Hello दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारी बेबसाईट Gkdailyupdate.in पर इस बेबसाईट पर हम सभी PDF Notes डेली करेंट अफेयर्स उपलब्ध करवाएंगे जिसको आप Free में Download कर सकते हैं और पढ़ सकते हैं
Mp Gk Question In Hindi – Hello Friends आज के इस Article में हम आपके लिए लेकर आए हैं madhya pradesh gk question जो की आने वाले सभी Exam के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे











Read This -:
- 150+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर Free PDF Download
- Science Gk In Hindi Pdf 2022 Free PDF Download
- General Science Questions In Hindi PDF 2022 | साइंस के महत्वपूर्ण प्रश्न Free PDF Download
- Science Questions In Hindi Pdf 2022 साइंस के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- History Questions In Hindi | इतिहास सामान्य ज्ञान Free PDF Download
- 1000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Free PDF Download
- [500] SSC Gd Gk Question In Hindi Free PDF Download
- Top 200 हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर pdf Free Download
- मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर Free PDF Download
- Railway Gk Questions In Hindi 2022 रेलवे ग्रुप डी Gk Free PDF Download
- [100] SSC CHSL Gk Questions In Hindi | Free PDF Download
- Top 100 Gk Questions In Hindi PDF 2022 Free PDF Download
- Railway Group D Science Question In Hindi PDF 2022 Free PDF Download
सभी विषयों की Free PDF हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Free Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Telegram Group को Join कर सकते हैं.
Mp Gk Question In Hindi | मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
प्रश्न -1: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है ?
उत्तर. भोपाल
प्रश्न -:2 रामायण कला संग्रहालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
उत्तर. ओरछा ( निवाड़ी जिला )
प्रश्न -:3 भारत भवन के वास्तुकार कौन हैं ?
उत्तर. चार्ल्स कोरिया
प्रश्न -:4 मध्य प्रदेश के पुराने विधान सभा भवन को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर. मिंटो हॉल
प्रश्न -:5 मध्य प्रदेश में सांची का स्तूप कहां स्थित है ?
उत्तर. रायसेन जिले में
प्रश्न -:6 मध्य प्रदेश में मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र कहां स्थित है
उत्तर. रायसेन जिले में
प्रश्न -:7 आर सी वी पी नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी कहां स्थित है ?
उत्तर. भोपाल में
प्रश्न -:8 मध्य प्रदेश में प्रथम बाघ संरक्षण परियोजना कब और कहां से शुरू हुई थी ?
उत्तर. 1974 में कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से
प्रश्न -:9 चंदेरी के किले का निर्माण किसने और कब करवाया था ?
उत्तर. प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने 11 वीं शताब्दी में
प्रश्न -:10 झाबुआ में होने वाला भगोरिया हाट किस जनजाति का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है ?
उत्तर. भील जनजाति
प्रश्न -:11 भारत का एकमात्र दक्षिण-मुखी शिवलिंग कहां स्थित है ?
उत्तर. उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में
प्रश्न -12: खजुराहो के विष्णु मंदिर की स्थापना किसने की ?
उत्तर. यशोवर्मन चंदेल ने
प्रश्न -:13 भीमबेटका की खोज किसने की ?
उत्तर. विष्णु वाकणकर
प्रश्न -14 गुप्त वंश का राजकीय चिन्ह क्या था ?
उत्तर. गरुड़
प्रश्न -15: लोक कथाओं में वर्णित आल्हा-ऊदल किसके सेनापति थे ?
उत्तर. परमार्दिदेव चंदेल
प्रश्न -16: मध्य प्रदेश का जलियां वाला बाग हत्याकांड किसे कहा जाता है ?
उत्तर. चरण पादुका नरसंहार (1931 में)
प्रश्न -:17 मध्य प्रदेश की पर्यटन राजधानी किसे कहते हैं ?
उत्तर. पचमढ़ी
प्रश्न -18: मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे ?
उत्तर. श्री एच. एस. कामथ
प्रश्न -19: मध्य प्रदेश में भोज नगरी किसे कहा जाता है ?
उत्तर. मांडू
प्रश्न -20: सिवनी जिले का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
उत्तर. सिवना वृक्ष
प्रश्न -:21 मध्य प्रदेश का पहला जैव आरक्षित मंडल कहां स्थित है ?
उत्तर. पचमढ़ी
प्रश्न -22: होलकर वंश की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर. मल्हार राव होलकर
प्रश्न -23: रातापानी अभ्यारण कहां स्थित है ?
उत्तर. रायसेन जिले में
प्रश्न -24: किस अभिलेख में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर. ऐरण अभिलेख ( सागर )
प्रश्न -:25 चटकोरा नृत्य किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर. कोरकू आदिवासियों द्वारा
प्रश्न -:26 “माचा” कहां का प्रमुख लोक नाट्य है ?
उत्तर. मालवा अंचल
प्रश्न -27: गधों का मेला कहां लगता है ?
उत्तर. चित्रकूट ( सतना )
प्रश्न -28: “बूढ़ा देव” किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं ?
उत्तर. गोंड जनजाति
प्रश्न -:29 माखनलाल चतुर्वेदी समारोह मध्य प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है ?
उत्तर. खंडवा
प्रश्न -:30 मध्य प्रदेश की न्यायिक राजधानी किसे कहते हैं ?
उत्तर. जबलपुर
प्रश्न -:31 मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे ?
उत्तर. कैलाशचंद्र जोशी
प्रश्न -:32 मध्य प्रदेश में तेजाजी का मेला कहां लगता है ?
उत्तर. भामावद ( गुना )
प्रश्न -:33 जबलपुर का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
उत्तर. जाबालि ऋषि
प्रश्न -:34 राजा नल और रानी दमयंती का संबंध किस क्षेत्र से रहा है।
उत्तर. नरवर क्षेत्र ( शिवपुरी )
प्रश्न -:35 गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?
उत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में
प्रश्न -:36 ओरछा की स्थापना किसने और कब की थी ?
उत्तर. राजा रुद्रप्रताप ने 1531 में
प्रश्न -:37 मोगली लैंड कहां स्थित है ?
उत्तर. पेंच राष्ट्रीय उद्यान ( सिवनी )
प्रश्न -:39 जंगलों को जलाकर भील जनजाति द्वारा की जाने वाली कृषि क्या कहलाती है ?
उत्तर. चिमाता कृषि
प्रश्न -40: तात्या टोपे स्मारक कहां स्थित है ?
उत्तर. शिवपुरी
प्रश्न -:41 मालनपुर औद्योगिक विकास क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?
उत्तर. भिण्ड जिले में
प्रश्न -42: चौंसठ योगिनी मंदिर कहां स्थित है ?
उत्तर. मितावली ( मुरैना )
प्रश्न -:43 चूलिया जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर. चंबल नदी पर
प्रश्न -44: मध्य प्रदेश का पहला आदिवासी खेल विद्यालय कहां स्थित है ?
उत्तर. अलीराजपुर
प्रश्न -:45 खरबूजा महल कहां स्थित है ?
उत्तर. धार के किले में
प्रश्न -:46 मध्य प्रदेश के पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कहां और कब हुई थी ?
उत्तर. इंदौर में 22 मई 1955 को
प्रश्न -:47 देश की सबसे छोटी मस्जिद “ढाई सीढ़ी मस्जिद” कहां स्थित है ?
उत्तर. भोपाल
प्रश्न -:48 “किलों का मणि” किसे कहा जाता है ?
उत्तर. ग्वालियर के किले को
प्रश्न -:49 कछवाहा वंश कालीन ककनमठ मंदिर कहां स्थित है ?
उत्तर. सिहोनिया क्षेत्र में ( मुरैना जिला )
प्रश्न -50: माताटीला बांध परियोजना किन प्रदेशों की संयुक्त परियोजना है ?
उत्तर -: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
प्रश्न -:51 मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित जंतर मंतर का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर -: राजा सवाई जयसिंह
प्रश्न -52: बाघ की गुफाएं मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ?
उत्तर -: धार जिले में
प्रश्न -:53 मध्य प्रदेश की सबसे कम सीमा किस प्रदेश से लगती है ?
उत्तर -: गुजरात
प्रश्न –54: माखनलाल चतुर्वेदी जी का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?
उत्तर -: होशंगाबाद
प्रश्न -:55 हेलियोडोरस का गरुड़ स्तंभ मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
उत्तर -: विदिशा जिले में
प्रश्न -:56 मालवा की गंगा किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: क्षिप्रा नदी
प्रश्न -57: ISO 9001-2008 अवॉर्ड पाने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
उत्तर -: मध्य प्रदेश में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न -:58 सतपुड़ा की रानी के नाम से किसे जाना जाता है ?
उत्तर -: पचमढ़ी
प्रश्न -:59 सहस्त्रधारा जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: नर्मदा नदी
प्रश्न -:60 रानी लक्ष्मीबाई की समाधि मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
उत्तर -: ग्वालियर
प्रश्न -:61 डचेस फॉल जल प्रपात कहां स्थित है ?
उत्तर -: पचमढ़ी
प्रश्न -:62 राणा प्रताप सागर किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: चंबल नदी
प्रश्न -63: तानसेन समारोह मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?
उत्तर -: ग्वालियर
प्रश्न -:64 मध्य प्रदेश का सबसे छोटा अभ्यारण्य कौन सा है ?
उत्तर -: रालामंडल अभ्यारण्य
प्रश्न -:65 ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है ?
उत्तर -: मध्य प्रदेश
प्रश्न -66: मध्य प्रदेश के किस शहर को मिनी मुंबई कहा जाता है ?
उत्तर -: इंदौर
प्रश्न -:67 ग्रेटर गंगऊ परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: केन नदी
प्रश्न -:68 कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है ?
उत्तर -: 14 जिले
प्रश्न -69: ताज-उल-मस्जिद, भोपाल का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर -: शाहजहां बेगम
प्रश्न -:70 मध्य प्रदेश में प्रकाशित होने वाला पहला अख़बार कौन सा है ?
उत्तर -: ग्वालियर अख़बार
प्रश्न -:71 मध्य प्रदेश में हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला प्रथम अखबार कौन सा था ?
उत्तर -: मालवा अख़बार
प्रश्न -:72 मध्य प्रदेश के किस किले को भारत का जिब्राल्टर कहा जाता है ?
उत्तर -: ग्वालियर के किले को
प्रश्न -73: मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तर की है ?
उत्तर -: तीन स्तरीय
प्रश्न -:74 मध्य प्रदेश की संगीत राजधानी किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: मैहर
प्रश्न -:75 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद मध्य प्रदेश में कितने जिले रह गए थे ?
उत्तर -: 45
प्रश्न -:76 मध्य प्रदेश के विधि पुरुष किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: पंडित कुंजीलाल दुबे
प्रश्न -:77 मध्य प्रदेश में कौन सी मिट्टी सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है ?
उत्तर -: काली मिट्टी
प्रश्न -78: मध्य प्रदेश में सिंगाजी का मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है ?
उत्तर -: खंडवा
प्रश्न -:79 राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
उत्तर -: ग्वालियर
प्रश्न -:80 ऐशबाग स्टेडियम मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
उत्तर -: भोपाल
प्रश्न -:81 मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना कब की गई थी ?
उत्तर -: 1994
प्रश्न -:82 नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 % आरक्षण देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है ?
उत्तर -: मध्य प्रदेश
प्रश्न -:83 विश्व विरासत स्थल खजुराहो के मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ?
उत्तर -: छतरपुर
प्रश्न -84: जोगेश्वरी देवी का मेला मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?
उत्तर -: चंदेरी
प्रश्न -:85 मध्य प्रदेश में रंगमंच परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय किसको जाता है ?
उत्तर -: कमलादेवी चट्टोपाध्याय
प्रश्न -86: गम्मत नाट्य परंपरा मध्य प्रदेश के किस अंचल में प्रचलित है ?
उत्तर -: निमाड़ अंचल में
प्रश्न -:87 खम्ब स्वांग लोकनाट्य किस आदिवासी समाज द्वारा किया जाता है ?
उत्तर -: खम्ब स्वांग लोकनाट्य कोरकू आदिवासियों द्वारा किया जाता है इसमें पुरुष कलाकार स्त्री के वेश में विभिन्न मुद्राओं में नृत्य करते हैं।
प्रश्न -88: तानसेन का वास्तविक नाम क्या था ?
उत्तर -: तानसेन का वास्तविक नाम रामतनु पांडे था।
प्रश्न -:89 तानसेन का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर -: तानसेन का जन्म ग्वालियर जिले के बेहट ग्राम में 1506 ईसवी में हुआ था।
प्रश्न -:90 तानसेन ने संगीत की शिक्षा किस से ग्रहण की थी ?
उत्तर -: तानसेन ने संगीत की आरंभिक शिक्षा स्वामी हरिदास से ली तथा इसके बाद वह रीवा के राजा रामचंद्र के दरबार में शामिल हुए ।
प्रश्न -:91 तानसेन का देहांत कहां हुआ था ?
उत्तर -: तानसेन का देहांत आगरा में हुआ।
प्रश्न -:92 तानसेन का मकबरा कहां स्थित है ?
उत्तर -: तानसेन की इच्छा अनुसार इन का मकबरा सूफी संत मोहम्मद गौस की ग्वालियर स्थित समाधि के बगल में बनाया गया।
प्रश्न -93: उस्ताद अलाउद्दीन खान मध्य प्रदेश में किस महराजा के दरबार में रहे ?
उत्तर -: उस्ताद अलाउद्दीन खान अपने बाद के वर्षों में मध्यप्रदेश में मैहर के महाराजा बृजनाथ सिंह के दरबार में रहे और यही पर बस गए।
प्रश्न -:94 उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का आयोजन कहां किया जाता है ?
उत्तर -: उस्ताद अलाउद्दीन खान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष मैहर में उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का आयोजन किया जाता है।
प्रश्न -:95 संगीतज्ञ कृष्णराव पंडित का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर -: संगीतज्ञ कृष्णराव पंडित का जन्म 1893 ईस्वी में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। इनके गुरु का नाम मोहम्मद निसार हुसैन था। संगीत की बोलतान शैली में कृष्णराव पंडित को विशेष योग्यता प्राप्त थी।
प्रश्न -:96 निरगुड़िया गायन शैली मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में प्रचलित है ?
उत्तर -: निरगुड़िया गायन शैली मध्य प्रदेश के निमाड़ और मालवा क्षेत्र में प्रचलित है।
प्रश्न -:97 निरगुड़िया गायन शैली की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी ?
उत्तर -: निरगुड़िया गायन शैली की शुरुआत सिंगाजी के द्वारा की गई थी।
प्रश्न -:98 भरथरी क्या है ?
उत्तर -: “भरथरी” नाथपंथ के लोगों द्वारा गाए जाने वाला गीत है। यह मालवा अंचल में प्रचलित है।
प्रश्न -99: बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आल्हा गायन में किसकी वीरता का वर्णन है ?
उत्तर -: बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आल्हा गायन में आल्हा एवं ऊदल की वीरता का वर्णन किया जाता है।
प्रश्न -100: पांडवानी गायन शैली में किसकी कथा का वर्णन किया जाता है ?
उत्तर -: बघेलखंड की पांडवानी गायन शैली में पांडवों की कथा का वर्णन किया जाता है। तीजनबाई तथा झाडूराम देवांगन इस गायन शैली से संबंधित कलाकार है।
प्रश्न -:101 राई नृत्य मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र से संबंधित है ?
उत्तर -: राई नृत्य बुंदेलखंड क्षेत्र में विवाह, पुत्र-जन्म आदि के अवसर पर किया जाता है। राई नृत्य का आयोजन समाज के लिए प्रतिष्ठा का विषय होता है।
प्रश्न -101: कालिदास की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं ?
उत्तर -: कालिदास की प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं।
अभिज्ञान शाकुंतलम्, विक्रमोर्वशीयम्, मालविकाग्निमित्रम्, रघुवंशम्,
कुमारसम्भवम् , मेघदूत, ऋतुसंहार।
प्रश्न -:102 व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म स्थान कहां स्थित है ?
उत्तर -: हरिशंकर परसाई का जन्म मध्य प्रदेश के इटारसी के नजदीक स्थित जमानी नामक गांव में हुआ था। इनकी महत्वपूर्ण रचनाएं हैं – बोलती रेखाएं, एक लड़की पांच दीवाने, तट की खोज, ज्वाला और बल, निठल्ले की डायरी आदि।
प्रश्न -:103 खजुराहो में कौन से प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं ?
उत्तर -: खजुराहो में प्रमुख मंदिर हैं – कंदरिया महादेव का मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर, चतुर्भुज मंदिर आदि।
प्रश्न -:104 जबलपुर को किस और नाम से जाना जाता था ?
उत्तर -: जबलपुर को त्रिपुरी के नाम से भी जाना जाता था। यह कलचुरी वंश की राजधानी रहा है।
प्रश्न -105: भारत का पहला झंडा सत्याग्रह कहां हुआ था ?
उत्तर -: भारत का पहला झंडा सत्याग्रह 1923 में जबलपुर से आरंभ हुआ था।
प्रश्न -:106 मध्य प्रदेश की संस्कार राजधानी किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: जबलपुर को मध्यप्रदेश की संस्कार राजधानी तथा संगमरमर की नगरी भी कहा जाता है।
प्रश्न -:107 मध्य प्रदेश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र कहां स्थापित किया गया है ?
उत्तर -: जबलपुर
प्रश्न -108: मध्य प्रदेश का पहला कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?
उत्तर -: जबलपुर
प्रश्न -:109 भरहुत में किसके स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं ?
उत्तर -: मध्य प्रदेश के सतना जिले के भरहुत में अशोक के स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इसकी खोज अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी।
प्रश्न -:110 मध्य प्रदेश में मैंगनीज नगरी किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: बालाघाट जिले के भरवेली में मैंगनीज खदान स्थित है। इसलिए बालाघाट को मैंगनीज नगरी भी कहा जाता है।
प्रश्न -:111 मध्य प्रदेश में तांबा नगरी किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: बालाघाट में स्थित मलाजखंड भारत का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक स्थल है। मलाजखंड को तांबा नगरी भी कहा जाता है।
प्रश्न -112: मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?
उत्तर -: सन् 1946 में मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय सागर में स्थापित किया गया था। 1983 में इसका नाम हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। तथा इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा सन् 2008 में प्राप्त हुआ।
प्रश्न -:113 जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी कहां स्थित है ?
उत्तर -: सागर में
प्रश्न -:114 मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण्य कौन सा है ?
उत्तर -: नौरादेही अभ्यारण
प्रश्न -:115 विदिशा को किन अन्य नामों से भी जाना जाता था ?
उत्तर -: मुगल काल में विदिशा को आलमगीरपुर कहा जाता था। 1952 में भारत के राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसका नाम विदिशा कर दिया। प्राचीन काल में विदिशा को बेसनगर, भेलसा या महावालिस्तान कहा जाता था।
प्रश्न -:116 उदयगिरी की गुफाएं कहां स्थित हैं ?
उत्तर -: विदिशा के उदयगिरी की गुफाएं गुप्तकालीन हैं। इन गुफाओं के द्वार पर विष्णु भगवान की वराह अवतार की प्रतिमा है। यहां वीरसेन साव का अभिलेख भी है।
प्रश्न -:117 दक्कन का दरवाजा नाम से किस किले को जाना जाता है ?
उत्तर -: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में स्थित असीरगढ़ किले को ‘दक्कन का दरवाजा’ के नाम से जाना जाता है। 1601 में अकबर ने अपनी अंतिम विजय में असीरगढ़ का किला जीता था।
प्रश्न -:118 बुनकरों का नगर किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: बुरहानपुर
प्रश्न -:119 मध्य प्रदेश में सबसे अधिक लाख उत्पादन किस जिले में किया जाता है ?
उत्तर -: उमरिया जिले में
प्रश्न -:120 भारत की पहली किन्नर विधायक कौन है ?
उत्तर -: भारत की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी मध्य प्रदेश के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र (शहडोल जिला) से चुनाव जीती थी।
प्रश्न -:121 बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में स्थित है ?
उत्तर -: बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया जिले में स्थित है। यह पार्क 32 पहाड़ियों से घिरा है।
प्रश्न -:122 क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?
उत्तर -: क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है। इसका क्षेत्रफल 11815 वर्ग किलोमीटर है।
प्रश्न -:123 छिंदवाड़ा का नाम छिंदवाड़ा कैसे पड़ा ?
उत्तर -: छिंदवाड़ा में छिंद यानि ताड़ के पेड़ बहुत संख्या में उपस्थित हैं। इसलिए इसका नाम छिंदवाड़ा पड़ा। किसी समय में यहां पर शेरों की संख्या बहुत ज्यादा थी इसलिए इसे पहले सिन्हवाड़ा भी कहा जाता था।
प्रश्न -:124 कुंडलपुर जैन तीर्थ स्थान कहां स्थित है ?
उत्तर -: दमोह जिले में
प्रश्न -:125 मध्य प्रदेश के किस जिले को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर -: दमोह जिले को
प्रश्न -126: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है ?
उत्तर -: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा नेशनल पार्क डिंडोरी जिले में स्थित है।यह एक जीवाश्म पार्क है। जो मात्र 270 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ।
प्रश्न -:127 मध्य प्रदेश के किस जिले को चूना नगरी के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर -: मध्य प्रदेश के कटनी जिले को ‘चूना नगरी’ या ‘चूना पत्थर के शहर’ के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न -:128 मालवा का कश्मीर किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: राजगढ़ जिले के ‘चिड़ी खो’ को मालवा का कश्मीर भी कहा जाता है।
प्रश्न -129: सम्राट अशोक का मौर्यकालीन अभिलेख मध्य प्रदेश के किस जिले से प्राप्त हुआ है ?
उत्तर -: कटनी जिले के रूपनाथ नामक स्थान पर पाली भाषा में लिखित सम्राट अशोक का मौर्यकालीन अभिलेख प्राप्त हुआ है।
प्रश्न -130: मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थान मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर -: मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थान बैतूल जिले में स्थित है। यहां पर जैन धर्म के 56 मंदिर स्थित हैं ।
प्रश्न -:131 भारत की पहली किन्नर महापौर कौन है ?
उत्तर -: भारत की पहली किन्नर महापौर कमला जान कटनी से ही निर्वाचित हुई।
प्रश्न –:132 मध्य प्रदेश का कौन सा स्थान साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर –: चंदेरी
प्रश्न –133: मध्यप्रदेश में पगल्या किस अंचल की लोकचित्र कला है ?
उत्तर –: मालवा अंचल
प्रश्न –:134 मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान किस स्थान पर रहता है ?
उत्तर –: पचमढ़ी
प्रश्न –:135 मध्य प्रदेश की किस नदी को चर्मावती के नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर –: चंबल नदी
प्रश्न –:136 धान अनुसंधान केंद्र मध्य प्रदेश राज्य में कहां स्थित है ?
उत्तर –: बड़वानी
प्रश्न –:137 नचना कुठार का अभिलेख किस शासक से संबंधित है ?
उत्तर –: व्याघ्रराज
प्रश्न –:138 मध्यप्रदेश में सर्वाधिक मात्रा में एस्बेस्टस कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर –: झाबुआ
प्रश्न –:139 मध्यप्रदेश में प्रथम ग्राम न्यायालय कहां स्थापित किया गया था ?
उत्तर –: नीमच के झांतला में
प्रश्न –:140 मध्य प्रदेश का सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय कहां पर स्थित है ?
उत्तर –: ग्वालियर में गजराराजे चिकित्सा महाविद्यालय
प्रश्न –:141 कपिलधारा जलप्रपात मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर –: अनूपपुर
प्रश्न –:142 मध्य प्रदेश का कौन सा नगर ताम्रपाषाण युगीन संस्कृति का प्रमुख केंद्र था ?
उत्तर –: नवदाटोली ( इंदौर )
प्रश्न –:143 ताप्ती नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश की किस पर्वत श्रेणी में स्थित है ?
उत्तर –: सतपुड़ा की पहाड़ियां
प्रश्न –:144 मध्य प्रदेश की कौन सी नदी सर्वाधिक मृदा अपरदन करती है ?
उत्तर –: चंबल नदी
प्रश्न –:145 प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल बावनगजा मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर –: बड़वानी जिले में
प्रश्न –:146 मध्य प्रदेश के किस जिले में हिंगलाजगढ़ किला स्थित है ?
उत्तर –: मंदसौर
प्रश्न –:147 मध्य प्रदेश में पहला तैरता रंगमंच कहां पर स्थापित किया गया ?
उत्तर –: ग्वालियर
प्रश्न –: 148 मध्य प्रदेश के किस जिले को सफेद बाघों की भूमि भी कहा जाता है ?
उत्तर –: रीवा को
प्रश्न –:149 हरदौल की मनौती मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र का लोकगीत है ?
उत्तर –: बुंदेलखंड
प्रश्न –:150 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का मुख्यालय कहां स्थित है ?
उत्तर –: इंदौर में
Join Telegram Group Free PDF Download (All Competitive Exam,GK)
दोस्तो आप Gkdailyupdate.in को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!
सूचना : हमारा उद्देश्य अपने सभी छात्रों और मित्रों को सही जानकारी देना है| अगर आपको इन प्रश्न उत्तर में कुछ गलती मिलती है तो हम उसके लिए आपसे माफ़ी मांगते है| और कृपया करके प्रश्न नंबर लिखकर उसका सही उत्तर नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में लिखे जिससे बाकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके