा

15. प्रसिद्ध पुर्तग़ाली नाविक वास्को द गामा भारत में कहाँ उतरा था?

a. गोवा
b. मुम्बई
c. कालीकट
d. कोचीन

Ans: c. कालीकट

16. खिलाफत आन्दोलन का अंत निम्न में से किस कारण हुआ?

a. मुस्लिमों की माँगें अंग्रेज़ सरकार द्वारा मान ली गईं
b. चौरी-चौरा काण्ड के पश्चात
c. कमाल पाशा के तुर्की का शासक बनने के कारण
d. मुस्लिम लीग के इस आन्दोलन से हट जाने के कारण

Ans: c. कमाल पाशा के तुर्की का शासक बनने के कारण

17. किसके शासन काल को इब्नबतूता ने “एक बहुत बड़ा समारोह” कहा है?

a. सुल्तान महमूद
b. कैकुबाद
c. फ़िरोजशाह तुग़लक़
d. मुइज़ुद्दीन बहरामशाह

Ans: b. कैकुबाद

18. सल्तनत काल में ‘हक-ए-शर्ब’ क्या था?

a. धार्मिक कर
b. सिंचाई कर
c. वेश्यावृत्ति कर
d. हज कर

Ans: b. सिंचाई कर

19. भारत में डच शक्ति का केन्द्र बिन्दु क्या था?

a. मसूलीपट्टम
b. सूरत
c. गेल्ड्रिया
d. कोरोमण्डल

Ans: c. गेल्ड्रिया

20. फ़्राँसीसियों की प्रथम कोठी 1668 ई. में कहाँ स्थापित हुई थी?

a. मुम्बई में
b. गोआ में
c. त्रावणकोर में
d. सूरत में

Ans: d. सूरत में

21. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?

a. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी – इंडिया टुडे
b. जवाहर लाल नेहरू – डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया
c. सुभाष चन्द्र बोस- फ़ाइट फ़ॉर फ़्रीडम
d. पट्टाभि सीतारमैया- हिस्ट्री ऑफ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस

Ans: a. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी – इंडिया टुडे

22. हम्बूराबी के नियम किस सभ्यता के थे?

a. रोम की सभ्यता
b. ग्रीस की सभ्यता
c. बेबीलोन की सभ्यता
d. चीन की सभ्यता

Ans: c. बेबीलोन की सभ्यता

23. औरंगज़ेब ने जज़िया पुन: किस वर्ष में लगाया?

a. 1675
b. 1679
c. 1681
d. 1682

Ans: b. 1679

24. विदिशा के राजा भागभद्र के पास हिन्द-यवन राजा ने एक दूत भेजा था, उसका नाम क्या था?

a. अगाथोक्लिस
b. एंटियाल्किडस
c. डेमेट्रियस
d. मिनांडर

Ans: b. एंटियाल्किडस

25. हैदराबाद नगर की स्थापना किसने की थी?

a. इब्राहीम क़ुतुबशाह
b. मुहम्मद क़ुली क़ुतुबशाह
c. मुहम्मद क़ुतुबशाह
d. जमशेद क़ुतुबशाह

Ans: b. मुहम्मद क़ुली क़ुतुबशाह

26. निम्नलिखित में से कौन एत्तुतोगै संग्रह का अंग है?

a. पुरुनानूरु
b. मणिमेकलै
c. शिलप्पदिकारम
d. तोलकाप्पियम

Ans: a. पुरुनानूरु

27. क्यूनीफार्म लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग किस प्राचीन सभ्यता ने किया था?

a. चीन
b. क्रीट
c. मिस्र
d. सुमेर

Ans: d. सुमेर

28. भारत के किस गणितज्ञ द्वारा ‘शून्य’ की खोज की गई थी?

a. वराहमिहिर
b. भास्कराचार्य
c. आर्यभट
d. रामानुज

Ans: c. आर्यभट

29. निम्नांकित में से किसने अपने लेखन ‘प्रेज़ ऑफ़ फौली’ में क्षमापात्रों की बिक्री की कटु आलोचना की है?

a. हेनरी तृतीय
b. इरासमस
c. मार्टिन लूथर
d. कैल्विन

Ans: b. इरासमस

30. निम्न में से कौन-सा सूबा मुग़ल बादशाह जहाँगीर के काल में बना था?

a. उड़ीसा
b. कश्मीर
c. सिन्ध
d. बीजापुर

Ans: c. सिन्ध

31. भारत में चिश्ती सूफ़ियों ने ‘विलायत’ नामक संस्था विकसित की, जिसका उद्देश्य निम्नलिखित में से किस एक से था?

a. राज्य नियंत्रण से मुक्त आध्यात्मिक क्षेत्र
b. सूफ़ियों का आवास
c. खानकाह अनुशासन
d. सूफ़ियों का अंतिम विश्राम स्थल

Ans: a. राज्य नियंत्रण से मुक्त आध्यात्मिक क्षेत्र

32. ‘डांडी यात्रा’ के साथ निम्नलिखित में से क्या प्रारम्भ हुआ?

a. होमरूल लीग आंदोलन
b. असहयोग आंदोलन
c. सविनय अवज्ञा आंदोलन
d. भारत छोड़ो आंदोलन

Ans: c. सविनय अवज्ञा आंदोलन

33. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथा चतुष्टय वेदोत्तर काल में प्रचलित हुई?

a. धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष
b. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र
c. ब्रह्मचर्य, गृहस्थाश्रम, वानप्रस्थ, सन्न्यास
d. इन्द्र, सूर्य, रूद्र, मरूत्

Ans: b. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र

34. ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ के दौरान ‘रौलेट एक्ट’ ने किस कारण से सार्वजनिक रोष उत्पन्न किया?

a. इसने धर्म की स्वतंत्रता को कम किया।
b. इसने भारतीय परमपरागत शिक्षा को दबाया।
c. इसने लोगों को बिना मुकदमा चलाए जेल भेजने के लिए अधिकृत किया।
d. इसने श्रमिक संघ (ट्रेड यूनियन) की गतिविधियों को नियंत्रित किया।

Ans: c. इसने लोगों को बिना मुकदमा चलाए जेल भेजने के लिए अधिकृत किया।

35. अभिनव भारत’ नामक संस्था किसके द्वारा संगठित की गयी थी?

a. गोपाल कृष्ण गोखले
b. लाला हरदयाल
c. श्यामजी कृष्ण शर्मा
d. विनायक दामोदर सावरकर

Ans: d. विनायक दामोदर सावरकर

36. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?

a. बक्सर का युद्ध – मीर ज़ाफ़र विरुद्ध रॉबर्ट क्लाइव
b. वाडीवाश का युद्ध – फ़्राँसीसी विरुद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी
c. चिलियाँवाला का युद्ध – डलहौजी विरुद्ध मराठे
d. खर्दा का युद्ध – निज़ाम विरुद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी

Ans: b. वाडीवाश का युद्ध – फ़्राँसीसी विरुद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी

37. लॉर्ड पेथिक लॉरेंस के कार्यकाल में पारित ‘पंजाब टेनेन्सी एक्ट’ का प्रमुख उद्देश्य क्या था?

a. कृषकों के दख़ल अधिकारों की सुरक्षा।
b. सरकार की राजस्व वसूली को बढ़ाना।
c. भू-स्वामियों का दमन।
d. भू-स्वामियों की वफादारी हासिल करना।

Ans: a. कृषकों के दख़ल अधिकारों की सुरक्षा।

38. निम्नलिखित में से किस एक राजपूत राजवंश द्वारा अपना उद्गम मिथकीय ‘अग्निकुल’ से नहीं जोड़ा गया?

a. परिहार
b. चौहान
c. चन्देल
d. सोलंकी

Ans: c. चन्देल

39. निम्नलिखित में से किसमें विख्यात ‘गायत्री मंत्र’ अंतर्विष्ट है?

a. ऋग्वेद
b. यजुर्वेद
c. अथर्ववेद
d. सामवेद

Ans: a. ऋग्वेद

40. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है?

a. मालती – माधव नाटक
b. पंचतंत्र – दंतकथा
c. मालविकाग्निमित्रम् – जीवनचरित
d. पंचसिद्धान्तिक – खगोलशास्त्र

Ans: c. मालविकाग्निमित्रम् – जीवनचरित

41. हड़प्पाकालीन सभ्यता मुख्यत: निम्नलिखित में से किन प्रदेशों में केन्द्रीयभूत थी?

a. पंजाब, राजस्थान और गुजरात
b. पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश
c. हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली
d. गुजरात, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश

Ans: a. पंजाब, राजस्थान और गुजरात

42. चीनी यात्रियों के भारत भ्रमण की शृंखला में सुंगयुन का उल्लेख प्राप्त होता है। वह बौद्ध ग्रंथों की खोज में भारत आया था। उसके भारत आने का समय क्या था?

a. 518 ई.
b. 629 ई.
c. 642 ई.
d. 817 ई.

Ans: a. 518 ई.

43. किस ग्रंथ में यह विवरण मिलता है कि पुष्यमित्र शुंग ने कई यज्ञ किये थे?

a. पाणिनी के व्याकरण में
b. यास्क के निरुक्त में
c. हेमचन्द्र के परिशिष्ट पर्व में
d. पतंजलि के महाभाष्य में

Ans: d. पतंजलि के महाभाष्य में

44. निम्नलिखित में से किस विदेशी अभिलेख में भारतीय वैदिक मंडल के देवताओं वरुण, इन्द्र एवं नासत्य का विवरण प्राप्त होता है?

a. पर्सिपोलिस के बेहिस्तून अभिलेख
b. एशिया माइनर के बोगाजकोई अभिलेख
c. मितन्नी अभिलेख
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: b. एशिया माइनर के बोगाजकोई अभिलेख

45. निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन को छाँटिये?

a. चोल स्वयं को सूर्यवंशी मानते थे
b. नरसिंह वर्मन द्वितीय ने एक दूतमंडल चीन भेजा था
c. चालुक्य कुलोत्तुंग मातृपक्ष से चोलों से सम्बन्धित था
d. नन्दि वर्मन द्वितीय ने भारतीय संस्कृति के प्रचार में अनिच्छा प्रदर्शित की।

Ans: d. नन्दि वर्मन द्वितीय ने भारतीय संस्कृति के प्रचार में अनिच्छा प्रदर्शित की।

46. मराठों से पूर्व ‘गुरिल्ला युद्ध पद्धति’ का प्रयोग किसने किया था?

a. महावत ख़ाँ
b. मलिक अम्बर
c. राणा प्रताप
d. मलिक काफ़ूर

Ans: b. मलिक अम्बर

47. हुमायूँ के मक़बरे एवं ख़ानख़ाना के मक़बरे की वास्तुकला से प्रेरित होने वाला ‘ताजमहल’ का वास्तुकार कौन था?

a. उस्ताद ईसा
b. उस्ताद अहमद लाहौरी
c. मोहम्मद हनीफ़
d. अमानत ख़ाँ

Ans: a. उस्ताद ईसा

48. करोड़ी’ नामक नये अधिकारी की नियुक्ति किस मुग़ल शासक ने की थी?

a. जहाँगीर
b. शाहजहाँ
c. अकबर
d. औरंगज़ेब

Ans: c. अकबर

49. मुस्लिम शासन के दौरान दिल्ली के सिंहासन पर अधिकार करने वाला एक मात्र हिन्दू कौन था?

a. हेमू
b. टोडरमल
c. बीरबल
d. शिवाजी

Ans: a. हेमू

50. 1 अगस्त, 1920 को कौन-सा आन्दोलन महात्मा गाँधी द्वारा प्रारम्भ किया गया?

a. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
b. सत्याग्रह आन्दोलन
c. भारत छोड़ो आन्दोलन
d. असहयोग आन्दोलन

Ans: d. असहयोग आन्दोलन

51. पौराणिक गाथाओं के अनुसार शकुन्तला की माता कौन थीं?

a. उर्वशी
b. मेनका
c. रम्भा
d. तिलोत्तमा

Ans: b. मेनका

52. ढाका में किस वर्ष ‘मुस्लिम लीग’ की स्थापना की गई थी?

a. 1910
b. 1906
c. 1915
d. 1905

Ans: b. 1906

53. ”मैं कोई तत्ववेत्ता नहीं हूँ। न तो संत या दार्शनिक ही हूँ। मैं तो ग़रीब हूँ और ग़रीबों का अनन्य भक्त हूँ। मैं तो सच्चा महात्मा उसे ही कहूँगा, जिसका हृदय ग़रीबों के लिये तड़पता हो।’ यह कथन किस महापुरुष का है?

a. वीर दामोदर सावरकर
b. ऐनी बेसेन्ट
c. रामकृष्ण परमहंस
d. स्वामी विवेकानन्द

Ans: d. स्वामी विवेकानन्द

54. कश्मीर के किस शासक ने दो आदमियों को काग़ज़ बनाने तथा जिल्दसाजी की कला सीखने के लिए समरकंद भेजा?

a. हैदरशाह
b. राजा सिंहदेव
c. जैनुल अबादीन
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: c. जैनुल अबादीन

55. हड़प्पा सभ्यता के देवी देवताओं में किसे परवर्ती हिन्दू धर्म में अंगीकार नहीं किया गया?

a. पशुपति शिव
b. सात मातृदेवियाँ
c. मिश्रित प्राणी
d. एकश्रृंगी जीव

Ans: d. एकश्रृंगी जीव

56. प्रसिद्ध पुर्तग़ाली नाविक वास्को द गामा भारत में कहाँ उतरा था?

a. गोवा
b. मुम्बई
c. कालीकट
d. कोचीन

Ans: c. कालीकट

57. पुस्तक ‘मुंतख़ाब अत तवारीख़’ के रचनाकार कौन थे?

a. अलमसूदी
b. बदायूँनी
c. अबुल फ़ज़ल
d. फ़ैज़ी

Ans: b. बदायूँनी

58. बाबर ने ‘तुलगमा युद्ध पद्धति’ किससे ग्रहण की थी?

a. अफ़ग़ानों से
b. उज़बेकों से
c. वजीरियों से
d. पठानों से

Ans: b. उज़बेकों से

59. ‘कुवांशी’ नामक गाँव किस राज्य में है, जहाँ से पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले हैं?

a. झारखण्ड
b. राजस्थान
c. गुजरात
d. उत्तर प्रदेश

Ans: c. गुजरात

60. ’मुगरलपुर’ नाम की बस्ती किस ख़िलजी शासक ने बसाई थी?

a. जलालुद्दीन ख़िलजी
b. क़ुतुबुद्दीन मुबारक ख़िलजी
c. अलाउद्दीन ख़िलजी
d. महमूद ख़िलजी

Ans: a. जलालुद्दीन ख़िलजी

61. महात्मा गाँधी द्वारा 1 अगस्त, 1920 को कौन-सा आन्दोलन प्रारम्भ किया गया?

a. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
b. सत्याग्रह आन्दोलन
c. भारत छोड़ो आन्दोलन
d. असहयोग आन्दोलन

Ans: d. असहयोग आन्दोलन

62. हड़प्पा के नगर और कस्बे किस आकार के विशाल खंडों में विभाजित थे?

a. वर्गाकार
b. आयताकार
c. गोलाकार
d. अर्द्ध गोलाकार

Ans: b. आयताकार

63. किस क्रांतिकारी ने ‘मेरे अंत समय का आश्रय- गीता’ नामक कृति की रचना की?

a. भगत सिंह
b. अश्विनी कुमार दत्त
c. भाई परमानंद
d. मदनमोहन मालवीय

Ans: c. भाई परमानंद

64. ‘परमाणु ऊर्जा संस्थान’, ट्रॉम्बे को डॉ. भाभा के नाम पर ‘भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र’ नाम किसने दिया।

a. जवाहरलाल नेहरू
b. लालबहादुर शास्त्री
c. इंदिरा गाँधी
d. सरदार पटेल

Ans: c. इंदिरा गाँधी

65. असेम्बली बमकांड’ की घटना में भगत सिंह के साथ दूसरे क्रांतिकारी कौन थे?

a. बटुकेश्वर दत्त
b. चंद्रशेखर आज़ाद
c. करतार सिंह सराभा
d. जतिन्द्रनाथ दास

Ans: a. बटुकेश्वर दत्त

66. बहुप्रचलित ‘परवर्ती हड़प्पा सभ्यता’ शब्दावली का पुरातत्वविदों द्वारा किस संदर्भ में प्रयोग किया जाता है?

a. संस्कृति का ह्रासोन्मुख चरण
b. हड़प्पायुगीन लोगों द्वारा लोहे का प्रयोग
c. इस संस्कृति का उत्तर-नगरीय चरण
d. इस संस्कृति में क्षेत्रीय विभिन्नता

Ans: c. इस संस्कृति का उत्तर-नगरीय चरण

67. निम्नलिखित ग्रंथों में से किसमें गुप्तकालीन प्रशासन एवं नीतियों का उल्लेख प्राप्त होता है?

a. स्मृतिचंद्रिका
b. पराशर माधव
c. कामन्दकीय नीतिशास्त्र
d. नीतकितकम

Ans: c. कामन्दकीय नीतिशास्त्र

68. निम्नलिखित में से कौन-से पुरावशेष सिंधु घाटी सभ्यता के धार्मिक तथा सामाजिक जीवन का अध्ययन करने में सबसे अधिक सहायक सिद्ध हुए हैं?

a. शवाधिस्थान
b. पकी मिट्टी से निर्मित आकृतियाँ और मुहरें
c. फर्नीचर और मिट्टी के बर्तन
d. घरों तथा अन्य भवनों के भग्नावशेष

Ans: b. पकी मिट्टी से निर्मित आकृतियाँ और मुहरें

69. कल्हण प्रणीत ‘राजतरंगिणी’ कश्मीर के संदर्भ में विश्वकोष मानी जाती है। यह किस शासक के शासन काल में लिखी गई?

a. रानी दिद्दा
b. यशस्कर
c. जयसिंह
d. हर्ष

Ans: c. जयसिंह

70. निम्नलिखित में से कौन एक ठीक सुमेलित नहीं है?

a. सुरकोटदा – जुते खेत
b. हड़प्पा – अश्व के अवशेष
c. रंगपुर – धान की भूसी
d. चन्हूदड़ों – गढ़ी क्षेत्र

Ans: c. रंगपुर – धान की भूसी

71. सिन्धु घाटी के लोगों द्वारा भवनों के निर्माण कार्य के लिए धूप में सुखाई गई ईंटों के स्थान पर चूने और पकाई गई ईंटों का प्रयोग क्यों किया जाता था?

a. उनकी प्रौद्योगिकी उच्च व उन्नत थी।
b. बेहतर नगर योजना का उन्हें ज्ञान था।
c. नगरों के नदी घाटियों के समीप स्थित होने के कारण जलवायु नम थी।
d. उन्हें चूना बनाने की जानकारी थी।

Ans: c. नगरों के नदी घाटियों के समीप स्थित होने के कारण जलवायु नम थी।

72. बाल गंगाधर तिलक को ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ किसने कहा था?

a. जवाहरलाल नेहरू
b. भीमराव आम्बेडकर
c. सरदार पटेल
d. महात्मा गाँधी

Ans: d. महात्मा गाँधी

73. बुर्जहोम का पुरातत्वीय खुदाई स्थल किससे सम्बद्ध है?

a. मोगालिथिक संस्कृति
b. हड़प्पा संस्कृति
c. नियोलिथिक संस्कृति
d. गुप्त काल

Ans: b. हड़प्पा संस्कृति

74. ‘भारतीय पत्रकारिता का राजकुमार’ किसे कहा गया है?

a. काका कालेलकर
b. इन्द्र विद्यावाचस्पति
c. क्रिस्टोदास पाल
d. कन्हैयालाल नंदन

Ans: c. क्रिस्टोदास पाल

75. हड़प्पा सभ्यता में लाजवर्द मणि का आयात किस क्षेत्र से होता था?

a. बदख्शां
b. बलूचिस्तान
c. रंगपुर
d. दैमाबाद

Ans: a. बदख्शां

76. निम्न में से किसने ‘ई-मेल’ की धारणा का विकास किया?

a. सबीर भाटिया
b. आर्थर सी क्लार्क
c. टिम बर्नर ली
d. बिल गेट्स

Ans: b. आर्थर सी क्लार्क

77. प्राचीन समय में लिखने के लिए किस भाषा का प्रयोग किया जाता था?

a. संस्कृत
b. पाली
c. ब्राह्मी
d. भोजपुरी

Ans: a. संस्कृत

78. पारसी धर्म का प्रसिद्ध त्यौहार ‘नौरोज़’ भारत में किसके द्वारा शुरू किया गया था?

a. बलबन
b. इल्तुतमिश
c. अकबर
d. शेरशाह सूरी

Ans: a. बलबन

79. निम्नलिखित में से किसे ‘विक्रमादित्य’ के नाम से भी जाना जाता है?

a. समुद्रगुप्त
b. स्कन्दगुप्त
c. चंद्रगुप्त द्वितीय
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: c. चंद्रगुप्त द्वितीय

80. किस भारतीय नेता ने ‘भारतीय शासन अधिनियम-1935’ को ‘दासता का नया चार्टर’ कहा था?

a. नीलम संजीव रेड्डी
b. सरदार पटेल
c. महात्मा गाँधी
d. जवाहरलाल नेहरू

Ans: d. जवाहरलाल नेहरू

81. महमूद ग़ज़नवी ने भारत में प्रथम आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया था?

a. हिन्दूशाही
b. अलवर
c. काठियावाड़ के सोलंकी
d. अजमेर के चौहान

Ans: a. हिन्दूशाही

82. दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने तैमूरी शासक मिर्ज़ा शाहरुख़ के अधिराज्य में जाना स्वीकार किया था?

a. फ़िरोजशाह तुग़लक़
b. मुहम्मद तुग़लक़
c. खिज्र ख़ाँ सैयद
d. सिकंदर शाह लोदी

Ans: c. खिज्र ख़ाँ सैयद

83. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है?

a. मुहम्मद ग़ोरी
b. अलाउद्दीन ख़िलजी
c. अकबर
d. बलबन

Ans: a. मुहम्मद ग़ोरी

84. जैन वास्तुकला का प्राचीनतम उदाहरण कहाँ मिलता है?

a. दिलवाड़ा में
b. खजुराहो में
c. पुरी में
d. वाराणसी में

Ans: a. दिलवाड़ा में

85. निम्न में से किस स्थान पर मुहम्मद बिन तुग़लक़ की मृत्यु हुई?

a. दिल्ली
b. दौलताबाद
c. लाहौर
d. थट्टा

Ans: d. थट्टा

86. ‘मुस्लिम लीग’ का प्रथम अध्यक्ष कौन था?

a. मुहम्मद अली जिन्ना
b. आगा ख़ाँ
c. हमीद ख़ाँ
d. हसन ख़ाँ

Ans: b. आगा ख़ाँ

87. हड़प्पा काल में मुद्राओं के निर्माण के लिए किसका प्रयोग किया जाता था?

a. लोहा
b. काँसा
c. ताँबा
d. टेराकोटा

Ans: d. टेराकोटा

88. कोलकाता नगर की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?

a. 1660 ई.
b. 1670 ई.
c. 1680 ई.
d. 1690 ई.

Ans: d. 1690 ई.

89. तानसेन का वास्तविक नाम क्या था?

a. रामरतन पाण्डे
b. रामप्रसाद पाण्डे
c. रामतनु पाण्डे
d. रामेश्वर पाण्डे

Ans: c. रामतनु पाण्डे

90. महात्मा गाँधी के नाम के पहले ‘महात्मा’ शब्द किस दौरान जोड़ा गया?

a. चम्पारण सत्याग्रह के दौरान।
b. ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के अमृतसर अधिवेशन के दौरान।
c. ख़िलाफ़त आन्दोलन के दौरान।
d. रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह के दौरान।(इतिहास)

Ans: a. चम्पारण सत्याग्रह के दौरान।

91. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) का प्रयोग भारतीय चुनावों में कब से प्रारंभ हुआ?

a. 1998
b. 1999
c. 1997
d. 1995

Ans: a. 1998

92. ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के किस अधिवेशन में इसका ‘नरम दल’ एवं ‘गरम दल’ में विभाजन हुआ?

a. लखनऊ अधिवेशन
b. कलकत्ता अधिवेशन
c. सूरत अधिवेशन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: c. सूरत अधिवेशन

93. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली सल्तनत के सन्दर्भ में ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ (कृषि विभाग) की स्थापना की थी?

a. अलाउद्दीन ख़िलजी
b. मुहम्मद बिन तुग़लक़
c. बहलोल लोदी
d. इल्तुतमिश

Ans: b. मुहम्मद बिन तुग़लक़

94. 1585 में अकबर ने अपनी राजधानी कहाँ स्थानांतरित की?

a. आगरा
b. दिल्ली
c. लाहौर
d. भरतपुर

Ans: c. लाहौर

95. महात्मा गाँधी ने कुमाऊं की यात्रा सर्वप्रथम कब की थी?

a. मई, 1928
b. जुलाई, 1927
c. अगस्त, 1928
d. जून, 1929

Ans: d. जून, 1929

96. ’नमक सत्याग्रह’ एवं ‘डांडी यात्रा’ पर सरकार की तात्कालिक प्रतिक्रिया क्या थी?

a. कांग्रेस पर प्रतिबन्ध लगाना।
b. महात्मा गाँधी को नज़रबंद करना।
c. किसी भी प्रकार की सभा के आयोजन पर रोक लगाना।
d. इनमें से कोई नहीं।

Ans: a. कांग्रेस पर प्रतिबन्ध लगाना।

97. भारत के किस गणितज्ञ द्वारा ‘शून्य’ की खोज की गई थी?

a. वराहमिहिर
b. भास्कराचार्य
c. आर्यभट
d. रामानुज

Ans: c. आर्यभट

98. कहाँ के शासक ने अफ़ज़ल ख़ाँ के साथ 1659 में शिवाजी के विरुद्ध एक विशाल सेना भेजी?

a. गोलकुण्डा
b. अहमदनगर
c. तंजौर
d. बीजापुर

Ans: d. बीजापुर

99. भारत ने प्रथम अणु युक्ति का परीक्षण कब किया था?

a. 16 मई, 1972
b. 17 मई, 1973
c. 18 मई, 1974
d. 19 मई, 1975

Ans: c. 18 मई, 1974

100. फ़ारस से आने वाले अब्दुर्रज्जाक की हम्पी यात्रा के समय दक्षिण भारत में विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था?

a. देवराय प्रथम
b. देवराय द्वितीय
c. मल्लिकार्जुन
d. हरिहर प्रथम

Ans: b. देवराय द्वितीय

Join Telegram Group Free PDF Download (All Competitive Exam,GK)

telegram

दोस्तो आप Gkdailyupdate.in को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

सूचना : हमारा उद्देश्य अपने सभी छात्रों और मित्रों को सही जानकारी देना है| अगर आपको इन प्रश्न उत्तर में कुछ गलती मिलती है तो हम उसके लिए आपसे माफ़ी मांगते है| और कृपया करके प्रश्न नंबर लिखकर उसका सही उत्तर नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में लिखे जिससे बाकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *