200+ History MCQ in Hindi | इतिहास के प्रश्न उत्तर PDF

By | November 6, 2023

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए History MCQ in Hindi इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जो सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रहे है तो यह सभी इतिहास से जुड़े प्रश्न आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले है तो आप इन सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़े

History Mcq in hindi

सभी विषयों की Free PDF हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Free Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Telegram Group को Join कर सकते हैं.

telegram
Add a heading 4
PDF

ये भी पढ़ें

History Mcq in hindi | इतिहास सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन आंसर

1. दसवीं शताब्दी के किस भाष्यकार के भाष्य को सर्वाधिक स्वीकृति मिली?

a. हेमचन्द्र
b. सायणाचार्य
c. रुद्रस्कन्द
d. मेघातिथि

Ans: d. मेघातिथि

2. राजपूत काल में व्यापार एवं वाणिज्य में हुए ह्रास का प्रमुख कारण क्या था?

a. रोमन साम्राज्य का पतन
b. राजनीतिक अस्थिरता
c. मुक्त भूमि अनुदानों से सामंत वर्ग का प्रभुत्व बढ़ा
d. भारत-अरब व्यापार

Ans: c. मुक्त भूमि अनुदानों से सामंत वर्ग का प्रभुत्व बढ़ा

3. राष्ट्रकूटों के शासन काल में साम्राज्य के प्रशासन के विभाजन का सही क्रम क्या था?

a. राष्ट्र, विषय, भुक्ति
b. भुक्ति, विषय, ग्राम
c. विषय, राष्ट्र, भुक्ति
d. भुक्ति, पट्टाला, विषय

Ans: a. राष्ट्र, विषय, भुक्ति

4. सुलेमान ने किस राज्य को ‘रुहमा’ कह कर पुकारा?

a. गुर्जर प्रतिहार राज्य
b. पाल राज्य
c. राष्ट्रकूट राज्य
d. पल्लव राज्य

Ans: b. पाल राज्य

5. किस स्थान से प्राप्त अभिलेख से विदित होता है कि नागभट्ट द्वितीय ने तुरुष्क तथा सैन्धव को पराजित किया?

a. भोपाल
b. जयपुर
c. कन्नौज
d. ग्वालियर

Ans: d. ग्वालियर

6. उत्तर वैदिक काल में न्यायालय को क्या कहा जाता था?

a. सभा
b. समिति
c. विश
d. विदथ

Ans: d. विदथ

7. “यदि पुरोहित बलि नहीं देंगे तो सूर्योदय नहीं होगा”, यह उक्ति किस ग्रंथ की है?

a. उपनिषद
b. शतपथ ब्राह्मण
c. वेद
d. उपवेद

Ans: b. शतपथ ब्राह्मण

8. निम्नलिखित में से किस विषय के क्षेत्र में हड़प्पाकालीन सभ्यता में विभिन्नता पाई जाती है?

a. नगर योजना
b. ईटों का आकार
c. बाट एवं नाप प्रणाली
d. घरों का आकार

Ans: d. घरों का आकार

9. ‘वहाबी आन्दोलन’ का दमन किसने किया था?

a. लॉर्ड एलगिन प्रथम
b. सर जॉन लारेंस
c. पेथिक लॉरेंस
d. लॉर्ड एलगिन द्वितीय

Ans: a. लॉर्ड एलगिन प्रथम

10. ’दसराज्ञ युद्ध’ का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है?

a. शांतनु
b. देवापि
c. सुदास
d. दिवोदास

Ans: c. सुदास

11. हड़प्पा संस्कृति के स्थलों का सर्वाधिक संकेंद्रण निम्नांकित में से किसके किनारे प्राप्त हुआ है?

a. सतलुज
b. सिंधु
c. घग्घर-हाकरा
d. रावी

Ans: c. घग्घर-हाकरा

12. ‘अशोक तथा मौर्य साम्राज्य का पतन’ निम्नलिखित में से किसकी रचना है?

a. रोमिला थापर
b. हेमचंद्र रायचौधरी
c. रामचन्द्र शुक्ल
d. वीर सावरकर

Ans: a. रोमिला थापर

13. 972 ई. में किस शासक ने राष्ट्रकूटों की राजधानी मान्यखेत पर आक्रमण कर तहस-नहस कर डाला?

a. पल्लव शासक दन्तिवर्मन
b. चोल शासक राजेन्द्र चोल
c. परमार शासक सीयक
d. चन्देल शासक यशोवर्मन

Ans: c. परमार शासक सीयक

14. निम्नलिखित में से किस स्थान पर शैव शिक्षा केन्द्र नहीं था?

a. कश्मीर
b. श्रृंगेरी
c. मदुरई
d. माउण्ट आबू

Ans: d. माउण्ट आबू

15. ताम्र मूर्तियों का एक निधान, जिसे प्राय: हड़प्पा संस्कृति काल से सम्बद्ध किया जाता है, निम्नांकित स्थान से प्राप्त हुआ है?

a. दैमाबाद
b. ब्रह्मगिरि
c. इनामगाँव
d. नासिक

Ans: a. दैमाबाद

16. ऋग्वैदिक काल में ‘निष्क’ किस अंग का आभूषण था?

a. गला
b. कान
c. कमर
d. पैर

Ans: a. गला

17. सुमेरिया के सूसा नगर से प्राय 30 मोहरों का जिस सिन्धु नगर से सम्बन्ध है, वह है-

a. मोहनजोदड़ो
b. लोथल
c. दैमाबाद
d. कालीबंगा

Ans: b. लोथल

18. अशोक के किस अभिलेख में यह उल्लेख है कि उसने लुम्बिनी गाँव के धार्मिक कर माफ़ कर दिये और मालगुज़ारी के रूप में आठवाँ हिस्सा तय किया।

a. शहबाजगढ़ी
b. रुम्मिनदेई
c. मानसेहरा
d. सारनाथ

Ans: b. रुम्मिनदेई

19. निम्न में से किस वैज्ञानिक को वर्ष 1917 में ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान की गई थी?

a. होमी जहाँगीर भाभा
b. सत्येंद्रनाथ बोस
c. हरगोबिन्द खुराना
d. जगदीश चंद्र बोस

Ans: d. जगदीश चंद्र बोस

20. ’बक्सर का युद्ध’ कब लड़ा गया था?

a. 22 अक्टूबर, 1764
b. 24 अक्टूबर, 1765
c. 28 अक्टूबर, 1766
d. 30 अक्टूबर, 1768

Ans: a. 22 अक्टूबर, 1764

21. सिन्धु घाटी के लोगों को संभवत: निम्नलिखित में से किस प्रसाधन और श्रृंगार सामग्री की जानकारी नहीं थी?

a. ताम्र दर्पण
b. हाथी दाँत के कंघे
c. सुरमा लगाने की सलाइयाँ
d. केश रंग रोगन (खिजाब)

Ans: d. केश रंग रोगन (खिजाब)

22. निम्न में से किस उपनिषद में मृत्यु सम्बंधी चर्चा की गई है?

a. केन
b. कठोपनिषद
c. श्वेताश्वेतर
d. मुण्डक

Ans: b. कठोपनिषद

23. ”जगत ईश्वर है और ईश्वर ही हमारी आत्मा है”, इस विचारधारा को निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में प्रतिपादित किया गया है?

a. ऋग्वेद
b. ब्राह्मण
c. उपनिषद
d. ब्रह्मसूत्र

Ans: d. ब्रह्मसूत्र

24. उत्तर वैदिक काल में कौन-सा कराधान से सम्बंधित विचार सत्य है?

a. ब्राह्मणों पर कर का भार था।
b. केवल वैश्यों पर कर का भार था।
c. केवल क्षत्रियों पर कर का भार था।
d. मात्र शूद्रों पर ही कर का भार था।

Ans: b. केवल वैश्यों पर कर का भार था।

25. पूर्व वैदिक काल में राजा पर किसका नियन्त्रण रहता था?

a. पुरोहित और सेनानी
b. गण और विदथ
c. सभा और समिति
d. परिषद और समिति

Ans: c. सभा और समिति

26. कश्मीर में ‘उत्पल वंश’ की स्थापना किसने की थी?

a. अवंतिवर्मन
b. ललितादित्य मुक्तापीड
c. रानी दिद्दा
d. हर्ष

Ans: a. अवंतिवर्मन

27. हड़प्पाकालीन लोग किसके साथ समृद्ध व्यापार करते थे?

a. अफ़ग़ानिस्तान
b. मेसोपोटामिया
c. बहरीन
d. उपर्युक्त सभी

Ans: d. उपर्युक्त सभी

28. किस सिक्ख गुरु ने फ़ारसी में ‘जफ़रनामा’ लिखा था?

a. गुरु हरराय
b. गुरु हर किशन सिंह
c. गुरु गोबिन्द सिंह
d. गुरु तेग़ बहादुर

Ans: c. गुरु गोबिन्द सिंह

29. ‘ठगी प्रथा’ के उन्मूलन से सम्बद्ध गवर्नर-जनरल कौन था?

a. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
b. लॉर्ड विलियम बैंटिक
c. लॉर्ड डलहौज़ी
d. लॉर्ड रिपन

Ans: b. लॉर्ड विलियम बैंटिक

30. निम्न में से किस राज्य के शासक ‘नवाब वज़ीर’ कहलाते थे?

a. अवध
b. बंगाल
c. कर्नाटक
d. बीजापुर

Ans: a. अवध

31. निम्नलिखित में से कौन ‘आर्यन पेशवा’ के नाम से मशहूर थे?

a. बालाजी बाजीराव
b. नाना फड़नवीस
c. राजा महेन्द्र प्रताप
d. उपरोक्त में कोई नहीं

Ans: c. राजा महेन्द्र प्रताप

32. ‘कविराज मार्ग’ नामक ग्रंथ की रचना करने वाला शासक किस वंश का था?

a. राष्ट्रकूट
b. पाल
c. गंग
d. प्रतिहार

Ans: a. राष्ट्रकूट

33. ’पूना पैक्ट’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित था?

a. दलित वर्ग
b. हिन्दू-मुस्लिम एकता
c. संवैधानिक प्रगति
d. शैक्षिक सुधार

Ans: a. दलित वर्ग

34. भारत में बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु ‘राष्ट्रीय आयोग’ की स्थापना कब की गई?

a. 2006
b. 2007
c. 2008
d. 2010

Ans: b. 2007

35. भारत के किस क्रान्तिकारी को 11 अगस्त, 1908 को फ़ाँसी दी गई?

a. प्रफुल्ल चाकी
b. रामप्रसाद बिस्मिल
c. बटुकेश्वर दत्त
d. खुदीराम बोस

Ans: d. खुदीराम बोस

36. सिन्धु सभ्यता में कुम्भकारों के भट्ठों के अवशेष कहाँ से मिले हैं?

a. हड़प्पा
b. कालीबंगा
c. मोहनजोदड़ो
d. लोथल

Ans: c. मोहनजोदड़ो

37. निम्नलिखित में से कौन-सा आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप है?

a. खरोष्ठी
b. ब्राह्मी
c. देवप्रि
d. पालि

Ans: d. पालि

38. सिन्धु घाटी के लोगों द्वारा सबसे अधिक प्रयुक्त की जाने वाली धातु थी-

a. ताम्र
b. कांस्य
c. स्वर्ण और चाँदी
d. टिन

Ans: b. कांस्य

39. ‘मालवा’, ‘गुजरात’ एवं ‘महाराष्ट्र’ किस शासक ने पहली बार जीते?

a. हर्ष
b. स्कन्दगुप्त
c. विक्रमादित्य
d. चन्द्रगुप्त मौर्य

Ans: d. चन्द्रगुप्त मौर्य

40. तमिलों के सबसे प्राचीन देवता कौन थे?

a. कृष्ण
b. शिव
c. मुरूगन
d. मरियम्मा देवी

Ans: c. मुरूगन

41. विभिन्न हड़प्पाकालीन स्थलों से बिखरे हुए अस्थि अवशेषों या कंकालों से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

a. किसी प्रकार का सैनिक आक्रमण।
b. सामूहिक प्राणदंड अथवा नर बलि।
c. मृतकों का अनियमित शवाधान।
d. मलेरिया या किसी अन्य रोगाणुजनित बीमारी से व्यापक मृत्यु या महामारी।

Ans: a. किसी प्रकार का सैनिक आक्रमण।

42. प्राचीन भारत में निम्न में से कहाँ राजतन्त्र था?

a. कौशाम्बी
b. मगध
c. कौशल
d. उपरोक्त सभी

Ans: d. उपरोक्त सभी

43. प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक कौन था, जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपनाया?

a. चन्द्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. समुद्रगुप्त
d. बिन्दुसार

Ans: a. चन्द्रगुप्त मौर्य

44. संगम काल में विदेश व्यापार के विकसित होने में किस कारक को सर्वाधिक सहायक माना जा सकता है?

a. अरब, मिस्र तथा रोम का तमिल प्रदेश से सीधा व्यापारिक मार्ग होना।
b. सुरक्षित समुद्री व्यापार का होना।
c. विदेशों से अधिक माँग की जाने वाली वस्तुओं का अतिरिक्त उत्पादन करना।
d. यवनों द्वारा दक्षिण भारत के कुछ प्रदेशों में उपनिवेश कायम करना।

Ans: a. अरब, मिस्र तथा रोम का तमिल प्रदेश से सीधा व्यापारिक मार्ग होना।

45. हड़प्पा के लोगों के सामान्य घरेलू बर्तन किससे बने होते थे?

a. पत्थर
b. चीनी मिट्टी
c. मिट्टी के अच्छी तरह पकाये गए चित्रांकित बर्तन
d. ताम्र

Ans: c. मिट्टी के अच्छी तरह पकाये गए चित्रांकित बर्तन

46. हड़प्पा निवासियों द्वारा अपने नगरों से पलायन करने का कौन-सा सबसे युक्ति संगत कारण प्रतीत होता है?

a. विदेशी आक्रमण
b. जलीय परिवर्तन
c. पारिस्थितिकी परिवर्तन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: b. जलीय परिवर्तन

47. मगध के अजातशत्रु का सदैव किस गणराज्य के साथ युद्ध रहा?

a. वैशाली
b. कपिलवस्तु
c. दोनों के साथ
d. किसी के साथ नहीं

Ans: a. वैशाली

48. सौन्दरानन्द’ निम्न में से किसकी रचना है?

a. अश्वघोष
b. बाणभट्ट
c. भवभूति
d. भास

Ans: a. अश्वघोष

49. संगम काल की तीन प्रमुख शक्तियों- ‘चोल’, ‘चेर’ और ‘पाण्ड्य’ के मध्य संघर्ष का मुख्य कारण क्या था?

a. साम्राज्यवाद की भावना।
b. उपजाऊ नदी तट वाले भू-भाग पर नियंत्रण की आकांक्षा।
c. व्यापारिक प्रभुत्व स्थापित करने की अभिलाषा।
d. समुद्रतटीय क्षेत्रों पर नियंत्रण करने की इच्छा।

Ans: b. उपजाऊ नदी तट वाले भू-भाग पर नियंत्रण की आकांक्षा।

50. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता हड़प्पाकालीन आंतरिक व्यापार से सम्बंधित नहीं है?

a. व्यापार बहुमुखी था।
b. क्षेत्रीय तथा अंतक्षेत्रीय स्तर पर व्यापार किया जाता था।
c. सार्थवाह व्यापार के साथ-साथ ‘श्रेणी’ और ‘निगमों’ को भी स्थापित किया गया था।
d. यह पूर्णत: वस्तु विनिमय व्यापार था।

Ans: d. यह पूर्णत: वस्तु विनिमय व्यापार था।

51. मोहनजोदड़ो के नगर-दुर्ग में निर्मित विशाल स्नानागार को निम्नलिखित में से किस प्रयोजन के लिए संभवत: प्रयुक्त नहीं किया जाता था?

a. सामूहिक स्नान
b. तैराकी और जल क्रीड़ा
c. कोई अति महत्त्वपूर्ण व्यापक अनुष्ठान तथा सामूहिक सामाजिक जीवन।
d. अनावृष्टि अथवा अन्य किसी आपातकालीन में उपयोग किए जाने के लिए जल संग्रह।

Ans: d. अनावृष्टि अथवा अन्य किसी आपातकालीन में उपयोग किए जाने के लिए जल संग्रह।

52. सिकन्दर के हमले के समय उत्तर भारत पर निम्नलिखित राजवंशों में से किस एक का शासन था?

a. नन्द
b. मौर्य
c. शुंग
d. कण्व

Ans: a. नन्द

53. बिन्दुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहाँ भेजा था?

a. स्वर्णागिरि
b. तक्षशिला
c. उज्जैन
d. तोशालि

Ans: b. तक्षशिला

54. संगमकालीन शासक करिकाल का सम्बन्ध किस राजवंश से था?

a. पाण्ड्य
b. चोल
c. चेर
d. पल्लव

Ans: b. चोल

55. हड़प्पावासियों द्वारा कृष्य फसलें थीं-

a. गेहूँ, यव (जौ) एवं सरसों
b. यव, मूँगफली और चावल
c. गेहूँ, चावल और गन्ना
d. गेहूँ, कपास एवं गन्ना

Ans: a. गेहूँ, यव (जौ) एवं सरसों

56. हड़प्पाकालीन लगभग सभी नगरों में विशाल अन्नागार थे, क्योंकि-

a. करों का भुगतान ‘उपज’ या ‘जिंस’ के रूप में किया जाता था और इसलिए अन्नागार एक प्रकार के सार्वजनिक कोष थे।
b. गाँवों के अतिरिक्त या अधिशेष उत्पादन को नगरों में रखा जाता है।
c. खाद्यान्नों का संग्रह व्यापार के प्रयोजन से किया जाता था।
d. उपयुक्त सभी

Ans: d. उपयुक्त सभी

57. भारत में सिकन्दर की सफलता का कारण क्या था?

a. सिकन्दर शक्तिशाली था।
b. भारत में केंद्रीय शक्ति नहीं थी।
c. सिकन्दर अच्छा प्रशासक था।
d. उसे भारतीय शासकों ने सहायता दी।

Ans: b. भारत में केंद्रीय शक्ति नहीं थी।

58. निम्न में से कौन-सा मौर्य वंश के पतन का कारण नहीं था?

a. उत्तर भारत से विदेशी आक्रमण होने लगे थे।
b. उत्तराधिकारी अयोग्य थे, अत: केन्द्रीकृत शासन कमज़ोर हो गया।
c. आर्थिक दशा खराब हो गई थी।
d. अशोक की नीतियों के प्रति ब्राह्मणों में विद्रोह था।

Ans: a. उत्तर भारत से विदेशी आक्रमण होने लगे थे।

59. संगम के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

a. प्रथम संगम की अध्यक्षता अगत्तियनार ने की।
b. द्वितीय संगम की अध्यक्षता अगत्तियनार और तोलकप्पियम ने बारी-बारी से की।
c. तृतीय संगम की स्थापना नक्कीरर ने की।
d. उपरोक्त सभी

Ans: d. उपरोक्त सभी

60. हड़प्पा सभ्यता में चावल का उत्पादन कहाँ होता था?

a. हड़प्पा
b. लोथल
c. उपरोक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: b. लोथल

61. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता हड़प्पाकालीन भौतिक संस्कृति से सम्बंधित नहीं है?

a. आयताकार नगर योजना।
b. नहर प्रणाली द्वारा सिंचाई व्यवस्था का अभाव।
c. उपकरणों के लिए ताम्र अथवा काँस्य के साथ लोह का प्रयोग।
d. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के विशाल अन्नागार।

Ans: c. उपकरणों के लिए ताम्र अथवा काँस्य के साथ लोह का प्रयोग।

62. गान्धार कला शैली एक संश्लेषण है-

a. भारतीय तथा फ़ारसी कला का
b. भारतीय तथा चीनी कला का
c. भारतीय तथा तुर्की-अफ़ग़ानी कला का
d. भारतीय तथा यूनानी कला का

Ans: d. भारतीय तथा यूनानी कला का

63. दक्षिण भारत में ईसा पूर्व किस साम्राज्य का विकास हुआ?

a. चोल
b. पाण्ड्य
c. चेर
d. उपरोक्त सभी

Ans: d. उपरोक्त सभी

64. ‘विक्रम संवत’ कब से प्रारम्भ हुआ माना जाता है?

a. 78 ई.
b. 57 ईसा पूर्व
c. 72 ईसा पूर्व
d. 56 ईसा पूर्व

Ans: b. 57 ईसा पूर्व

65. सिन्धु घाटी सभ्यता की मुख्य विशेषता क्या है?

a. नगर निर्माण योजना
b. कला
c. हस्तकला
d. मूर्तिकला

Ans: a. नगर निर्माण योजना

66. भारत में पूर्व हड़प्पा संस्कृति के चरण किस स्थान पर देखे जाते हैं?

a. लोथल
b. कालीबंगा
c. रंगपुर
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: b. कालीबंगा

67. भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम विदेशी शासक कौन था?

a. साइरस
b. डेरियस प्रथम
c. अग्रमीज
d. जेरेक्सस

Ans: a. साइरस

68. निम्न में से चोल वंश का प्रमुख केन्द्र कौन-सा था?

a. मदुरई
b. तंजौर
c. मालाबार
d. काँची

Ans: b. तंजौर

69. भारत में प्रथम स्वर्ण मुद्राएँ किसने चलाईं?

a. कुषाण
b. यूनानी
c. शक
d. पार्थियन

Ans: b. यूनानी

70. हड़प्पा सभ्यता का मानव इतिहास में कौन-सा काल है?

a. मध्य पाषाण काल
b. पुरा पाषाण काल
c. नव पाषाण काल
d. लौह युग

Ans: c. नव पाषाण काल

71. बिम्बिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को कहाँ के राजा की चिकित्सा के लिए भेजा था?

a. कौशल
b. अंग
c. अवन्ति
d. वैशाली

Ans: c. अवन्ति

72. पाण्ड्य वंश का प्रमुख केन्द्र कौन-सा था?

a. मालाबार
b. मदुरई
c. तंजौर
d. उपरोक्त सभी

Ans: b. मदुरई

73. सिन्धु सभ्यता के निवासी सोना-चाँदी कहाँ से मंगाते थे?

a. अफ़ग़ानिस्तान
b. यूनान
c. फ़्राँस
d. मिस्र

Ans: a. अफ़ग़ानिस्तान

74. कनिष्क के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

a. कनिष्क की राजधानी ‘पुरुषपुर’ (पेशावर) थी।
b. वह बौद्ध धर्म का अनुयायी था। उसने बौद्ध धर्म का प्रचार मध्य एशिया तथा सुदूर पूर्व में करवाया।
c. गान्धार कला का विकास इसी काल में हुआ।
d. उपरोक्त सभी सत्य हैं

Ans: d. उपरोक्त सभी सत्य हैं

75. सिन्धु सभ्यता के लोग किस देवता की पूजा करते थे?

a. इन्द्र और वरुण
b. पशुपति
c. ब्रह्मा और विष्णु
d. उपर्युक्त सभी

Ans: b. पशुपति

76. ’दहेज प्रथा’ पर रोक लगाने हेतु देश में ‘दहेज निरोधक अधिनियम’ कब लागू किया गया?

a. 1 जनवरी, 1961
b. 1 अप्रैल, 1961
c. 5 जून, 1961
d. 20 मई, 1961

Ans: d. 20 मई, 1961

77. दिल्ली सल्तनत का वह कौन-सा प्रथम सुल्तान था, जिसने शुद्ध अरबी सिक्के ‘टका’ और ‘जीतल’ को जारी करवाया?

a. क़ुतुबुद्दीन ऐबक
b. इल्तुतमिश
c. मुहम्मद तुग़लक़
d. बलबन

Ans: d. बलबन

78. ’गौड़ीय वैष्णव धर्म’ के संस्थापक कौन थे?

a. रामानन्द
b. चैतन्य महाप्रभु
c. रामानुज
d. निम्बार्क

Ans: b. चैतन्य महाप्रभु

79. क़ुतुबुद्दीन ऐबक ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई थी?

a. दिल्ली
b. लाहौर
c. अजमेर
d. लखनौती

Ans: d. लखनौती

80. भारत के किस क्षेत्र में ‘फ़िरदौसी सिलसिला’ लोकप्रिय था?

a. दिल्ली तथा उसका सीमावर्ती क्षेत्र
b. सिन्ध
c. बिहार
d. दक्कन

Ans: c. बिहार

81. ’प्रारम्भिक तुर्क’ या ‘आदि तुर्क’ शासकों में से किसे उसकी उदारता के कारण ‘लाखबख़्श’ कहा गया?

a. इल्तुतमिश
b. बलबन
c. क़ुतुबुद्दीन ऐबक
d. रज़िया सुल्तान

Ans: c. क़ुतुबुद्दीन ऐबक

82. “एक पत्थर की पूजा होती है तो दूसरे को पैरों तले रौंदा जाता है, यदि एक भगवान है तो दूसरा भी भगवान है।” यह कथन किसका है?

a. कबीर
b. तुलसीदास
c. तुकाराम
d. नामदेव

Ans: d. नामदेव

83. मध्य काल का वह प्रथम युद्ध कौन-सा था, जो जल एवं स्थल दोनों पर लड़ा गया?

a. 1529 का घाघरा का युद्ध
b. 1576 का हल्दी घाटी का युद्ध
c. 1556 का पानीपत का द्वितीय युद्ध
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: a. 1529 का घाघरा का युद्ध

84. निम्नलिखित में से कौन सल्तनत कालीन इतिहासकार नहीं था?

a. अब्बास ख़ान शेरवानी
b. अमीर ख़ुसरो
c. जियाउद्दीन बरनी
d. मिनहाज-उस-सिराज

Ans: a. अब्बास ख़ान शेरवानी

85. ’कादिरी सिलसिले’ के संस्थापक कौन थे?

a. शेख़ अब्दुल कादिर जिलानी
b. शेख़ सलीम
c. शेख़ हमीदुद्दीन
d. बाबा फ़रीद

Ans: a. शेख़ अब्दुल कादिर जिलानी

86. विट्ठलनाथ किसके पुत्र थे?

a. तुकाराम
b. नामदेव
c. रामानन्द
d. बल्लभाचार्य

Ans: d. बल्लभाचार्य

87. “यदि मैं अपने एक ग़ुलाम को पालकी में बिठा दूँ तो मेरे आदेश पर मेरे सभी सरदार उसे अपने कन्धों पर उठाकर ले जाएँगे।” यह कथन किस प्रसिद्ध सुल्तान का है?

a. बहलोल लोदी
b. सिकन्दर लोदी
c. इनमें से कोई नहीं

Ans: b. सिकन्दर लोदी

88. विट्ठल (बिठोवा) को किसका अवतार माना जाता है?

a. विष्णु
b. शिव
c. राम
d. कृष्ण

Ans: d. कृष्ण

89. निम्नलिखित में से किसका निर्माण क़ुतुबुद्दीन ऐबक ने नहीं करवाया था?

a. कुव्वत-उल-इस्लाम-मस्जिद
b. अलाई दरवाज़ा
c. अढाई दिन का झोपड़ा
d. क़ुतुब मीनार

Ans: b. अलाई दरवाज़ा

90. निम्नलिखित में से किसने भारत में ‘चिश्ती सिलसिले’ की स्थापना की थी?

a. शेख़ सलीम चिश्ती
b. ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती
c. निज़ामुद्दीन औलिया
d. फ़रीदुद्दीन गंज-ए-शंकर

Ans: b. ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती

91. दिल्ली पर तैमूर लंग के आक्रमण का प्रमुख प्रभाव क्या पड़ा?

a. भारत में मंगोल शासन स्थापित हो गया
b. तुग़लक़ वंश का पतन हो गया
c. इस्लाम भारत का धर्मराज्य घोषित हो गया
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: b. तुग़लक़ वंश का पतन हो गया

92. भारतीय इतिहास में 1527 ई. क्यों प्रसिद्ध है?

a. इब्राहीम लोदी तथा बाबर के युद्ध के कारण
b. राणा सांगा तथा बाबर के युद्ध के कारण
c. हुमायूँ तथा शेरशाह के युद्ध के कारण
d. पानीपत के द्वितीय युद्ध के कारण

Ans: b. राणा सांगा तथा बाबर के युद्ध के कारण

93. ’विक्रमांकदेवचरित’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

a. कल्हण
b. विल्हण
c. हर्ष
d. जयचंद्र

Ans: b. विल्हण

94. निम्न में से किस इतिहासकार का यह विचार है कि मुहम्मद बिन तुग़लक़ ने राजधानी परिवर्तन दक्कन पर प्रभावशाली नियन्त्रण स्थापित करने के लिए किया था?

a. रोमिला थापर
b. स्मिथ
c. बूल्जले हेग
d. आर. पी. त्रिपाठी

Ans: a. रोमिला थापर

95. महाराष्ट्र में रहस्यवादी सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे?

a. नामदेव
b. ज्ञानेश्वर
c. तुकाराम
d. एकनाथ

Ans: b. ज्ञानेश्वर

96. निम्न में से कौन-सा एक असंगत है?

a. शंकरदेव – असम
b. कबीर – उत्तर प्रदेश
c. नरसी मेहता – गुजरात
d. तुकाराम – बंगाल

Ans: d. तुकाराम – बंगाल

97. क़ुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा स्थापित राजवंश को ‘दासवंश’ या ‘मामलुक वंश’ कहना क्यों अनुचित है?

a. क्योंकि क़ुतुबुद्दीन ऐबक के अतिरिक्त इस वंश के अन्य सुल्तान दास नहीं थे।
b. क्योंकि केवल तीन सुल्तान ही अपने प्रारम्भिक जीवन में दास रह चुके थे, और बाद में उन्हें उनके स्वामियों द्वारा दासता से मुक्त कर दिया था।
c. क्योंकि तकनीकी दृष्टि से केवल क़ुतुबुद्दीन ऐबक ने ही अपना जीवन दास के रूप में शुरू किया था।
d. क्योंकि इस वंश के सभी शासक एक परिवार के नहीं थे।

Ans: b. क्योंकि केवल तीन सुल्तान ही अपने प्रारम्भिक जीवन में दास रह चुके थे, और बाद में उन्हें उनके स्वामियों द्वारा दासता से मुक्त कर दिया था।

98. निम्नलिखित में से किसने ‘ऋषि आन्दोलन’ चलाया था?

a. शेख़ नुरुद्दीन
b. चैतन्य महाप्रभु
c. रामानन्द
d. बिठोवा

Ans: a. शेख़ नुरुद्दीन

99. बाबा रामचन्द्र ने कहाँ पर किसानों को संगठित किया?

a. अवध
b. बिहार
c. बंगाल
d. आन्ध्र प्रदेश

Ans: a. अवध

100. 1947 ई. में भारतीय नौसेना के नाविकों ने कहाँ विद्रोह किया था?

a. कोलकाता
b. मद्रास
c. विशाखापटनम
d. मुम्बई

Ans: d. मुम्बई

101. ”ओम नम: शिवाय” की प्रार्थना से प्रारम्भ अभिलेख किन राजवंश के राजाओं ने लिपिबद्ध कराये थे?

a. चौहान
b. चन्देल
c. राष्ट्रकूट
d. चालुक्य

Ans: b. चन्देल

102. भारत की प्रथम राष्ट्रीय समाचार एजेन्सी कौन-सी थी?

a. द इण्डियन रिव्यू
b. द फ़्री प्रेस ऑफ़ इण्डिया
c. द हिन्दुस्तान रिव्यू
d. द एसोसिएट प्रेस ऑफ़ इण्डिया

Ans: d. द एसोसिएट प्रेस ऑफ़ इण्डिया

103. भारत में किस अधिनियम द्वारा ‘दास प्रथा’ का उन्मूलन हुआ?

a. 1829 ई. के अधिनियम द्वारा
b. 1833 के अधिनियम द्वारा
c. 1843 के अधिनियम द्वारा
d. 1858 के अधिनियम द्वारा

Ans: c. 1843 के अधिनियम द्वारा

104. “मैं लोगों को ऐसा हुक्म देता हूँ जो उनके और राज्य के लिए लाभकारी समझता हूँ। मैं नहीं जानता कि वे शरीयत द्वारा अनुमत हैं अथवा नहीं।” निम्न में से यह कथन किसका है?

a. जलालुद्दीन ख़िलजी
b. अलाउद्दीन ख़िलजी
c. ग़यासुद्दीन ख़िलजी
d. मुहम्मद तुग़लक़

Ans: b. अलाउद्दीन ख़िलजी

105. प्लेग कमीश्नर मि. रैण्ड की हत्या किस राष्ट्रवादी ने की थी?

a. दामोदर हरी चापेकर
b. बारींद्र घोष
c. जतीन्द्रनाथ मुखर्जी
d. प्रफुल्ल चाकी

Ans: a. दामोदर हरी चापेकर

106. बंगाल विभाजन (16 अक्टूबर, 1905) को किस रूप में मनाने का सुझाव रबींद्रनाथ टैगोर ने दिया था?

a. एकता दिवस
b. रक्षाबंधन दिवस
c. काला दिवस
d. भाईचारा दिवस

Ans: b. रक्षाबंधन दिवस

107. दिल्ली सल्तनत के समय पानी खींचने के अन्य साधनों के सकिया (रहत) की भिन्नता का प्रमुख लक्षण निम्नांकित का प्रयोग था-

a. लीवर का सिद्धान्त
b. घिरनियाँ
c. गियर तन्त्र
d. मशक

Ans: c. गियर तन्त्र

108. निम्नलिखित में से कौन-सा आयोग सेना से सम्बन्धित था?

a. पील आयोग
b. ऐशले ईडन आयोग
c. उपर्युक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: c. उपर्युक्त दोनों

109. किस इतिहासकार ने इल्तुतमिश को भारत में मुस्लिम प्रभुसत्ता का वास्तविक संस्थापक माना है?

a. आर. पी. त्रिपाठी
b. के. ए. निजामी
c. ए. वी. एम. हबीबुल्लाह
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: a. आर. पी. त्रिपाठी

110. दारा शिकोह की अत्यन्त प्रसिद्ध रचना कौन-सी थी, जिसमें उसने प्रमाणित किया था कि इस्लामी सूफ़ी विचारधाराएँ हिन्दू विचारधाराओं के समान हैं?

a. सकिनतुन-आलिया
b. हस्नतुल-आरिफ़ीन
c. मजमूल बहरैम
d. मुंकिजमिन

Ans: c. मजमूल बहरैम

111. ’ब्लूम फ़ील्ड जाँच’ आयोग निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित था?

a. बारदोली
b. अहमदाबाद
c. नागपुर
d. वालसाड़

Ans: a. बारदोली

112. इल्तुतमिश को अपने शासन काल के दौरान किस मंगोल आक्रमणकारी के ख़तरे का सामना करना पड़ा?

a. हलाकू
b. जलालुद्दीन मंगबरनी
c. चंगेज़ ख़ाँ
d. इनमें में से कोई नहीं

Ans: c. चंगेज़ ख़ाँ

113. प्रथम मुग़ल बादशाह बाबर ने भारत में किस सूफ़ी सिलसिले का प्रचलन किया था?

a. नक़्शबन्दी
b. कादिरी
c. सुहरावर्दी
d. चिश्ती

Ans: a. नक़्शबन्दी

114. बंगाल के किस गवर्नर-जनरल के काल में ‘पिट्स इंडिया एक्ट’ (1784) पारित किया गया?

a. वारेन हेस्टिंग्स
b. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
c. लॉर्ड वेलेज़ली
d. लॉर्ड मिंटो

Ans: a. वारेन हेस्टिंग्स

115. निम्नलिखित में से किस पुस्तक के लेखक मौलाना अबुल कलाम आज़ाद थे?

a. ए नेशन इन मेकिंग
b. इंडिया विन्स फ़्रीडम
c. इंडिया डिवाईडेड
d. इंडियन वॉर ऑफ़ इंडीपेन्डेंस

Ans: b. इंडिया विन्स फ़्रीडम

116. राजशेखर एवं जिनप्रभा सूरि जैसे जैन विद्वानों को किस सुल्तान ने राजकीय संरक्षण दिया?

a. ग़यासुद्दीन तुग़लक़
b. अलाउद्दीन ख़िलजी
c. मुहम्मद बिन तुग़लक़
d. फ़िरोज शाह तुग़लक़

Ans: c. मुहम्मद बिन तुग़लक़

117. कश्मीर के प्रसिद्ध शासक जेन-उल-आबिदीन ने ‘महाभारत’, ‘राजतरंगिणी’ आदि संस्कृत ग्रंथों का अनुवाद किस भाषा में करवाया?

a. उर्दू
b. अरबी
c. फ़ारसी
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: c. फ़ारसी

118. ’आधुनिक भारत’ में हिन्दू धर्म में पहला सुधार आंदोलन निम्न में से कौन-सा था?

a. ब्रह्म समाज
b. आर्य समाज
c. थियोसोफ़िकल सोसाइटी
d. रामकृष्ण मिशन

Ans: a. ब्रह्म समाज

119. ‘राजनीतिक स्वतन्त्रता राष्ट्र की प्राण वायु है”, यह कथन निम्न में से किसका है?

a. मोतीलाल नेहरू
b. व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी
c. अरविन्द घोष
d. महात्मा गाँधी

Ans: c. अरविन्द घोष

120. सिन्धु घाटी की सभ्यता कहाँ तक विस्तृत थी?

a. पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर
b. राजस्थान, बिहार, बंगाल और उड़ीसा
c. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा और बंगाल
d. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलूचिस्तान

Ans: d. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलूचिस्तान

121. कश्मीर के किस शासक को कश्मीरी ‘बड़शाह’ (महान सुल्तान) के नाम से याद करते हैं?

a. जेन-उल-आबिदीन
b. सुल्तान सिकन्दर ‘बुताशिकन’
c. सुल्तान शिहाबुद्दीन
d. सुल्तान क़ुतुबुद्दीन

Ans: a. जेन-उल-आबिदीन

122. ‘ब्रह्म समाज’ का उद्देश्य था-

a. हिन्दू धर्म की बुराइयों पर प्रहार करना
b. एकेश्वरवाद का प्रचार करना
c. उपरोक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: c. उपरोक्त दोनों

123. ’राष्ट्रीय शोक दिवस’ कब मनाया गया था?

a. महात्मा गाँधी की मृत्यु के दिन
b. भारत विभाजन के दिन
c. बंगाल विभाजन के दिन
d. कांग्रेस के विभाजन के दिन

Ans: a. महात्मा गाँधी की मृत्यु के दिन

124. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिन्धु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ हुई?

a. कालीबंगा
b. हड़प्पा
c. चन्हूदड़ों
d. लोथल

Ans: d. लोथल

125. किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उदित हुई?

a. ऋग्वैदिक काल
b. उत्तर-वैदिक काल
c. उत्तर-गुप्त काल
d. धर्मशास्त्र के काल में

Ans: d. धर्मशास्त्र के काल में

126. ’ब्रह्म समाज’ का विरोधी संगठन कौन-सा था, जिसका उद्देश्य ‘सती प्रथा’ सहित अन्य सुधारों का विरोध करना था?

a. धर्म सभा
b. तत्वबोधिनी सभा
c. आर्य समाज
d. प्रार्थना समाज

Ans: a. धर्म सभा

127. श्रीमती ऐनी बेसेन्ट कांग्रेस की अध्यक्ष कब निर्वाचित हुई थीं?

a. कलकत्ता अधिवेशन, 1917
b. मुम्बई अधिवेशन, 1918
c. अमृतसर अधिवेशन, 1919
d. लखनऊ अधिवेशन, 1916

Ans: a. कलकत्ता अधिवेशन, 1917

128. हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था?

a. शिकारी, पुरोहित, किसान, क्षत्रिय
b. विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक
c. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र
d. राजा, पुरोहित, सैनिक और शूद्र

Ans: b. विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक

129. एशिया माइनर स्थित बोगाजकोई का महत्त्व इसलिए है कि-

a. वहाँ जो अभिलेख प्राप्त हुए हैं, उनमें चार वैदिक देवताओं- इन्द्र, वरुण, मित्र, नासत्य- का उल्लेख मिलता है
b. मध्य एशिया व तिब्बत के मध्य एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था
c. वेद के मूल ग्रंथ की रचना यहीं हुई थी
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: a. वहाँ जो अभिलेख प्राप्त हुए हैं, उनमें चार वैदिक देवताओं- इन्द्र, वरुण, मित्र, नासत्य- का उल्लेख मिलता है

130. महायान’ बौद्ध धर्म में ‘बोधिसत्व अवलोकितेश्वर’ को और किस अन्य नाम से जानते हैं?

a. वज्रपाणि
b. मंजुश्री
c. पद्यपाणि
d. मैत्रेय

Ans: c. पद्यपाणि

131. निम्न में से सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के सम्बन्ध में क्या सत्य है?

a. ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं
b. ये मूर्तियों और मन्दिरों दोनों का निर्माण करते थे
c. केवल मंदिरों का निर्माण करते थे, मूर्तियों का नहीं
d. मूर्तियों और मन्दिरों दोनों का ही निर्माण नहीं करते थे

Ans: a. ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं

132. वैदिक युगीन ‘सभा’ क्या थी?

a. गाँवों के व्यावसायिक लोगों की संस्था
b. राजदरबार
c. मंत्रिपरिषद
d. राज्य के समस्त लोगों की एक राष्ट्रीय सभा

Ans: c. मंत्रिपरिषद

133. बौद्ध धर्म के ‘महायान’ और ‘हीनयान’ सम्प्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अन्तर कौन-सा है?

a. अहिंसा पर बल
b. जातिरहित समाज
c. देवी-देवताओं की पूजा
d. स्तूप की पूजा

Ans: c. देवी-देवताओं की पूजा

134. ‘परिशिष्ट पर्व’ जो कि जैन धर्म से सम्बन्धित रचना है, के रचयिता कौन थे?

a. स्वयंभू
b. स्थूलभद्र
c. भद्रबाहु
d. हेमचन्द्र

Ans: d. हेमचन्द्र

135. निम्न में से किसने ‘ऋगार्थ दीपिका’ (ऋग्वेद पर टीका) की रचना की थी?

a. कुम्बन
b. कुट्टन
c. पुगलेन्दि
d. वेंकटमाधव

Ans: d. वेंकटमाधव

136. जैन धर्म ‘श्वेताम्बर’ तथा ‘दिगम्बर’ सम्प्रदायों में कब विभाजित हुआ था?

a. चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में
b. अशोक के समय में
c. कनिष्क के समय में
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: a. चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में

137. जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ द्वारा प्रतिपादित चार महाव्रतों में महावीर स्वामी ने पाँचवें महाव्रत के रूप में क्या जोड़ा?

a. अहिंसा
b. अस्तेय
c. अपरिग्रह
d. ब्रह्मचर्य

Ans: d. ब्रह्मचर्य

138. ’रुद्राम्बा’ किस राजवंश की प्रसिद्ध महिला शासिका थी?

a. काकतीय
b. यादव
c. होयसल
d. पाण्ड्य

Ans: a. काकतीय

139. लोदी वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली सुल्तान किसे माना जाता है?

a. बहलोल लोदी
b. सिकन्दर लोदी
c. इब्राहीम लोदी
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: b. सिकन्दर लोदी

140. किस बहमनी शासक ने प्रसिद्ध सूफ़ी मुहम्मद गेसुदराज ‘बंदानवाज’ को भू अनुदान दिया?

a. ताजुद्दीन फ़िरोज़
b. शिहाबुद्दीन अहमद प्रथम
c. मुर्शिद कुली ख़ाँ
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: a. ताजुद्दीन फ़िरोज़

141. जैन धर्म को अंतिम संरक्षण किस वंश के शासकों ने दिया?

a. बंगाल के पाल
b. बंगाल के सेन
c. गुजरात के चालुक्य
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: c. गुजरात के चालुक्य

142. प्रसिद्ध चोल शासक राजराज प्रथम का मूल नाम क्या था?

a. अरिमोलिवर्मन
b. विजयवर्धन
c. रघुवर्मन
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: a. अरिमोलिवर्मन

143. निम्न में से किसने भूमि मापने के पैमाने का प्रचलन शुरू किया?

a. सिकन्दर लोदी
b. शेरशाह
c. सिकन्दर महान
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: a. सिकन्दर लोदी

144. ‘टोडरमल का पूर्वगामी’ किसे कहा जाता है?

a. महमूद गवाँ
b. मुर्शिद कुली ख़ाँ
c. महमूद शाह बहमनी
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: a. महमूद गवाँ

145. निम्न में से किसने जनता को चार सूत्रीय संदेश- ‘स्वधर्म’, ‘स्वराज्य’, ‘स्वदेशी’ और ‘स्वभाषा’ दिया?

a. ब्रह्म समाज
b. आर्य समाज
c. वेद समाज
d. देव समाज

Ans: b. आर्य समाज

146. परैया’ का क्या अर्थ है?

a. अछूत
b. ब्राह्मण
c. क्षत्रिय
d. वैश्य

Ans: a. अछूत

147. रज़िया सुल्तान को सत्ताच्युत करने में निम्न में से किसका हाथ था?

a. तुर्कों का
b. अफ़ग़ानों का
c. मंगोलों का
d. अरबों का

Ans: a. तुर्कों का

148. बहमनी साम्राज्य का कितने राज्यों में विभाजन हुआ था?

a. 2
b. 3
c. 4
d. 5

Ans: d. 5

149. निम्न में से किसने विवेकानन्द को ‘आधुनिक राष्ट्रीय आंदोलन का आध्यात्मिक पिता’ की संज्ञा दी थी?

a. सुभाषचन्द्र बोस
b. रवीन्द्रनाथ टैगोर
c. महात्मा गाँधी
d. अरविन्द घोष

Ans: a. सुभाषचन्द्र बोस

150. निम्नलिखित में से किस एक ने वर्ष 1916 में लखनऊ में आयोजित ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?

a. ऐनी बेसेन्ट
b. लाला लाजपत राय
c. मोतीलाल नेहरू
d. अम्बिका चरण मजूमदार

Ans: d. अम्बिका चरण मजूमदार

151. अकबर के दरबार में संगीत के द्वारा ‘दीपक राग’ की स्थापना किसने की थी?

a. बैजू बावरा
b. तानसेन
c. स्वामी हरिदास
d. बीरबल

Ans: b. तानसेन

152. लोकसभा का सामान्य निर्वाचन किस वर्ष हुआ?

a. 1948
b. 1948
c. 1950
d. 1952

Ans: d. 1952

153. ”छत्तीसगढ़ का गाँधी” किसे कहा जाता है?

a. चंदूलाल चंद्राकर
b. हरि ठाकुर
c. सुन्दरलाल शर्मा
d. खूबचंद बघेल

Ans: c. सुन्दरलाल शर्मा

154. 1757 ई. के ‘प्लासी के युद्ध’ में राबर्ट क्लाइव ने किसे पराजित किया था?

a. अवध के नवाब वाजिद अलीशाह को
b. बंगाल के नवाब अलीवर्दी ख़ाँ को
c. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को
d. उपरोक्त में से किसी को भी नहीं

Ans: c. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को

155. निम्न में से कौन महान् क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद के पिता थे?

a. विश्वनाथ दत्त
b. रामकृष्ण परमहंस
c. सीताराम तिवारी
d. नरेन्द्रनाथ तिवारी

Ans: c. सीताराम तिवारी

156. सूरत की फूट’ (1907) के बाद कांग्रेस किसके हाथ में आ गई?

a. गरम दल वालों के
b. नरम दल वालों के
c. उग्रवादियों के
d. निष्क्रिय हो गई

Ans: b. नरम दल वालों के

157. किसी समय महात्मा गाँधी के सहयोगी रह चुके, किंतु उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी आंदोलन जिसका नाम ‘आत्म-सम्मान आंदोलन’ था, चलाने वाले कौन थे?

a. पी. त्यागराज शेट्टी
b. छत्रपति साहू महाराज
c. ई. वी. रामास्वामी नायकर
d. ज्योतिबा फुले

Ans: c. ई. वी. रामास्वामी नायकर

158. उत्तरांचल में सम्राट अशोक का एक शिलालेख कहाँ स्थित है?

a. देवप्रयाग
b. कालसी
c. केदारनाथ
d. ऋषिकेश

Ans: c. केदारनाथ

159. निम्नलिखित में से कौन-सी मोहनजोदड़ो की सबसे विशाल इमारत मानी जाती है?

a. विशाल स्नानागार
b. विशाल अन्नागार/धान्यकोठार
c. सभा भवन
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: b. विशाल अन्नागार/धान्यकोठार

160. “अवध में विद्रोह फूटा, इसलिए नहीं कि उस प्रदेश का विलय किया गया, अपितु इसलिए कि तालुकेदारों के साथ बहुत कठोर व्यवहार किया गया।“ यह कथन निम्न में से किसका है?

a. हेनरी लॉरेंस
b. टी. आर. होम्स
c. डिज़रायली
d. पी. ई. राबर्ट्स

Ans: b. टी. आर. होम्स

161. 19वीं सदी में ज्योतिबा फुले के ‘सत्यशोधक समाज’ ने क्या प्रयास किया था?

a. दंभी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथों से नीची जातियों की रक्षा
b. जाति प्रथा पर आक्रमण
c. सतारा में ज़मींदार विरोधी व महाजन विरोधी विप्लव का नेतृत्व
d. अछूतों के लिए पृथक् प्रतिनिधित्व

Ans: a. दंभी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथों से नीची जातियों की रक्षा

162. निम्न में से जेम्स प्रिसेप के सम्बंध में कौन-सा कथन सत्य है?

a. मौर्य काल के विद्वान् थे
b. अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति
c. उपरोक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: b. अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति

163. तमिल का गौरवग्रंथ ‘जीवक चिंतामणि’ किस धर्म से सम्बंधित है?

a. जैन धर्म
b. बौद्ध धर्म
c. हिन्दू धर्म
d. ईसाई धर्म

Ans: a. जैन धर्म

164. हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनायी थी?

a. शतरंज बोर्ड (बिसात) की आकृति
b. गोलाकार पद्धति
c. ग्रीड पद्धति
d. त्रिभुजाकार आकृति

Ans: c. ग्रीड पद्धति

165. “यह केवल डलहौज़ी के निर्माण कार्य (सड़क और तार) ही थे, जो उसने पंजाब में प्रशासन स्थापित किया था, उन्हीं के कारण अंत में विद्रोह शांत हो सक।“ यह कथन निम्न में से किसका है?

a. जॉन लॉरेंस
b. जेम्स आउट्रम
c. टी. आर. होम्स
d. लॉर्ड वेलेज़ली

Ans: c. टी. आर. होम्स

166. निम्न में से किसके द्वारा ‘जय हिंद’ का नारा दिया गया था?

a. जवाहरलाल नेहरू
b. सुभाष चंद्र बोस
c. मोतीलाल नेहरू
d. महात्मा गाँधी

Ans: b. सुभाष चंद्र बोस

167. 1873 ई. में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

a. ज्योतिबा फुले
b. राजा राममोहन राय
c. नारायण गुरु
d. ईश्वरचंद्र विद्यासागर

Ans: a. ज्योतिबा फुले

168. कलिंग के युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?

a. शिलालेख I
b. शिलालेख II
c. शिलालेख XII
d. शिलालेख XIII

Ans: d. शिलालेख XIII

169. निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा सभ्यता में पाई गई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण नहीं हुआ?

a. गाय
b. हाथी
c. गैंडा
d. बाघ

Ans: a. गाय

170. “1857 से पहले के विस्फोट, सैनिक अथवा असैनिक वास्तव में एक ही शृंखला की कड़ियाँ थीं। पहले पृथक-पृथक् उफान मिलकर 1857 का विस्फोट और फिर दावानल बन गया।“ यह कथन किसका है?

a. एलेक्ज़ेंडर डफ़
b. आर. सी. मजूमदार
c. एस. एन. सेन
d. एरिक स्टोक्स

Ans: b. आर. सी. मजूमदार

171. किस वर्ष ‘मुस्लिम लीग’ ने एक पृथक् राष्ट्र का संकल्प (पाकिस्तान प्रस्ताव) स्वीकार किया था?

a. 1907
b. 1922
c. 1940
d. 1931

Ans:

172. निम्न में से किस धर्म सुधारक की मृत्यु भारत से बाहर हुई थी?

a. ज्योतिबा फुले
b. राजा राममोहन राय
c. दयानंद सरस्वती
d. रामकृष्ण परमहंस

Ans: b. राजा राममोहन राय

173. चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया था?

a. 352 ई. पू. में
b. 305 ई. पू. में
c. 173 ई. पू. में
d. 261 ई. पू. में

Ans: b. 305 ई. पू. में

174. निम्न में से किस हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है?

a. लोथल
b. कालीबंगा
c. बणावली
d. रंगपुर

Ans: a. लोथल

175. 1838 में बंगाल में ‘भूमिधारियों की सोसाइटी’ का गठन किया गया था। इस गठन का मुख्य उद्देश्य क्या था?

a. किसानों के हितों का समर्थन करना
b. सरकार की भूराजस्व व्यवस्था का विरोध करना
c. कर मुक्त भूमि के अधिग्रहण का विरोध करना
d. सरकार की नस्ल भेद नीति का विरोध करना

Ans: c. कर मुक्त भूमि के अधिग्रहण का विरोध करना

176. वर्ष 1947 के बाद निम्न में से किस राज्य को भारत संघ में सैनिक कार्रवाई द्वारा बलपूर्वक मिलाया गया?

a. कश्मीर
b. हैदराबाद
c. पटियाला
d. मैसूर

Ans: b. हैदराबाद

177. रामकृष्ण परमहंस का जन्म स्थान था-

a. कमारपुकुर गाँव, हुगली ज़िला
b. नादिया ज़िला
c. वर्धमान ज़िला
d. 24 परगना

Ans: a. कमारपुकुर गाँव, हुगली ज़िला

178. निम्नलिखित में से कौन-सा राजा प्राय: जनता के सम्पर्क में रहता था?

a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
d. बिंदुसार

Ans: b. अशोक

179. कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिन्धु क्षेत्र में हुआ, इसे ग्रीक या यूनान के लोगों ने किस नाम से पुकारा?

a. कॉटन
b. सिन्डन
c. रूई
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: b. सिन्डन

180. राजस्थान के किसान आंदोलनों में सबसे लम्बे समय तक चलने वाला आंदोलन कौन-सा था?

a. भोमट
b. बेंगू
c. मेव
d. बिजौलिया

Ans: d. बिजौलिया

181. ‘प्लासी की लड़ाई’ (1757) में अंग्रेज़ सेना का नेतृत्व किसने किया था?

a. रॉबर्ट क्लाइव
b. हेक्टर मुनरो
c. वारेन हेस्टिंग्स
d. लॉर्ड इर्विन

Ans: a. रॉबर्ट क्लाइव

182. निम्न में से कौन-सा एक समाचार पत्र अबुल कलाम आज़ाद द्वारा प्रकाशित था?

a. अल हिलाल
b. कॉमरेड
c. द इण्डियन सोसियोलॉजिस्ट
d. हरिभूमि

Ans: a. अल हिलाल

183. अशोक ने 261 ई. में कलिंग को जीतने के बाद क्या किया?

a. अपने राज्य की सीमा बढ़ायी
b. विश्व विजय के लिए निकल पड़ा
c. भारी रक्तपात देखकर युद्ध की नीति सदा के लिए त्याग दी
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans: c. भारी रक्तपात देखकर युद्ध की नीति सदा के लिए त्याग दी

184. कौटिल्य द्वारा रचित ‘अर्थशास्त्र’ कितने अधिकरणों में विभाजित है?

a. 11
b. 12
c. 14
d. 15

Ans: d. 15

185. “विदेशी राज्य चाहे कितना ही अच्छा क्यों न हो, स्वदेशी राज्य की तुलना में कभी अच्छा नहीं हो सकता।“ निम्न में से यह कथन किस व्यक्ति का है?

a. लोकमान्य तिलक
b. गोपाल कृष्ण गोखले
c. महात्मा गाँधी
d. दयानंद सरस्वती

Ans: d. दयानंद सरस्वती

186. युवा बंगाल आंदोलन’ के नेता कौन थे?

a. राजा राममोहन राय
b. देवेंद्रनाथ टैगोर
c. हेनरी विवियन डेरोजियो
d. डेविड हेयर

Ans: c. हेनरी विवियन डेरोजियो

187. ‘बक्सर के युद्ध’ (1764) में अंग्रेज़ सेना का नेतृत्व करने वाला निम्न में से कौन था?

a. रॉबर्ट क्लाइव
b. वारेन हेस्टिंग्स
c. हेक्टर मुनरो
d. चार्ल्स आयर कूट

Ans: c. हेक्टर मुनरो

188. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा व लिपि में हैं?

a. प्राकृत व ब्राह्मी
b. संस्कृत व ब्राह्मी
c. पालि व ब्राह्मी
d. इनमें से कोई नहीं

Ans: a. प्राकृत व ब्राह्मी

189. निम्न में से किस स्थान से अशोक के द्विभाषाई (ग्रीक और आरमाइक) अभिलेख प्राप्त हुए हैं?

a. शर-ए-कुना/कंधार
b. मानसेहरा
c. कालसी
d. कलिंग

Ans: a. शर-ए-कुना/कंधार

190. ”समूची प्रजाति के नपुंसक हो जाने का ख़तरा उठाने के मुकाबले मैं हिंसा को हज़ार गुना बेहतर समझता हूँ”। यह कथन निम्न में से किस महापुरुष का है?

a. सुभाषचंद्र बोस
b. सरदार पटेल
c. महात्मा गाँधी
d. लोकमान्य तिलक

Ans: c. महात्मा गाँधी

191. ‘थियोसोफ़िकल सोसाइटी’ ने भारत में कब और कहाँ अपना मुख्य कार्यालय संस्थापित किया?

a. 1882, अडयार
b. 1885, बेलूर
c. 1890, आवडी
d. 1895, वेल्लूर

Ans: a. 1882, अडयार

192. बंगाल का द्वैध शासन कब से कब तक चला था?

a. 1757 से 1767
b. 1764 से 1793
c. 1765 से 1772
d. 1760 से 1793

Ans: c. 1765 से 1772

193. किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए ‘वृषल’ (निम्न कुल) शब्द का प्रयोग किया गया है?

a. ब्राह्मण साहित्य
b. जैन साहित्य
c. मुद्राराक्षस
d. बौद्ध ग्रंथ

Ans: c. मुद्राराक्षस

194. अशोक के समय के मौर्य राजतंत्र के बारे में सही विशेषण क्या है?

a. प्रबुद्ध निरंकुशवाद
b. पैतृक निरंकुशवाद
c. नियंत्रित प्रजातंत्र
d. केंद्रित निरंकुशवाद

Ans: b. पैतृक निरंकुशवाद

195. “यातना की भी एक निश्चित सीमा होती है। यातना बुद्धिमत्ता भी हो सकती है और मूर्खता भी और जब आप सीमा पर पहुँच जायें तो उसके आगे यातना सहना केवल मूर्खता है।“ यह कथन किस महापुरुष का है?

a. महात्मा गाँधी
b. जवाहर लाल नेहरू
c. दादाभाई नौरोजी
d. डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Ans: a. महात्मा गाँधी

196. सिंधु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता कहा जाता है, क्योंकि-

a. सबसे पहले खुदाई हड़प्पा नामक स्थान पर हुई थी
b. हड़प्पा सभ्यता सर्व प्राचीन सभ्यता है
c. हड़प्पा सैंधव सभ्यता की मूल स्थली है
d. हड़प्पा सभ्यता से सैंधवकालीन विशेष जानकारी प्राप्त हुई है

Ans: a. सबसे पहले खुदाई हड़प्पा नामक स्थान पर हुई थी

197. फ़िरोज़शाह तुग़लक़ के शासन काल में हिसामुद्दीन जुनैदी द्वारा आकलित दिल्ली सल्तनत का कुल जमा कितना था?

a. चार करोड़ पचास लाख
b. पाँच करोड़ तीस लाख
c. छ: करोड़ पचहत्तर लाख
d. सात करोड़ चालीस लाख

Ans: c. छ: करोड़ पचहत्तर लाख

198. वर्ष 1939 में कांग्रेस को छोड़ने के पश्चात् सुभाष चंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की थी?

a. इण्डियन फ़्रीडम पार्टी
b. आज़ाद हिंद फ़ौज
c. रिवोल्यूशनरी फ़्रन्ट
d. फ़ारवर्ड ब्लॉक

Ans: d. फ़ारवर्ड ब्लॉक

199. हड़प्पाकालीन सभ्यता के सर्वाधिक घनी आबादी वाले दो नगर निम्न में से कौन-से थे?

a. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा
b. कालीबंगा और लोथल
c. रोपड़ और रंगपुर
d. लोथल और देसलपुर

Ans: a. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा

200. भारत में महिला आंदोलन का आरम्भ मुख्यत: किसकी प्रेरणा से हुआ?

a. सरोजनी नायडू
b. एनी बेसेंट
c. रामाबाई रानाडे
d. हीराबाई टाटा

Ans: c. रामाबाई रानाडे

हम आशा करते है की आपको इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न जरुर पसंद आये होंगे। कृपया आप हमें कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। और अगर आप इन प्रश्नों की Free PDF Download करना चाहते है तो आप हमारे Telegram Group से जुड़ जाइये टेलीग्राम से जुड़ने की लिंक हमने नीचे दी है

Join Telegram Group Free PDF Download (All Competitive Exam,GK)

telegram
Add a heading 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *