Objective General Knowledge In Hindi Free PDF Download – Hello Friends आज के इस Article में हम आपके लिए लेकर आए हैं gk question and answer in hindi जो की आने वाले सभी Exam के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे

Top gk questions in hindi जो की ये आप के आगामी एग्जाम जैसे UPSC, State PCS, Railway, Bank, SSC CGL, SSC GD, SSC CHSL, SSC MTS, SSC Stenographer, SSC CPO, SSC JE Clerk, IBPS PO, RBI Assistant, और इसी तरह के कई अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है ।









Read This -:
- 150+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर Free PDF Download
- Science Gk In Hindi Pdf 2022 Free PDF Download
- General Science Questions In Hindi PDF 2022 | साइंस के महत्वपूर्ण प्रश्न Free PDF Download
- Science Questions In Hindi Pdf 2022 साइंस के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- History Questions In Hindi | इतिहास सामान्य ज्ञान Free PDF Download
- 1000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Free PDF Download
- [500] SSC Gd Gk Question In Hindi Free PDF Download
- Top 200 हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर pdf Free Download
- मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर Free PDF Download
- Railway Gk Questions In Hindi 2022 रेलवे ग्रुप डी Gk Free PDF Download
- [100] SSC CHSL Gk Questions In Hindi | Free PDF Download
- Top 100 Gk Questions In Hindi PDF 2022 Free PDF Download
- Railway Group D Science Question In Hindi PDF 2022 Free PDF Download
सभी विषयों की Free PDF हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Free Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Telegram Group को Join कर सकते हैं.
Objective General Knowledge In Hindi PDF In Hindi | जीके के क्वेश्चन आंसर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
1. फ़ील्ड जाँच’ आयोग निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित था?
a. बारदोली
b. अहमदाबाद
c. नागपुर
d. वालसाड़
Ans: a. बारदोली
2. इल्तुतमिश को अपने शासन काल के दौरान किस मंगोल आक्रमणकारी के ख़तरे का सामना करना पड़ा?
a. हलाकू
b. जलालुद्दीन मंगबरनी
c. चंगेज़ ख़ाँ
d. इनमें में से कोई नहीं
Ans: c. चंगेज़ ख़ाँ
3. प्रथम मुग़ल बादशाह बाबर ने भारत में किस सूफ़ी सिलसिले का प्रचलन किया था?
a. नक़्शबन्दी
b. कादिरी
c. सुहरावर्दी
d. चिश्ती
Ans: a. नक़्शबन्दी
4. बंगाल के किस गवर्नर-जनरल के काल में ‘पिट्स इंडिया एक्ट’ (1784) पारित किया गया?
a. वारेन हेस्टिंग्स
b. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
c. लॉर्ड वेलेज़ली
d. लॉर्ड मिंटो
Ans: a. वारेन हेस्टिंग्स
5. निम्नलिखित में से किस पुस्तक के लेखक मौलाना अबुल कलाम आज़ाद थे?
a. ए नेशन इन मेकिंग
b. इंडिया विन्स फ़्रीडम
c. इंडिया डिवाईडेड
d. इंडियन वॉर ऑफ़ इंडीपेन्डेंस
Ans: b. इंडिया विन्स फ़्रीडम
6. राजशेखर एवं जिनप्रभा सूरि जैसे जैन विद्वानों को किस सुल्तान ने राजकीय संरक्षण दिया?
a. ग़यासुद्दीन तुग़लक़
b. अलाउद्दीन ख़िलजी
c. मुहम्मद बिन तुग़लक़
d. फ़िरोज शाह तुग़लक़
Ans: c. मुहम्मद बिन तुग़लक़
7. कश्मीर के प्रसिद्ध शासक जेन-उल-आबिदीन ने ‘महाभारत’, ‘राजतरंगिणी’ आदि संस्कृत ग्रंथों का अनुवाद किस भाषा में करवाया?
a. उर्दू
b. अरबी
c. फ़ारसी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. फ़ारसी
8. आधुनिक भारत’ में हिन्दू धर्म में पहला सुधार आंदोलन निम्न में से कौन-सा था?
a. ब्रह्म समाज
b. आर्य समाज
c. थियोसोफ़िकल सोसाइटी
d. रामकृष्ण मिशन
Ans: a. ब्रह्म समाज
9. ‘राजनीतिक स्वतन्त्रता राष्ट्र की प्राण वायु है”, यह कथन निम्न में से किसका है?
a. मोतीलाल नेहरू
b. व्योमेश चन्द्र बनर्जी
c. अरविन्द घोष
d. महात्मा गाँधी
Ans: c. अरविन्द घोष
10. सिन्धु घाटी की सभ्यता कहाँ तक विस्तृत थी?
a. पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर
b. राजस्थान, बिहार, बंगाल और उड़ीसा
c. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा और बंगाल
d. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलूचिस्तान
Ans: d. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलूचिस्तान
11. कश्मीर के किस शासक को कश्मीरी ‘बड़शाह’ (महान सुल्तान) के नाम से याद करते हैं?
a. जेन-उल-आबिदीन
b. सुल्तान सिकन्दर ‘बुताशिकन’
c. सुल्तान शिहाबुद्दीन
d. सुल्तान क़ुतुबुद्दीन
Ans: a. जेन-उल-आबिदीन
12. ‘ब्रह्म समाज’ का उद्देश्य था-
a. हिन्दू धर्म की बुराइयों पर प्रहार करना
b. एकेश्वरवाद का प्रचार करना
c. उपरोक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. उपरोक्त दोनों
13. ’राष्ट्रीय शोक दिवस’ कब मनाया गया था?
a. महात्मा गाँधी की मृत्यु के दिन
b. भारत विभाजन के दिन
c. बंगाल विभाजन के दिन
d. कांग्रेस के विभाजन के दिन
Ans: a. महात्मा गाँधी की मृत्यु के दिन
14. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिन्धु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ हुई?
a. कालीबंगा
b. हड़प्पा
c. चन्हूदड़ों
d. लोथल
Ans: d. लोथल
15. किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उदित हुई?
a. ऋग्वैदिक काल
b. उत्तर-वैदिक काल
c. उत्तर-गुप्त काल
d. धर्मशास्त्र के काल में
Ans: d. धर्मशास्त्र के काल में
16. ’ब्रह्म समाज’ का विरोधी संगठन कौन-सा था, जिसका उद्देश्य ‘सती प्रथा’ सहित अन्य सुधारों का विरोध करना था?
a. धर्म सभा
b. तत्वबोधिनी सभा
c. आर्य समाज
d. प्रार्थना समाज
Ans: a. धर्म सभा
17. श्रीमती ऐनी बेसेन्ट कांग्रेस की अध्यक्ष कब निर्वाचित हुई थीं?
a. कलकत्ता अधिवेशन, 1917
b. मुम्बई अधिवेशन, 1918
c. अमृतसर अधिवेशन, 1919
d. लखनऊ अधिवेशन, 1916
Ans: a. कलकत्ता अधिवेशन, 1917
18. हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था?
a. शिकारी, पुरोहित, किसान, क्षत्रिय
b. विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक
c. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र
d. राजा, पुरोहित, सैनिक और शूद्र
Ans: b. विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक
19. एशिया माइनर स्थित बोगाजकोई का महत्त्व इसलिए है कि-
a. वहाँ जो अभिलेख प्राप्त हुए हैं, उनमें चार वैदिक देवताओं- इन्द्र, वरुण, मित्र, नासत्य- का उल्लेख मिलता है
b. मध्य एशिया व तिब्बत के मध्य एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था
c. वेद के मूल ग्रंथ की रचना यहीं हुई थी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. वहाँ जो अभिलेख प्राप्त हुए हैं, उनमें चार वैदिक देवताओं- इन्द्र, वरुण, मित्र, नासत्य- का उल्लेख मिलता है
20. महायान’ बौद्ध धर्म में ‘बोधिसत्व अवलोकितेश्वर’ को और किस अन्य नाम से जानते हैं?
a. वज्रपाणि
b. मंजुश्री
c. पद्यपाणि
d. मैत्रेय
Ans: c. पद्यपाणि
21. निम्न में से सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के सम्बन्ध में क्या सत्य है?
a. ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं
b. ये मूर्तियों और मन्दिरों दोनों का निर्माण करते थे
c. केवल मंदिरों का निर्माण करते थे, मूर्तियों का नहीं
d. मूर्तियों और मन्दिरों दोनों का ही निर्माण नहीं करते थे
Ans: a. ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं
22. जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ द्वारा प्रतिपादित चार महाव्रतों में महावीर स्वामी ने पाँचवें महाव्रत के रूप में क्या जोड़ा?
a. अहिंसा
b. अस्तेय
c. अपरिग्रह
d. ब्रह्मचर्य
Ans: d. ब्रह्मचर्य
23.रुद्राम्बा’ किस राजवंश की प्रसिद्ध महिला शासिका थी?
a. काकतीय
b. यादव
c. होयसल
d. पाण्ड्य
Ans: a. काकतीय
24. लोदी वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली सुल्तान किसे माना जाता है?
a. बहलोल लोदी
b. सिकन्दर लोदी
c. इब्राहीम लोदी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: b. सिकन्दर लोदी
25. किस बहमनी शासक ने प्रसिद्ध सूफ़ी मुहम्मद गेसुदराज ‘बंदानवाज’ को भू अनुदान दिया?
a. ताजुद्दीन फ़िरोज़
b. शिहाबुद्दीन अहमद प्रथम
c. मुर्शिद कुली ख़ाँ
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. ताजुद्दीन फ़िरोज़
26. जैन धर्म को अंतिम संरक्षण किस वंश के शासकों ने दिया?
a. बंगाल के पाल
b. बंगाल के सेन
c. गुजरात के चालुक्य
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. गुजरात के चालुक्य
27. प्रसिद्ध चोल शासक राजराज प्रथम का मूल नाम क्या था?
a. अरिमोलिवर्मन
b. विजयवर्धन
c. रघुवर्मन
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. अरिमोलिवर्मन
28. निम्न में से किसने भूमि मापने के पैमाने का प्रचलन शुरू किया?
a. सिकन्दर लोदी
b. शेरशाह
c. सिकन्दर महान
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: a. सिकन्दर लोदी
29. ‘टोडरमल का पूर्वगामी’ किसे कहा जाता है?
a. महमूद गवाँ
b. मुर्शिद कुली ख़ाँ
c. महमूद शाह बहमनी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. महमूद गवाँ
30. निम्न में से किसने जनता को चार सूत्रीय संदेश- ‘स्वधर्म’, ‘स्वराज्य’, ‘स्वदेशी’ और ‘स्वभाषा’ दिया?
a. ब्रह्म समाज
b. आर्य समाज
c. वेद समाज
d. देव समाज
Ans: b. आर्य समाज
31. ’परैया’ का क्या अर्थ है?
a. अछूत
b. ब्राह्मण
c. क्षत्रिय
d. वैश्य
Ans: a. अछूत
32. रज़िया सुल्तान को सत्ताच्युत करने में निम्न में से किसका हाथ था?
a. तुर्कों का
b. अफ़ग़ानों का
c. मंगोलों का
d. अरबों का
Ans: a. तुर्कों का
33. बहमनी साम्राज्य का कितने राज्यों में विभाजन हुआ था?
a. 2
b. 3
c. 4
d. 5
Ans: d. 5
34. निम्न में से किसने विवेकानन्द को ‘आधुनिक राष्ट्रीय आंदोलन का आध्यात्मिक पिता’ की संज्ञा दी थी?
a. सुभाषचन्द्र बोस
b. रवीन्द्रनाथ टैगोर
c. महात्मा गाँधी
d. अरविन्द घोष
Ans: a. सुभाषचन्द्र बोस
35. निम्नलिखित में से किस एक ने वर्ष 1916 में लखनऊ में आयोजित ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
a. ऐनी बेसेन्ट
b. लाला लाजपत राय
c. मोतीलाल नेहरू
d. अम्बिका चरण मजूमदार
Ans: d. अम्बिका चरण मजूमदार
36. अकबर के दरबार में संगीत के द्वारा ‘दीपक राग’ की स्थापना किसने की थी?
a. बैजू बावरा
b. तानसेन
c. स्वामी हरिदास
d. बीरबल
Ans: b. तानसेन
37. लोकसभा का सामान्य निर्वाचन किस वर्ष हुआ?
a. 1948
b. 1948
c. 1950
d. 1952
Ans: d. 1952
38.”छत्तीसगढ़ का गाँधी” किसे कहा जाता है?
a. चंदूलाल चंद्राकर
b. हरि ठाकुर
c. सुन्दरलाल शर्मा
d. खूबचंद बघेल
Ans: c. सुन्दरलाल शर्मा
39. 1757 ई. के ‘प्लासी के युद्ध’ में राबर्ट क्लाइव ने किसे पराजित किया था?
a. अवध के नवाब वाजिद अलीशाह को
b. बंगाल के नवाब अलीवर्दी ख़ाँ को
c. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को
d. उपरोक्त में से किसी को भी नहीं
Ans: c. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को
40. निम्न में से कौन महान् क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद के पिता थे?
a. विश्वनाथ दत्त
b. रामकृष्ण परमहंस
c. सीताराम तिवारी
d. नरेन्द्रनाथ तिवारी
Ans: c. सीताराम तिवारी
41. ‘सूरत की फूट’ (1907) के बाद कांग्रेस किसके हाथ में आ गई?
a. गरम दल वालों के
b. नरम दल वालों के
c. उग्रवादियों के
d. निष्क्रिय हो गई
Ans: b. नरम दल वालों के
42. किसी समय महात्मा गाँधी के सहयोगी रह चुके, किंतु उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी आंदोलन जिसका नाम ‘आत्म-सम्मान आंदोलन’ था, चलाने वाले कौन थे?
a. पी. त्यागराज शेट्टी
b. छत्रपति साहू महाराज
c. ई. वी. रामास्वामी नायकर
d. ज्योतिबा फुले
Ans: c. ई. वी. रामास्वामी नायकर
43. उत्तरांचल में सम्राट अशोक का एक शिलालेख कहाँ स्थित है?
a. देवप्रयाग
b. कालसी
c. केदारनाथ
d. ऋषिकेश
Ans: c. केदारनाथ
44. निम्नलिखित में से कौन-सी मोहनजोदड़ो की सबसे विशाल इमारत मानी जाती है?
a. विशाल स्नानागार
b. विशाल अन्नागार/धान्यकोठार
c. सभा भवन
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: b. विशाल अन्नागार/धान्यकोठार
45. वैदिक युगीन ‘सभा’ क्या थी?
a. गाँवों के व्यावसायिक लोगों की संस्था
b. राजदरबार
c. मंत्रिपरिषद
d. राज्य के समस्त लोगों की एक राष्ट्रीय सभा
Ans: c. मंत्रिपरिषद
46. बौद्ध धर्म के ‘महायान’ और ‘हीनयान’ सम्प्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अन्तर कौन-सा है?
a. अहिंसा पर बल
b. जातिरहित समाज
c. देवी-देवताओं की पूजा
d. स्तूप की पूजा
Ans: c. देवी-देवताओं की पूजा
47. ‘परिशिष्ट पर्व’ जो कि जैन धर्म से सम्बन्धित रचना है, के रचयिता कौन थे?
a. स्वयंभू
b. स्थूलभद्र
c. भद्रबाहु
d. हेमचन्द्र
Ans: d. हेमचन्द्र
48. निम्न में से किसने ‘ऋगार्थ दीपिका’ (ऋग्वेद पर टीका) की रचना की थी?
a. कुम्बन
b. कुट्टन
c. पुगलेन्दि
d. वेंकटमाधव
Ans: d. वेंकटमाधव
49. जैन धर्म ‘श्वेताम्बर’ तथा ‘दिगम्बर’ सम्प्रदायों में कब विभाजित हुआ था?
a. चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में
b. अशोक के समय में
c. कनिष्क के समय में
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में
50. अवध में विद्रोह फूटा, इसलिए नहीं कि उस प्रदेश का विलय किया गया, अपितु इसलिए कि तालुकेदारों के साथ बहुत कठोर व्यवहार किया गया।“ यह कथन निम्न में से किसका है?
a. हेनरी लॉरेंस
b. टी. आर. होम्स
c. डिज़रायली
d. पी. ई. राबर्ट्स
Ans: b. टी. आर. होम्स
51. 19वीं सदी में ज्योतिबा फुले के ‘सत्यशोधक समाज’ ने क्या प्रयास किया था?
a. दंभी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथों से नीची जातियों की रक्षा
b. जाति प्रथा पर आक्रमण
c. सतारा में ज़मींदार विरोधी व महाजन विरोधी विप्लव का नेतृत्व
d. अछूतों के लिए पृथक् प्रतिनिधित्व
Ans: a. दंभी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथों से नीची जातियों की रक्षा
52. निम्न में से जेम्स प्रिसेप के सम्बंध में कौन-सा कथन सत्य है?
a. मौर्य काल के विद्वान् थे
b. अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति
c. उपरोक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: b. अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति
53. तमिल का गौरवग्रंथ ‘जीवक चिंतामणि’ किस धर्म से सम्बंधित है?
a. जैन धर्म
b. बौद्ध धर्म
c. हिन्दू धर्म
d. ईसाई धर्म
Ans: a. जैन धर्म
54. हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनायी थी?
a. शतरंज बोर्ड (बिसात) की आकृति
b. गोलाकार पद्धति
c. ग्रीड पद्धति
d. त्रिभुजाकार आकृति
Ans: c. ग्रीड पद्धति
55. यह केवल डलहौज़ी के निर्माण कार्य (सड़क और तार) ही थे, जो उसने पंजाब में प्रशासन स्थापित किया था, उन्हीं के कारण अंत में विद्रोह शांत हो सक।“ यह कथन निम्न में से किसका है?
a. जॉन लॉरेंस
b. जेम्स आउट्रम
c. टी. आर. होम्स
d. लॉर्ड वेलेज़ली
Ans: c. टी. आर. होम्स
56. निम्न में से किसके द्वारा ‘जय हिंद’ का नारा दिया गया था?
a. जवाहरलाल नेहरू
b. सुभाष चंद्र बोस
c. मोतीलाल नेहरू
d. महात्मा गाँधी
Ans: b. सुभाष चंद्र बोस
57. 1873 ई. में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
a. ज्योतिबा फुले
b. राजा राममोहन राय
c. नारायण गुरु
d. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
Ans: a. ज्योतिबा फुले
58. कलिंग के युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?
a. शिलालेख I
b. शिलालेख II
c. शिलालेख XII
d. शिलालेख XIII
Ans: d. शिलालेख XIII
59. निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा सभ्यता में पाई गई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण नहीं हुआ?
a. गाय
b. हाथी
c. गैंडा
d. बाघ
Ans: a. गाय
60. “1857 से पहले के विस्फोट, सैनिक अथवा असैनिक वास्तव में एक ही शृंखला की कड़ियाँ थीं। पहले पृथक-पृथक् उफान मिलकर 1857 का विस्फोट और फिर दावानल बन गया।“ यह कथन किसका है?
a. एलेक्ज़ेंडर डफ़
b. आर. सी. मजूमदार
c. एस. एन. सेन
d. एरिक स्टोक्स
Ans: b. आर. सी. मजूमदार
61. किस वर्ष ‘मुस्लिम लीग’ ने एक पृथक् राष्ट्र का संकल्प (पाकिस्तान प्रस्ताव) स्वीकार किया था?
a. 1907
b. 1922
c. 1940
d. 1931
Ans: c. 1940
62. निम्न में से किस धर्म सुधारक की मृत्यु भारत से बाहर हुई थी?
a. ज्योतिबा फुले
b. राजा राममोहन राय
c. दयानंद सरस्वती
d. रामकृष्ण परमहंस
Ans: b. राजा राममोहन राय
63. चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया था?
a. 352 ई. पू. में
b. 305 ई. पू. में
c. 173 ई. पू. में
d. 261 ई. पू. में
Ans: b. 305 ई. पू. में
64. निम्न में से किस हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है?
a. लोथल
b. कालीबंगा
c. बणावली
d. रंगपुर
Ans: a. लोथल
65. 1838 में बंगाल में ‘भूमिधारियों की सोसाइटी’ का गठन किया गया था। इस गठन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
a. किसानों के हितों का समर्थन करना
b. सरकार की भूराजस्व व्यवस्था का विरोध करना
c. कर मुक्त भूमि के अधिग्रहण का विरोध करना
d. सरकार की नस्ल भेद नीति का विरोध करना
Ans: c. कर मुक्त भूमि के अधिग्रहण का विरोध करना
66. वर्ष 1947 के बाद निम्न में से किस राज्य को भारत संघ में सैनिक कार्रवाई द्वारा बलपूर्वक मिलाया गया?
a. कश्मीर
b. हैदराबाद
c. पटियाला
d. मैसूर
Ans: b. हैदराबाद
67. रामकृष्ण परमहंस का जन्म स्थान था-
a. कमारपुकुर गाँव, हुगली ज़िला
b. नादिया ज़िला
c. वर्धमान ज़िला
d. 24 परगना
Ans: a. कमारपुकुर गाँव, हुगली ज़िला
68. निम्नलिखित में से कौन-सा राजा प्राय: जनता के सम्पर्क में रहता था?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
d. बिंदुसार
Ans: b. अशोक
69. कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिन्धु क्षेत्र में हुआ, इसे ग्रीक या यूनान के लोगों ने किस नाम से पुकारा?
a. कॉटन
b. सिन्डन
c. रूई
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: b. सिन्डन
70. राजस्थान के किसान आंदोलनों में सबसे लम्बे समय तक चलने वाला आंदोलन कौन-सा था?
a. भोमट
b. बेंगू
c. मेव
d. बिजौलिया
Ans: d. बिजौलिया
71. ‘प्लासी की लड़ाई’ (1757) में अंग्रेज़ सेना का नेतृत्व किसने किया था?
a. रॉबर्ट क्लाइव
b. हेक्टर मुनरो
c. वारेन हेस्टिंग्स
d. लॉर्ड इर्विन
Ans: a. रॉबर्ट क्लाइव
72. निम्न में से कौन-सा एक समाचार पत्र अबुल कलाम आज़ाद द्वारा प्रकाशित था?
a. अल हिलाल
b. कॉमरेड
c. द इण्डियन सोसियोलॉजिस्ट
d. हरिभूमि
Ans: a. अल हिलाल
73. अशोक ने 261 ई. में कलिंग को जीतने के बाद क्या किया?
a. अपने राज्य की सीमा बढ़ायी
b. विश्व विजय के लिए निकल पड़ा
c. भारी रक्तपात देखकर युद्ध की नीति सदा के लिए त्याग दी
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: c. भारी रक्तपात देखकर युद्ध की नीति सदा के लिए त्याग दी
74. कौटिल्य द्वारा रचित ‘अर्थशास्त्र’ कितने अधिकरणों में विभाजित है?
a. 11
b. 12
c. 14
d. 15
Ans: d. 15
75. विदेशी राज्य चाहे कितना ही अच्छा क्यों न हो, स्वदेशी राज्य की तुलना में कभी अच्छा नहीं हो सकता।“ निम्न में से यह कथन किस व्यक्ति का है?
a. लोकमान्य तिलक
b. गोपाल कृष्ण गोखले
c. महात्मा गाँधी
d. दयानंद सरस्वती
Ans: d. दयानंद सरस्वती
76. युवा बंगाल आंदोलन’ के नेता कौन थे?
a. राजा राममोहन राय
b. देवेंद्रनाथ टैगोर
c. हेनरी विवियन डेरोजियो
d. डेविड हेयर
Ans: c. हेनरी विवियन डेरोजियो
77. ‘बक्सर के युद्ध’ (1764) में अंग्रेज़ सेना का नेतृत्व करने वाला निम्न में से कौन था?
a. रॉबर्ट क्लाइव
b. वारेन हेस्टिंग्स
c. हेक्टर मुनरो
d. चार्ल्स आयर कूट
Ans: c. हेक्टर मुनरो
78. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा व लिपि में हैं?
a. प्राकृत व ब्राह्मी
b. संस्कृत व ब्राह्मी
c. पालि व ब्राह्मी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. प्राकृत व ब्राह्मी
79. निम्न में से किस स्थान से अशोक के द्विभाषाई (ग्रीक और आरमाइक) अभिलेख प्राप्त हुए हैं?
a. शर-ए-कुना/कंधार
b. मानसेहरा
c. कालसी
d. कलिंग
Ans: a. शर-ए-कुना/कंधार
80. ”समूची प्रजाति के नपुंसक हो जाने का ख़तरा उठाने के मुकाबले मैं हिंसा को हज़ार गुना बेहतर समझता हूँ”। यह कथन निम्न में से किस महापुरुष का है?
a. सुभाषचंद्र बोस
b. सरदार पटेल
c. महात्मा गाँधी
d. लोकमान्य तिलक
Ans: c. महात्मा गाँधी
81. ‘थियोसोफ़िकल सोसाइटी’ ने भारत में कब और कहाँ अपना मुख्य कार्यालय संस्थापित किया?
a. 1882, अडयार
b. 1885, बेलूर
c. 1890, आवडी
d. 1895, वेल्लूर
Ans: a. 1882, अडयार
82. बंगाल का द्वैध शासन कब से कब तक चला था?
a. 1757 से 1767
b. 1764 से 1793
c. 1765 से 1772
d. 1760 से 1793
Ans: c. 1765 से 1772
83. किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए ‘वृषल’ (निम्न कुल) शब्द का प्रयोग किया गया है?
a. ब्राह्मण साहित्य
b. जैन साहित्य
c. मुद्राराक्षस
d. बौद्ध ग्रंथ
Ans: c. मुद्राराक्षस
84. अशोक के समय के मौर्य राजतंत्र के बारे में सही विशेषण क्या है?
a. प्रबुद्ध निरंकुशवाद
b. पैतृक निरंकुशवाद
c. नियंत्रित प्रजातंत्र
d. केंद्रित निरंकुशवाद
Ans: b. पैतृक निरंकुशवाद
85. “यातना की भी एक निश्चित सीमा होती है। यातना बुद्धिमत्ता भी हो सकती है और मूर्खता भी और जब आप सीमा पर पहुँच जायें तो उसके आगे यातना सहना केवल मूर्खता है।“ यह कथन किस महापुरुष का है?
a. महात्मा गाँधी
b. जवाहर लाल नेहरू
c. दादाभाई नौरोजी
d. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
Ans: a. महात्मा गाँधी
86. सिंधु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता कहा जाता है, क्योंकि-
a. सबसे पहले खुदाई हड़प्पा नामक स्थान पर हुई थी
b. हड़प्पा सभ्यता सर्व प्राचीन सभ्यता है
c. हड़प्पा सैंधव सभ्यता की मूल स्थली है
d. हड़प्पा सभ्यता से सैंधवकालीन विशेष जानकारी प्राप्त हुई है
Ans: a. सबसे पहले खुदाई हड़प्पा नामक स्थान पर हुई थी
87. फ़िरोज़शाह तुग़लक़ के शासन काल में हिसामुद्दीन जुनैदी द्वारा आकलित दिल्ली सल्तनत का कुल जमा कितना था?
a. चार करोड़ पचास लाख
b. पाँच करोड़ तीस लाख
c. छ: करोड़ पचहत्तर लाख
d. सात करोड़ चालीस लाख
Ans: c. छ: करोड़ पचहत्तर लाख
88. वर्ष 1939 में कांग्रेस को छोड़ने के पश्चात् सुभाष चंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की थी?
a. इण्डियन फ़्रीडम पार्टी
b. आज़ाद हिंद फ़ौज
c. रिवोल्यूशनरी फ़्रन्ट
d. फ़ारवर्ड ब्लॉक
Ans: d. फ़ारवर्ड ब्लॉक
89. हड़प्पाकालीन सभ्यता के सर्वाधिक घनी आबादी वाले दो नगर निम्न में से कौन-से थे?
a. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा
b. कालीबंगा और लोथल
c. रोपड़ और रंगपुर
d. लोथल और देसलपुर
Ans: a. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा
90. भारत में महिला आंदोलन का आरम्भ मुख्यत: किसकी प्रेरणा से हुआ?
a. सरोजनी नायडू
b. एनी बेसेंट
c. रामाबाई रानाडे
d. हीराबाई टाटा
Ans: c. रामाबाई रानाडे
91. सिंधु सभ्यता में निम्न में से कौन-सी चीज़ें पाई गई हैं?
a. अन्नागार, दो मंजिला भवन, स्नानागार
b. दो मंजिला भवन, मंदिर, विष्णु की मूर्ति
c. एक मंजिला भवन, अन्नागार, जलाशय
d. चौड़ी सड़कें, स्नानागार, स्नान करते पुरुष की मूर्ति
Ans: a. अन्नागार, दो मंजिला भवन, स्नानागार
92. क़ुतुबुद्दीन ऐबक ने ‘क़ुतुब मस्जिद’ एवं ‘क़ुतुब मीनार’ के अतिरिक्त निम्न में से किसका निर्माण करवाया था?
a. अजमेर में अढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद
b. जहाँपनाह में खिड़की मस्जिद
c. ख़ानेजहाँ तिलंगानी का मक़बरा
d. दिल्ली में क़िला-ए-कुहना मस्जिद’
Ans: a. अजमेर में अढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद
93. वर्ष 1916 में गठित अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षता किसने की थी?
a. राजेंद्र प्रसाद
b. जवाहरलाल नेहरू
c. वल्लभ भाई पटेल
d. सी. राजगोपालाचारी
Ans: b. जवाहरलाल नेहरू
94. हड़प्पाकालीन सभ्यता के पतन की निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति सही प्रतीत होती है?
a. पतन अनियमित था और यह विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न कारणों से हुआ था
b. आकस्मिक और विध्वंसकारी था
c. सांस्कृतिक परिवर्तनों का परिणाम था
d. पर्यावरणीय और पारिस्थितिक कारणों से हुआ था
Ans: a. पतन अनियमित था और यह विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न कारणों से हुआ था
95. दक्षिण भारत में जनजातीय विद्रोहों का प्रमुख केंद्र कहाँ था?
a. मद्रास प्रेसीडेंसी
b. विशाखापट्टनम एजेंसी
c. पालकोण्डा
d. गुमसुर
Ans: b. विशाखापट्टनम एजेंसी
96. सिंधु सभ्यता के मापक किस गुणज भार के हैं?
a. 14 गुणज भार के
b. 10 गुणज भार के
c. 16 गुणज भार के
d. 18 गुणज भार के
Ans: c. 16 गुणज भार के
97. निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने दिल्ली सल्तनत की शाही संरचना के तीन सबसे प्रमुख अंगों- इक्ता, सेना और मुद्रा प्रणाली को सुव्यवस्थित किया?
a. क़ुतुबुद्दीन ऐबक
b. इल्तुतमिश
c. ग़यासुद्दीन बलबन
d. अलाउद्दीन ख़िलजी
Ans: b. इल्तुतमिश
98. निम्नलिखित में से किसने प्रसिद्ध चटगाँव शस्त्रागार धावे को आयोजित किया था?
a. लक्ष्मी सहगल
b. सूर्य सेन
c. बटुकेश्वर दत्त
d. रामप्रसाद बिस्मिल
Ans: b. सूर्य सेन
99. निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पाकालीन नगर पशुपालकों का एक बहुत बड़ा केंद्र था?
a. नेसदी
b. देसलपुर
c. दैमाबाद
d. रंगपुर
Ans: a. नेसदी
100. वर्ष 1921 में ‘मोपला विद्रोह’ के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारक उत्तरदायी नहीं था?
a. सामाजिक निर्योग्यताएँ
b. पुलिस की ज्यादतियाँ
c. असहयोग आंदोलन का प्रचार
d. ख़िलाफ़त आंदोलन द्वारा आयोजित सभाएँ
Ans: a. सामाजिक निर्योग्यताएँ
Join Telegram Group Free PDF Download (All Competitive Exam,GK)
Join Telegram Group | Click Here |
दोस्तो आप Gkdailyupdate.in को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!
सूचना : हमारा उद्देश्य अपने सभी छात्रों और मित्रों को सही जानकारी देना है| अगर आपको इन प्रश्न उत्तर में कुछ गलती मिलती है तो हम उसके लिए आपसे माफ़ी मांगते है| और कृपया करके प्रश्न नंबर लिखकर उसका सही उत्तर नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में लिखे जिससे बाकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके