History Gk In Hindi PDF Download 2022 Hello Friends आज के इस Article में हम आपके लिए लेकर आए हैं इतिहास सामान्य ज्ञान भारत में होने वाली सभी प्रतियोगी एग्जाम में पूछा जाता हे। इतिहास से जितने भी महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते हैं और पिछले एग्जाम में पूछे गए हे उन परीक्षा प्रश्नो को यह समावेशित किया गया हे। ये आप के आगामी एग्जाम जैसे PSC, IAS / PCS, बैंकिंग, IBPS, SSC, रेलवे, UPPSC, RPSC, BPSC, MPPSC, TNPSC, MPSC, KPSC और अन्य प्रतियोगिता परीक्षाएँ में बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे।

इतिहास सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन आंसर Pdf Download जो की आने वाले सभी Exam के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे और आप इसकी Free PDF भी Download कर सकते है यह जानकारी जो हम शेयर कर रहे हैं, बहुत ही उपयोगी हैं| gk history in hindi 2022 इन प्रश्नों से प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेसा प्रश्न पूछे जाते रहते हैंं
history gk in hindi pdf download 2022 सभी Competitive Exam में पूछे जाते रहते है, और आप निचे दिए गए Download बटन पर click करकेे इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न pdf Download कर सकते है, और यह प्रश्न आपकी तैयारी के लिए बहुत ही महत्पूर्ण साबित होंगे gk questions in hindi history with answers 2022
Read This -:
- 150+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर Free PDF Download
- Science Gk In Hindi Pdf 2022 Free PDF Download
- General Science Questions In Hindi PDF 2022 | साइंस के महत्वपूर्ण प्रश्न Free PDF Download
- Science Questions In Hindi Pdf 2022 साइंस के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- History Questions In Hindi | इतिहास सामान्य ज्ञान Free PDF Download
- 1000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Free PDF Download
- [500] SSC Gd Gk Question In Hindi Free PDF Download
- Top 200 हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर pdf Free Download
- मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर Free PDF Download
- Railway Gk Questions In Hindi 2022 रेलवे ग्रुप डी Gk Free PDF Download
- [100] SSC CHSL Gk Questions In Hindi | Free PDF Download
- Top 100 Gk Questions In Hindi PDF 2022 Free PDF Download
- Railway Group D Science Question In Hindi PDF 2022 Free PDF Download
सभी विषयों की Free PDF हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Free Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Telegram Group को Join कर सकते हैं.
History Gk In Hindi PDF Download 2022 | इतिहास सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन आंसर
सूचना : हमारा उद्देश्य अपने सभी छात्रों और मित्रों को सही जानकारी देना है| अगर आपको इन प्रश्न उत्तर में कुछ गलती मिलती है तो हम उसके लिए आपसे माफ़ी मांगते है| और कृपया करके प्रश्न नंबर लिखकर उसका सही उत्तर नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में लिखे जिससे बाकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके.
1. सिन्हासन पर बैठने के बाद अशोक ने कौन-सी उपाधि धारण की?
a. जनानामप्रिय
b. विगतशोक
c. देवानाम्प्रिय
d. धर्मनामप्रिय
Ans: c. देवानाम्प्रिय
2. समुद्रगुप्त के काल का इतिहास जानने का सबसे महत्त्वपूर्ण साधन क्या है?
a. इलाहाबाद स्तम्भ पर उत्कीर्ण लेख
b. मधुबनी का उत्कीर्ण लेख
c. साँची गुफ़ा अभिलेख
d. भरहुत भित्तिचित्र
Ans: a. इलाहाबाद स्तम्भ पर उत्कीर्ण लेख
3 .निम्न में से कौन ‘भारतीय क्रांति की माँ’ कहलाती हैं?
a. एनी बेसेंट
b. सरोजनी नायडू
c. रामा बाई
d. भीकाजी-रुस्तम कामा
Ans: a. एनी बेसेंट
4. गाँधी जी द्वारा असहयोग आन्दोलन कब वापस ले लिया गया?
a. 12 फ़रवरी, 1922
b. 13 अप्रैल, 1919
c. 5 मार्च, 1931
d. फ़रवरी, 1928
Ans: a. 12 फ़रवरी, 1922
5. बेटन योजना योजना कब घोषित की गई थी?
a. 14 अगस्त, 1947
b. 12 जुलाई, 1946
c. 3 जून, 1947
d. 13 अगस्त, 1948
Ans: 3 जून, 1947
6 .”पूर्व एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जहाँ विद्यार्थी को कभी प्रमाणपत्र नहीं मिलता”, यह कथन किसका है?
a. लॉर्ड कर्ज़न
b. लॉर्ड डफ़रिन
c. विन्सटन चर्चिल
d. विलियम हन्टर
Ans: a. लॉर्ड कर्ज़न
7. ‘कैबिनेट मिशन’ की नियुक्ति क्लीमेंट एटली के मंत्रिमंडल द्वारा 1946 में की गई थी। इसका अध्यक्ष कौन था?
a. ए. वी. अलेक्ज़ेंडर
b. स्टेफ़ोर्ड क्रिप्स
c. पैथिक लॉरेन्स
d. लॉर्ड वेवेल
Ans: c. पैथिक लॉरेन्स
8. सर्वप्रथम किस योजना में भारतीयों के लिए ‘अपने संविधान’ की बात कही गई थी?
a. अगस्त प्रस्ताव
b. वेवेल योजना
c. कैबिनेट मिशन
d. क्रिप्स योजना
Ans: a. अगस्त प्रस्ताव
9. किस घटना के पश्चात् महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश सरकार को ‘शैतानी लोग’ कहा था?
a. जलियाँवाला बाग़ हत्याकाण्ड
b. रौलट एक्ट पास होने के पश्चात
c. साम्प्रदायिक निर्णय के पश्चात
d. 1942 में क्रांतिकारियों पर हवाई हमलों के बाद
Ans: b. रौलट एक्ट पास होने के पश्चात
10. द्वैध शासन प्रणाली का प्रारम्भ किस वर्ष में हुआ?
a. 813 ई.
b. 833 ई.
c. 791 ई.
d. 784 ई.
Ans: d. 784 ई.
11. शिवाजी द्वारा प्राप्त किये गए किस क़िले पर उन्होंने रायगढ़ का क़िला बनवाया, जो भविष्य में उनकी राजधानी बना?
a. तोरण
b. जंजीरा
c. विजयदुर्ग
d. पुरन्दर
Ans: a. तोरण
12. निम्नलिखित में से किस प्रस्तर-कालीन स्थल से गर्त निवास का साक्ष्य प्राप्त हुआ है?
a. टेक्कलकोट
b. बुर्ज़होम
c. संगनकल्लू
d. उटनूर
Ans: b. बुर्ज़होम
13. निम्नांकित संस्कारों में से किसका शिक्षा की समाप्ति से सम्बन्ध है?
a. चूड़ाकरण
b. उपनयन
c. समावर्तन
d. सीमन्तोन्नयन
Ans: c. समावर्तन
14. ‘महाराष्ट्र धर्म’ का प्रणेता किसे माना जाता है?
a. ज्ञानेश्वर
b. रामदास
c. नामदेव
d. तुकाराम
Ans: a. ज्ञानेश्वर
15. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
a. गुलबदन बेगम – हुमायूँनामा
b. ख्वान्द मीर – क़ानून-ए-हुमायूँनी
c. जियाउद्दीन बरनी – तारीख-ए-फिरोजशाही
d. ख्वाजा कला – तज्किर-ए-हुमायूँ एवं अकबर
Ans: a. गुलबदन बेगम – हुमायूँनामा
16. ’मत्तविलास प्रहसन’ नामक नाटक के रचयिता कौन थे?
a. हर्ष
b. वीर राजेन्द्र
c. जयदेव
d. महेन्द्र वर्मन
Ans: d. महेन्द्र वर्मन
17. ‘सीरी’ नामक नगर की स्थापना किसने की थी?
a. कैकुबाद
b. जलालुद्दीन ख़िलजी
c. अलाउद्दीन ख़िलजी
d. ग़यासुद्दीन ख़िलजी
Ans: c. अलाउद्दीन ख़िलजी
18. निम्नलिखित में से किसने भारत में प्रथम अंग्रेज़ी भाषा का समाचार पत्र प्रकाशित किया?
a. रवीन्द्रनाथ टैगोर
b. गंगाधर भट्टाचार्य
c. मृत्युंजय विद्यालंकार
d. राजा राममोहन राय
Ans: c. मृत्युंजय विद्यालंकार
19. मंगोल आक्रमणकारी कुतलुग ख़्वाजा ने भारत पर किसके शासन काल में आक्रमण किया?
a. बलबन
b. ग़यासुद्दीन तुग़लक़
c. अलाउद्दीन ख़िलजी
d. इल्तुतमिश
Ans: c. अलाउद्दीन ख़िलजी
20. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक हुमायूँ के शासन के बारे में सूचना देती है?
a. तारीख़-ए-रशीदी
b. तबकात-ए-नासिरी
c. फ़ुतुहुस्सलातीन
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. तारीख़-ए-रशीदी
21. निम्नलिखित में से कौन एक समाज सुधार आंदोलन से जुड़ा हुआ नहीं था?
a. ब्रह्मरामजी मालाबारी
b. मोहनदास करमचंद गाँधी
c. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
d. रमेश चन्द्र दत्त
Ans: d. रमेश चन्द्र दत्त
22. निम्नलिखित में से किस स्थान पर गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था?
a. कौशाम्बी
b. लुम्बनी
c. कपिलवस्तु
d. सारनाथ
Ans: b. लुम्बनी
23. निम्नलिखित में से कौन सम्राट अशोक के पिता थे?
a. चन्द्रगुप्त मौर्य
b. अजातशत्रु
c. बिन्दुसार
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. बिन्दुसार
24. ”आपका कोई भी काम महत्त्वहीन हो सकता है, पर महत्त्वपूर्ण यह है कि आप कुछ करें।” यह कथन किस महापुरुष का है?
a. महात्मा गाँधी
b. मदनमोहन मालवीय
c. सरदार पटेल
d. भगत सिंह
Ans: a. महात्मा गाँधी
25. सन 1917 से 1924 तक अहमदनगर के पहले ‘भारतीय निगम आयुक्त’ के रूप में किसने सेवाएँ प्रदान की थीं?
a. सी. राजगोपालाचारी
b. वल्लभ भाई पटेल
c. बाल गंगाधर तिलक
d. गणेशशंकर विद्यार्थी
Ans: b. वल्लभ भाई पटेल
26. वेदान्त दर्शन पर उल्लिखित ग्रंथ ‘खण्डन-खाद्य’ की रचना उम्बेक ने की थी। उम्बेक किस विद्वान् का छद्म नाम है?
a. भवभूति
b. कालिदास
c. भास
d. अश्वघोष
Ans: a. भवभूति
27. कौटिल्य के अर्थशास्त्र को खोज निकालने एवं उस पर प्रामाणिक प्रकाश डालने का श्रेय किस इतिहासकार को प्राप्त है?
a. डॉ. जौली
b. विण्टरनित्स
c. आचार्य शामशास्त्री
d. डी. आर. भंडारकर
Ans: c. आचार्य शामशास्त्री
28. दिल्ली की राजगद्दी पर अफ़ग़ान शासकों के शासन का निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कालानुक्रम है?
a. सिकन्दर शाह लोदी, इब्राहीम लोदी, बहलोल लोदी
b. सिकन्दर शाह लोदी, बहलोल लोदी, इब्राहीम लोदी
c. बहलोल लोदी, सिकन्दर शाह लोदी, इब्राहीम लोदी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: c. बहलोल लोदी, सिकन्दर शाह लोदी, इब्राहीम लोदी
29. बौद्ध धर्म की किस शाखा ने मंत्र, हठयोग, तांत्रिक आचारों को प्रधानता दी?
a. महायान
b. वज्रयान
c. हीनयान
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: b. वज्रयान
30. सुरकोटदा किसलिए प्रसिद्ध है?
a. परिपक्व हड़प्पा संस्कृति के लिए
b. घोड़े की हड्डियों के अवशेषों के लिए
c. युगल शवाधान के लिए
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: b. घोड़े की हड्डियों के अवशेषों के लिए
31. हड़प्पा सभ्यता की दो सबसे महत्त्वपूर्ण फसलें कौन-सी थीं?
a. गेहूँ और जौ
b. तिल और सरसों
c. धान और मटर
d. कपास और गन्ना
Ans: a. गेहूँ और जौ
32. ’अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस’ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
a. बाल गंगाधर तिलक
b. लाला लाजपत राय
c. विपिनचन्द्र पाल
d. अरबिन्दो घोष
Ans: b. लाला लाजपत राय
33. ‘स्ट्रेची आयोग’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित था?
a. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से
b. शिक्षा से
c. स्थानीय स्वायत्त शासन से
d. अकाल से
Ans: d. अकाल से
34. निम्नलिखित में से कौन ‘क्रिप्स मिशन’ के साथ कांग्रेस के आधिकारिक वार्ताकार थे?
a. महात्मा गांधी एवं सरदार पटेल
b. आचार्य जे. बी. कृपलानी एवं सी. राजगोपालाचारी
c. पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना आज़ाद
d. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं रफ़ी अहमद क़िदवई
Ans: c. पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना आज़ाद
35. ‘आर्य महिला सभा’ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
a. राजकुमारी अमृत कौर
b. नेली सेनगुप्ता
c. दुर्गाबाई देशमुख
d. पंडिता रमाबाई
Ans: b. नेली सेनगुप्ता
36. निम्नलिखित में से किसने ‘विधवा विवाह मंडल’ की स्थापना की थी?
a. बाल गंगाधर तिलक
b. गोपाल कृष्ण गोखले
c. महादेव गोविंद रानाडे
d. विनायक दामोदर सावरकर
Ans: b. गोपाल कृष्ण गोखले
37. अनेकांतवाद निम्नलिखित में से किसका क्रोड सिद्धांत एवं दर्शन है?
a. बौद्ध
b. जैन
c. सिक्ख
d. वैष्णव
Ans: b. जैन
38. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहाँ अवस्थित है?
a. भद्राचलम
b. चिदम्बरम
c. हम्पी
d. श्रीकालहस्ति
Ans: c. हम्पी
39. निम्नलिखित में से किसने ‘विधवा विवाह मण्डल’ की स्थापना की थी?
a. गोपाल कृष्ण गोखले
b. वी. डी. सावरकर
c. एम. जी. रानाडे
d. स्वामी सहजानंद सरस्वती
Ans: c. एम. जी. रानाडे
40. किस स्थान पर ‘वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट’ लागू नहीं हुआ था?
a. कोलकाता
b. मुम्बई
c. चेन्नई
d. हैदराबाद
Ans: c. चेन्नई
41. समाचार पत्रों के इतिहास में निम्न में से कौन-सा अख़बार ब्रिटिश सरकार का समर्थक और भारतीयों का आलोचक था?
a. पायनियर
b. स्टेट्समैन
c. हिन्दुस्तान स्टैण्डर्स
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: a. पायनियर
42. पुस्तक “अनहैप्पी इण्डिया” के लेखक कौन थे?
a. बाल गंगाधर तिलक
b. लाला लाजपत राय
c. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
d. जवाहरलाल नेहरू
Ans: b. लाला लाजपत राय
43. गुप्तकालीन प्रशासन में नगर के मुख्य अधिकारी को क्या कहा जाता था?
a. भोक्ता
b. नगरश्रेष्ठि
c. पुरपाल
d. गौल्मिक
Ans: c. पुरपाल
44. निम्न में से किस क्रांतिकारी ने ‘राणा प्रताप’, ‘सम्राट चन्द्रगुप्त’ और ‘भारत दुर्दशा’ नामक नाटकों में अभिनय किया था?
a. भगत सिंह
b. सुभाष चन्द्र बोस
c. करतार सिंह सराभा
d. रामप्रसाद बिस्मिल
Ans: a. भगत सिंह
45. कुषाण शासक कनिष्क के निर्माण कार्यों का निरीक्षक अभियन्ता अधिकारी कौन था?
a. अग्रमस
b. विम तक्षम
c. अगेसिलोस
d. मोअस
Ans: c. अगेसिलोस
46. इतिहास में दूसरी जैन सभा कहाँ पर आयोजित हुई थी?
a. वल्लभीपुर
b. पाटलिपुत्र
c. कश्मीर
d. वैशाली
Ans: a. वल्लभीपुर
47. वेंगी के युद्ध में चोल नरेश ‘करिकाल’ से पराजित होकर किस चेर राजा ने आत्महत्या कर ली?
a. उदियनजेरल
b. पलयानैशेल्केलु कुट्टवन
c. धर्मपरायण कुट्टवन
d. नेदुनजेरल आदन
Ans: d. नेदुनजेरल आदन
48. भीमराव आम्बेडकर की पढ़ाई-लिखाई में किसने सर्वाधिक सहयोग दिया?
a. जूनागढ़ के नवाब ने
b. मैसूर के महाराज ने
c. बड़ौदा के महाराज ने
d. नाभा के महाराज ने
Ans: c. बड़ौदा के महाराज ने
49. लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारतीय समाज में कई सुधार कार्य किए थे। निम्न में से कौन-सा कार्य उन्होंने नहीं किया?
a. सती प्रथा उन्मूलन
b. नर बलि उन्मूलन
c. ठगी उन्मूलन
d. विधवा विवाह
Ans: d. विधवा विवाह
50. हीरा उत्खनन किससे सम्बन्धित है?
a. फ़तेहपुर सीकरी
b. आगरा
c. गोलकुंडा
d. लाहौर
Ans: c. गोलकुंडा
51. नीचे उत्तर वैदिक साहित्य से ज्ञात राजाओं एवं राज्यों के नाम दिये गए हैं। इनमें से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
a. अजातशत्रु – काशी
b. अश्वपति – बाहीक
c. जनक – विदेह
d. जनमेजय – कुरु-पंचाल
Ans: a. अजातशत्रु – काशी
52. विख्यात पुराणों के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान भगवान शिव द्वारा अपने ‘लकुलीश अवतार’ के लिए चुना गया था?
a. श्रीशैल
b. काशी
c. उज्जयिनी
d. कायावरोहन
Ans: d. कायावरोहन
53. महाराष्ट्र में ‘गणपति उत्सव’ आरंभ करने का श्रेय किसको प्राप्त है?
a. वल्लभभाई पटेल
b. बाल गंगाधर तिलक
c. शिवाजी
d. विपिन चन्द्र पाल
Ans: b. बाल गंगाधर तिलक
54. किस राष्ट्रकूट शासक ने एलोरा के पर्वतों को काटकर प्रसिद्ध ‘कैलाश मन्दिर’ का निर्माण करवाया था?
a. इन्द्र तृतीय
b. कृष्ण प्रथम
c. ध्रुव धारावर्ष
d. कृष्ण तृतीय
Ans: b. कृष्ण प्रथम
55. वेंगी के चालुक्य वंश का संस्थापक कौन था?
a. कुब्ज विष्णुवर्धन
b. विजयादित्य
c. इन्द्रवर्धन
d. जयसिंह जगदेकमल्ल
Ans: a. कुब्ज विष्णुवर्धन
56. किस भारतीय ने सर्वप्रथम अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा लागू करने के लिए सदन में विधेयक प्रस्तुत किया था?
a. मदन मोहन मालवीय
b. महात्मा गाँधी
c. गोपाल कृष्ण गोखले
d. जवाहरलाल नेहरू
Ans: c. गोपाल कृष्ण गोखले
57. ‘गोत्र’ व्यवस्था प्रचलन में कब आई?
a. ऋग्वैदिक काल में
b. उत्तर वैदिक काल में
c. सैन्धव काल में
d. सूत्रकाल में
Ans: b. उत्तर वैदिक काल में
58. ’राजगृह’ में महावीर स्वामी ने सर्वाधिक निवास किस ऋतु में किया?
a. ग्रीष्म ऋतु
b. वर्षा ऋतु
c. शीत ऋतु
d. बसन्त ऋतु
Ans: b. वर्षा ऋतु
59. जैन धर्म के पहले तीर्थंकर के रूप में किसे जाना जाता है?
a. महावीर स्वामी
b. ऋषभदेव
c. पार्श्वनाथ
d. अजितनाथ
Ans: b. ऋषभदेव
60. आदि जैन ग्रंथों की भाषा क्या थी?
a. संस्कृत भाषा
b. प्राकृत भाषा
c. पालि भाषा
d. अपभ्रंश भाषा
Ans: b. प्राकृत भाषा
61. बौद्ध धर्म के ‘त्रिरत्न’ के बारे में क्या असत्य है?
a. स्तूप
b. धम्म
c. संघ
d. बुद्ध
Ans: a. स्तूप
62. ‘श्रीमद्भागवत’ की रचना किसने की थी?
a. कृष्ण
b. विश्वामित्र
c. वेदव्यास
d. संकर्षण
Ans: c. वेदव्यास
63. किस उपनिषद को बुद्ध से भी प्राचीन माना जाता है?
a. कठोपनिषद
b. छान्दोग्य उपनिषद
c. बृहदारण्यकोपनिषद
d. मुण्डकोपनिषद
Ans: a. कठोपनिषद
64. महात्मा बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके शरीर के अवशेषों पर कितने स्तूपों का निर्माण किया गया?
a. 5
b. 6
c. 8
d. 9
Ans: c. 8
65. बुद्ध के प्रारम्भिक अनुयायियों में सर्वाधिक संख्या किसकी थी?
a. क्षत्रियों की
b. ब्राह्मणों की
c. वैश्यों की
d. शूद्रों की
Ans: b. ब्राह्मणों की
66. ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ किस महापुरुष के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है?
a. स्वामी विवेकानन्द
b. सरदार भगत सिंह
c. शचीन्द्रनाथ सान्याल
d. मास्टर सूर्यसेन
Ans: a. स्वामी विवेकानन्द
67. ’अपधर्मी को अपधर्म, परम्परावादी को धर्म किंतु इत्र विक्रेता के हृदय को गुलाब पंखुड़ी का पराग प्रिय होता है।’ यह कवित्र किस मध्यकालीन लेखक द्वारा रचा गया है?
a. अमीर ख़ुसरो
b. अबू फौजी
c. अबुल फ़ज़ल
d. लाहौरी
Ans: a. अमीर ख़ुसरो
68. ‘साइमन कमीशन’ की घोषणा कब की गई थी?
a. 8 नवम्बर, 1927 ई.
b. 10 नवम्बर, 1928 ई.
c. 11 नवम्बर, 1927 ई.
d. 7 नवम्बर, 1928 ई.
Ans: a. 8 नवम्बर, 1927 ई.
69. 1909 के अधिनियम में क्या पहली बार प्रस्तावित किया गया था?
a. पृथक् मतदान
b. द्वैध शासन
c. विधायिका सभाएँ
d. विकेन्द्रीकरण
Ans: a. पृथक् मतदान
70. निम्नलिखित में से किसने भारत के भागों से कर संग्रह किया?
a. साइरस
b. कैम्बिसेस प्रथम
c. डेरियस
d. कैम्बिसेस द्वितीय
Ans: c. डेरियस
71. निम्न में से कौन-सी फ़सल हड़प्पा संस्कृति के लोगों को अज्ञात प्रतीत होती है?
a. चावल
b. कपास
c. ज्वार
d. जौ
Ans: c. ज्वार
72. निम्नलिखित में से कौन एक हड़प्पा संस्कृति की सुदूर पश्चिमी बस्ती थी?
a. लोथल
b. सुत्कागेनडोर
c. रंगपुर
d. मांडा
Ans: b. सुत्कागेनडोर
73. ’कनिक्कई’ नामक कर निम्नलिखित में से किस राज्य में वसूला जाता था?
a. चोल साम्राज्य
b. पल्लव साम्राज्य
c. विजयनगर साम्राज्य
d. राष्ट्रकूट साम्राज्य
Ans: c. विजयनगर साम्राज्य
74. भारत के इतिहास के सन्दर्भ में अब्दुल हमीद लाहौरी कौन थे?
a. अकबर के शासन में एक महत्त्वपूर्ण सैन्य कमांडर
b. औरंगज़ेब का एक महत्त्वपूर्ण सामन्त तथा विश्वासपात्र
c. शाहजहाँ के शासन का एक राजकीय इतिहासकार
d. मुहम्मदशाह के शासन में एक इतिवृत्तिकार तथा कवि
Ans: c. शाहजहाँ के शासन का एक राजकीय इतिहासकार
75. सिकन्दर के भारत अभियान के समय उसके साथ कई लेखक भी आये थे। निम्नलिखित में से कौन सिकन्दर का समकालीन नहीं है?
a. अरिस्टयेबुलस
b. नियार्कस
c. यूनेनीस
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: d. इनमें से कोई नहीं
76. दास प्रथा की स्पष्ट अवनति किस शताब्दी के पश्चात् हुई?
a. तेरहवीं शताब्दी
b. चौदहवीं शताब्दी
c. पन्द्रहवीं शताब्दी
d. सोलहवीं शताब्दी
Ans: d. सोलहवीं शताब्दी
77. ’श्रीनारायण धर्म परिपालन योग आंदोलन’ किसके द्वारा चलाया गया था?
a. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
b. केरल के एजहावा
c. किसान सभा
d. कम्युनिस्ट पार्टी
Ans: b. केरल के एजहावा
78. विजयनगर साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध राजकीय त्यौहार कौन-सा था?
a. बसंत
b. महानवमी
c. रामनवमी
d. विनायक चतुर्थी
Ans: c. रामनवमी
79. निम्नलिखित में से कौन एक आर्य समाज के साथ सम्बद्ध नहीं था?
a. दयानन्द सरस्वती
b. लाला हंसराज
c. पंडित हरदयाल
d. लाला लाजपत राय
Ans: c. पंडित हरदयाल
80. सोशल डेमोक्रेटिक एलायंस’ की स्थापना किसने की थी?
a. कार्ल मार्क्स
b. बाकुनिन
c. मैलिनकौक
d. जॉर्ज फ़ैकानौब
Ans: b. बाकुनिन
81. हड़प्पा सभ्यता की मुद्राएँ किससे निर्मित की जाती थीं?
a. ताँबा
b. सोना
c. मिट्टी
d. काँस्य
Ans: c. मिट्टी
82. कन्फ़्यूशियस किस काल में हुए थे?
a. चाउ वंश
b. हान वंश
c. सुइ वंश
d. तांग वंश
Ans: a. चाउ वंश
83. निम्नलिखित में से किसने प्रथम बार बौद्ध भिक्षुओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय मुक्ति प्रदान की?
a. गौतमीपुत्र शातकर्णी
b. मौर्य सम्राट अशोक
c. बृहद्रथ
d. यज्ञ शातकर्णी
Ans: b. मौर्य सम्राट अशोक
84. भारत के स्वदेशी आंदोलन के दौरान लिखा गया गीत “आमार सोनार बाँसला” ने बांग्लादेश को उसके स्वतंत्रता संग्राम में प्रोत्साहित किया और उसेबांग्लादेश ने राष्ट्रीय गान के रूप में अपनाया। यह गीत किसने लिखा था?
a. रजनीकांत सेन
b. द्विजेन्द्रलाल रॉय
c. मुकुन्द दास
d. रबीन्द्रनाथ ठाकुर
Ans: d. रबीन्द्रनाथ ठाकुर
85. निम्नांकित में से किस शासक ने अपने सिक्कों पर ये अंकित किया था- ‘प्रभुसत्ता हर व्यक्ति को नहीं दी जाती है, बल्कि उसे दी जाती है जो चुना गयाहो’
a. इल्तुतमिश
b. अलाउद्दीन ख़िलज़ी
c. मुहम्मद तुग़लक
d. बहलोल लोदी
Ans: c. मुहम्मद तुग़लक
86. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में उषा मेहता की ख्याति है-
a. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में सहभागिता हेतु
b. भारत छोड़ो आंदोलन की वेला में गुप्त कांग्रेस रेडियो चलाने के लिए
c. आज़ाद हिन्द फ़ौज की एक टुकड़ी का नेतृत्व करने के कारण
d. जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार के गठन में सहायक भूमिका निभाने के लिए
Ans: b. भारत छोड़ो आंदोलन की वेला में गुप्त कांग्रेस रेडियो चलाने के लिए
87. किसके अभिलेखों से ‘जल कर’ का साक्ष्य प्राप्त होता है?
a. गुप्त
b. वाकाटक
c. प्रतिहार
d. गहड़वाल
Ans: a. गुप्त
88. निम्नलिखित में से कौन ‘काकोरी काण्ड’ से संबंधित नहीं था?
a. रामप्रसाद बिस्मिल
b. चन्द्रशेखर आज़ाद
c. अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ
d. मास्टर सूर्य सेन
Ans: d. मास्टर सूर्य सेन
89. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ के संदर्भ में 16 अक्टूबर, 1905 निम्नलिखित कारणों में से किसके लिए प्रसिद्ध है?
a. कलकत्ता के टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक घोषणा की गई थी।
b. बंगाल का विभाजन हुआ।
c. दादाभाई नौरोजी ने घोषणा की कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ का लक्ष्य स्वराज है।
d. लोकमान्य तिलक ने पूना में स्वदेशी आंदोलन प्रारंभ किया।
Ans: b. बंगाल का विभाजन हुआ।
90. सिन्धु सभ्यता से सम्बद्ध किन स्थलों से चावल की खेती के प्रमाण मिले हैं?
a. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा
b. लोथल और रंगपुर
c. कालीबंगा और रोजदी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: b. लोथल और रंगपुर
91. ’व्यक्तिगत सत्याग्रह’ में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था। दूसरा सत्याग्रही कौन था?
a. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
b. पंडित जवाहरलाल नेहरू
c. सी. राजगोपालाचारी
d. सरदार वल्लभभाई पटेल
Ans: b. पंडित जवाहरलाल नेहरू
92. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
a. इक्ता – नागरिक एवं सैन्य सेवा के लिए दिया जाने वाला राजस्व नियत कार्य।
b. मनसब – सल्तनत प्रशासन में अमीरों की अधिकारिक स्थिति।
c. खालसा – मुग़ल सम्राट के सीधे प्रशासनिक अधिकार में आने वाली भूमि।
d. इजारा – राजस्व नियत कार्य की एक अनुबंधात्मक पद्धति।
Ans: b. मनसब – सल्तनत प्रशासन में अमीरों की अधिकारिक स्थिति।
93. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध वैदिक युग से नहीं है?
a. सभा
b. समिति
c. धर्मासन
d. विद्थ
Ans: c. धर्मासन
94. समग्र राष्ट्रभाव’ के सिद्धान्त को किस राष्ट्रीय नेता ने विकसित किया?
a. दादाभाई नौरोजी
b. विपिन चन्द्र पाल
c. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
d. बी. आर. अम्बेडकर
Ans: a. दादाभाई नौरोजी
95. निम्न विकल्पों में से कौन-सा एक सही सुमेलित है?
a. कछवाहा – बूंदी
b. हाड़ा – जोधपुर
c. राठौर – आमेर
d. सिसोदिया – उदयपुर
Ans: d. सिसोदिया – उदयपुर
96. अहमदशाह अब्दाली के भारत पर आक्रमण और पानीपत की तीसरी लड़ाई लड़ने का तात्कालिक कारण क्या था?
a. वह मराठों द्वारा लाहौर से अपने वाइसराय तैमूर शाह के निष्कासन का बदला लेना चाहता था।
b. उसे जालंधर के कुंठाग्रस्त राज्यपाल आदीन बेग ख़ान ने पंजाब पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित किया।
c. वह मुग़ल प्रशासन को चहार महल (गुजरात, औरंगाबाद, सियालकोट तथा पसरूर) के राजस्व का भुगतान न करने के लिए दंडित करना चाहता था।
d. वह दिल्ली की सीमाओं तक के पंजाब के सभी उपजाऊ मैदानों को हड़प कर अपने राज्य में विलय करना चाहता था।
Ans: a. वह मराठों द्वारा लाहौर से अपने वाइसराय तैमूर शाह के निष्कासन का बदला लेना चाहता था।
97. निम्नलिखित लेखकों में से कौन समकालीन समाज की बुराइयों पर अपने व्यंग्यों के लिए प्रसिद्ध है?
a. बिल्हण
b. क्षेमेन्द्र
c. राजशेखर
d. सोमदेवसूरि
Ans: c. राजशेखर
98. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिन्धु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ पर हुई?
a. कालीबंगा
b. मोहनजोदड़ो
c. रोपड़
d. लोथल
Ans: d. लोथल
99. 323 ई.पू. में सिकन्दर की मृत्यु कहाँ पर हुई थी?
a. फ़ारस में
b. बेबीलोन में
c. मेसीडोनिया में
d. तक्षशिला में
Ans: b. बेबीलोन में
100. मौर्यकालीन भारत में ‘एग्रोनोमोई’ किसे कहा जाता था?
a. भवन निर्माण अधिकारी
b. सड़क निर्माण अधिकारी
c. कृषि विभाग का अधिकारी
d. माप-तौल का अधिकारी
Ans: b. सड़क निर्माण अधिकारी
Join Telegram Group Free PDF Download (All Competitive Exam,GK)
Join Telegram Group | Click Here |
दोस्तो आप Gkdailyupdate.in को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!
Read This -:
- Computer Gk In Hindi 2022 कंप्यूटर के बारे में जनरल नॉलेज | Free PDF Download
- Bihar Gk In Hindi 2022 | बिहार सामान्य ज्ञान Free PDF Download
- [500] WORLD GK IN HINDI Important विश्व सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण Free PDF Download
- Chhattisgarh General Knowledge 2022 | छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान Free PDF Download
- [Top 200] Current Affairs 2021 Pdf Download In Hindi
- भारत के प्रमुख लोकनृत्य | List of Folk Dance In India Free PDF Download
- प्रमुख वचन एवं नारे | Important Slogans Free PDF Download
- देशों के राष्ट्रीय चिन्ह Free PDF Download
- प्रमुख चिन्ह एवं प्रतीक Free PDF Download
- राष्ट्रीय दिवस की सूची भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस Free PDF Download